Skip to main content

Bagaha • Ramnagar • Bettiah • West Champaran

Live DeskBagaha Wire
रॉन्ग साइड में आई बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल
रॉन्ग साइड में आई बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल
विवाहिता का संदेहास्पद स्थिति में मौत, पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम में भेजा
विवाहिता का संदेहास्पद स्थिति में मौत, पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम में भेजा
बच्ची को गोद पाकर खुशियों से भरा पुणे के दंपति का घर आंगन
बच्ची को गोद पाकर खुशियों से भरा पुणे के दंपति का घर आंगन
अकड़ाहा नदी में डूबने से दो छात्राओं की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम
अकड़ाहा नदी में डूबने से दो छात्राओं की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम
ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का लगाया आरोप
ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का लगाया आरोप
अरवल में सिविल सर्जन से मारपीट के विरोध में बगहा अनुमंडलीय अस्पताल की ओपीडी बंद, मरीजों की बढ़ी परेशानी
अरवल में सिविल सर्जन से मारपीट के विरोध में बगहा अनुमंडलीय अस्पताल की ओपीडी बंद, मरीजों की बढ़ी परेशानी
बेतिया में NEET पेपर लीक पर सड़क पर उतरे छात्र, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग।
बेतिया में NEET पेपर लीक पर सड़क पर उतरे छात्र, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग।
जिला पदाधिकारी ने प्रखंड, अंचल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेन्द्र का किया निरीक्षण,जनसेवाओं को और बेहतर बनाने का दिया निर्देश
जिला पदाधिकारी ने प्रखंड, अंचल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेन्द्र का किया निरीक्षण,जनसेवाओं को और बेहतर बनाने का दिया निर्देश
बगहा पुलिस की अनूठी पहल, मानव तस्करी व साइबर अपराध से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक
बगहा पुलिस की अनूठी पहल, मानव तस्करी व साइबर अपराध से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक
जिला पदाधिकारी ने मझौलिया प्रखंड, अंचल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेन्द्र का किया निरीक्षण।
जिला पदाधिकारी ने मझौलिया प्रखंड, अंचल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेन्द्र का किया निरीक्षण।
शरीर नश्वर है किंतु आत्मा अजर अमर है -राघवाचार्य महाराज जी
शरीर नश्वर है किंतु आत्मा अजर अमर है -राघवाचार्य महाराज जी
जिले में 183 टी.बी. मरीजों के बीच वितरित की गई पोषण पोटली
जिले में 183 टी.बी. मरीजों के बीच वितरित की गई पोषण पोटली
न्यूज़ डेस्कखबरें
Bagaha2 जून 2026

बगहा नगर परिषद के वार्ड 30 में नाली सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल, मच्छरों का बढ़ा प्रकोप

Reporter avatar

रिपोर्टर

Shamshad AnsariREPORTER
लगभग 2 मिनट
बगहा नगर परिषद के वार्ड 30 में नाली सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल, मच्छरों का बढ़ा प्रकोप

बगहा। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 30 में सफाई व्यवस्था की स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। वार्ड के बगीचे के पास बनी नालियों की लंबे समय से सफाई नहीं होने के कारण नालियों के ऊपर घास-फूस और झाड़ियां उग आई हैं। स्थिति ऐसी हो गई है कि नालियों का स्लैब पूरी तरह घास और कचरे से ढक चुका है। पहली नजर में ऐसा प्रतीत होता है मानो यहां नाली का निर्माण ही नहीं कराया गया हो। स्थानीय लोगों का कहना है कि नियमित सफाई नहीं होने के कारण नालियों में गंदगी जमा होती जा रही है। कई जगहों पर पानी का बहाव भी बाधित हो गया है, जिससे दुर्गंध फैलने लगी है। लोगों का आरोप है कि नगर परिषद द्वारा सफाई व्यवस्था को लेकर किए जा रहे दावों की हकीकत वार्ड संख्या 30 की स्थिति देखकर आसानी से समझी जा सकती है। नालियों की सफाई नहीं होने का सबसे बड़ा असर क्षेत्र में बढ़ रहे मच्छरों के प्रकोप के रूप में सामने आ रहा है। शाम होते ही मच्छरों का आतंक बढ़ जाता है, जिससे लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। बच्चों और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि मच्छरों की बढ़ती संख्या के कारण डेंगू, मलेरिया और अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। लोगों का यह भी कहना है कि नगर परिषद प्रशासन द्वारा वार्ड में मच्छर रोधी दवा का नियमित छिड़काव नहीं कराया जा रहा है। इसके कारण समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। नागरिकों ने प्रशासन से जल्द सफाई अभियान चलाने और फॉगिंग तथा दवा छिड़काव की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। इस संबंध में वार्ड पार्षद संजय यादव ने बताया कि वार्ड में सफाई को लेकर विशेष अभियान जल्द चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि नालियों की सफाई कराकर जमा घास-फूस और कचरे को हटाया जाएगा, ताकि जल निकासी व्यवस्था सुचारु हो सके। इसके साथ ही मच्छर रोधी दवा का भी छिड़काव कराया जाएगा, जिससे लोगों को राहत मिल सके। वार्ड पार्षद ने दावा किया कि नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में लगातार सफाई कार्य कराया जा रहा है और जहां भी समस्याएं सामने आ रही हैं, उनका समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि जमीनी स्तर पर सफाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की जरूरत है, ताकि नागरिकों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण मिल सके।

