ऐतिहासिक पर्यटक स्थल पर सम्मानित होना गर्व की बात है -पं०भरत उपाध्याय
मधुबनी,स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, सरदार सरोवर डैम, बड़ोदरा, प्रख्यात पर्यावरणविद् एवं प्रकृति प्रेमी पूर्व प्राचार्य पं०भरत उपाध्याय ने विश्व की सबसे बड़ी १८२मीटर ऊंची सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति का दर्शन किया। उन्होंने कहा कि
नर्मदा नदी पर बने सरदार सरोवर बांध के नजदीक बने इस विशाल मूर्ति को देखने के लिए पर्यटकों की भारी भीड़ प्रतिदिन उमड़ती है। आज का दिन मेरे लिए ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण है, महावीर इंटरप्राइजेज संस्थान के पदाधिकारियों द्वारा यहां पर मां नर्मदा के अंचला से किया गया सम्मान, वास्तव में अद्भुत है। पहाड़ों के बीच विस्तारितइस ऐतिहासिक पर्यटन केन्द्र का सम्पूर्ण विश्व में विशेष स्थान है। दिल्ली मुंबई हाइवे से ४०कि०मी०दूरी पर स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की मूर्ति एवं सरदार सरोवर बांध,शाम के समय दिव्य मनमोहक दृश्य उपस्थित करती है। यहां रात्रि विश्राम के लिए होटल और बस से फ्री घुमने की बहुत अच्छी व्यवस्था है।

इस अवसर पर पूर्व प्रधानाचार्य पंडित रमाशंकर तिवारी, पंडित जलेश्वर तिवारी, मनंजय तिवारी, सोनू कुमार तिवारी,इंदु तिवारी,पुजा तिवारी,आकाश मिश्र, दिव्यांश, प्रांश सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।1














