देखें पुरा विडिओ पंचायत सचिव के साथ निगरानी टीम
नरकटियागंज (पश्चिम चंपारण): नरकटियागंज में बुधवार को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (विजिलेंस) की टीम ने शंकर प्रसाद नाम के एक पंचायत सचिव को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, निगरानी टीम ने 23 जुलाई को एक संवेदक के द्वारा शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए पंचायत सचिव शंकर प्रसाद को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद टीम उन्हें अपने साथ आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए ले गई।

हालांकि, गिरफ्तारी के कारण, बरामदगी की राशि का इंतजार है। निगरानी विभाग द्वारा मामले में विस्तृत जानकारी जारी किए जाने के बाद ही पूरे प्रकरण का खुलासा हो सकेगा।

फिलहाल, इस कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर जारी है।


