घास में छिप गई नालियां, मच्छरों से त्रस्त लोग; नगर परिषद की कार्यशैली पर सवाल
घास में छिप गई नालियां, मच्छरों से त्रस्त लोग; नगर परिषद की कार्यशैली पर सवाल

रिपोर्ट संदर्भ

खबर का संदर्भ और पारदर्शिता

Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.

कवरेज

Bagaha

लेख स्थिति

विस्तृत रिपोर्ट

सुधार या जानकारी भेजें

आगे पढ़ें

बगहा से और खबरें

इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

बगहा की सभी खबरें
बगहा पुलिस की अनूठी पहल, मानव तस्करी व साइबर अपराध से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक
Bagaha23 जुल॰ 2026

बगहा पुलिस की अनूठी पहल, मानव तस्करी व साइबर अपराध से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक

बगहा। बगहा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे 'ऑपरेशन सवेरा-3' के तहत गुरुवार शाम बगहा नगर स्थित उत्कर्ष स्वाध्याय लाइब्रेरी में मानव तस्करी निरोधक टीम ने छात्रों और किशोरों के बीच जागरूक...

रॉन्ग साइड में आई बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल
Bagaha23 जुल॰ 2026

रॉन्ग साइड में आई बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल

चालक बस छोड़कर फरार, पुलिस ने बस व बाइक को किया जब्त,घायल अस्पताल में भर्ती बगहा–बेतिया मुख्य मार्ग स्थित बहुआरवा चौक पर गुरुवार को सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी एक बार फिर भारी...

जिला पदाधिकारी ने मझौलिया प्रखंड, अंचल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेन्द्र का किया निरीक्षण।
Bagaha23 जुल॰ 2026

जिला पदाधिकारी ने मझौलिया प्रखंड, अंचल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेन्द्र का किया निरीक्षण।

जिला पदाधिकारी ने मझौलिया प्रखंड, अंचल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेन्द्र का किया निरीक्षण। जनसेवाओं को और बेहतर बनाने का दिया निर्देश। जिला पदाधिकारी श्री तरनजोत सिंह ने आज मझौल...

ब्रेकिंग में भी देखें

अभी की ज़रूरी खबरें

आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

ब्रेकिंग फीड देखें
विवाहिता का संदेहास्पद स्थिति में मौत, पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम में भेजा
Bettiah23 जुल॰ 2026

विवाहिता का संदेहास्पद स्थिति में मौत, पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम में भेजा

नौतन। थाना क्षेत्र के डबरिया डबरिया वार्ड नंबर सात में तारकेश्वर राम की पत्नी गुड़िया देवी तीस वर्ष का शव फंदे से मिला लटका मिला। घटना की सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्...

बच्ची को गोद पाकर खुशियों से भरा पुणे के दंपति का घर आंगन
बगहा22 जुल॰ 2026

बच्ची को गोद पाकर खुशियों से भरा पुणे के दंपति का घर आंगन

विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, बेतिया में आवासित बालिका सृष्टि सुमंगला, उम्र 5 माह लगभग को जिला पदाधिकारी श्री तरनजोत सिंह के द्वारा दत्तक ग्रहण आदेश देकर दत्तक ग्रहण में पुणे, मह...

अकड़ाहा नदी में डूबने से दो छात्राओं की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम
Bettiah22 जुल॰ 2026

अकड़ाहा नदी में डूबने से दो छात्राओं की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

चारा काटने गई थीं दोनों छात्राएं, पैर फिसलने से गहरे पानी में समाईं; परिजनों ने एसडीआरएफ के देर से पहुंचने का लगाया आरोप पश्चिमी चम्पारण।मझौलिया प्रखंड अंतर्गत धोकराहा पंचायत के...

Bagaha Live logo
चम्पारण का अपना ऐप

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर

बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।

ऐप में क्या मिलेगा

खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.

लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.

बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.

ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.