लौरिया नगर पंचायत के वार्ड संख्या-12 में 22.53 लाख रुपये की लागत से बनने वाली 205 मीटर लंबी नाली निर्माण योजना का सोमवार को भूमि पूजन के साथ शुभारंभ हुआ। पंडित त्रिलोकीनाथ पांडेय ने पूजा-अर्चना कराई। उपमुख्य पार्षद किशोरी देवी, वार्ड पार्षद मुरारी प्रसाद और पैक्स अध्यक्ष सह समाजसेवी राजकुमार ठाकुर ने संयुक्त रूप से निर्माण कार्य की शुरुआत की। किशोरी देवी ने कहा कि नाली बनने से वार्ड की वर्षों पुरानी जलनिकासी और जलजमाव की समस्या दूर होगी। उन्होंने गुणवत्ता के साथ कार्य पूरा कराने की बात कही। वार्ड पार्षद मुरारी प्रसाद ने इसे क्षेत्र के विकास की महत्वपूर्ण योजना बताया। संवेदक धुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि फ्रोलिक इंफ्रा लिमिटेड द्वारा सीताराम चौरसिया के घर से बैद्यनाथ साह के घोटा होते हुए पुलिया तक नाली का निर्माण निर्धारित समय सीमा में सरकारी मानकों के अनुरूप कराया जाएगा।












