बगहा 2 स्थित रेलवे स्टेशन परिसर में शुक्रवार को सुबह में उस समय अफरा तफरी मच गई जब एक 25वर्षीय युवती ने मोबाइल टावर पर चढ़ गई। युवती का स्पष्ट आरोप है कि उसके कथित पति उससे अपनाने से इनकार कर दिया, और मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। सूचना पर पहुंची पटखौली थाना की पुलिस ने मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती को उसकी मदद करने तथा काफी देर तक समझ बुझा कर टावर से किसी तरह से उतार कर थाना ले गई।
मंदिर में शादी का वादा हुआ फेल बदल गया रिश्ता.
पटखौली पुलिस की दावा है कि रचना कुमारी नामक युवती उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के घुघली की रहने वाली है। युवती का आरोप है कि बगहा 2के मंगलपुर औसानीपंचायत निवासी विकास साहनी से उसकी मुलाकात यूपी के सिकंदराबाद में एक निजी कंपनी में हुई थी। युवती का दावा है कि दोनों आपस में प्रेम संबंध स्थापित कर 2025में मंदिर में शादी कर लिया। इसके उपरांत दोनों ने पति पत्नी के रूप में रहने लगे। अचानक किसी काम से विकास बगहा घर पहुंचता है और प्रेमिका का फोन नंबर की अवहेलना शुरू कर दिया।
युवती बगहा पहुँची तो घर से मारपीट कर घर से भगाया गया।
युवती का आरोप है कि विकास जब से अपने घर लौटा तब से दूरी बनाने लगा, उसने फोन पर बातें करना पूर्णतः बंद कर दिया, युवती ने बयान में कहा कि मैं गुरुवार को बगहा पहुंची जहां विकास ने मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया।
इंसाफ नहीं मिला तो युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई।
युवती का कहना है कि उनका बात उस स्थल पर कोई सुनने वाला कोई नहीं था। मानसिक तनाव, भूख आक्रोश तथा अपनी इज्जत को देख मैं मोबाइल टावर पर चढ़के कूद कर अपनी जान देने की सूझी थी। लोगों ने युवती को टावर पर चढ़ते देख फोरन पटखौली थाना की पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस की पहुंच कर युवती की जान बचा ली।
पुलिस ने कहा.. पथखौली थानाध्यक्ष उत्पल कांत ने बताया कि युवती की आरोपों की जांच करने में पुलिस जुट गई है तथा दोनों पक्षों के परिजनों को बुला कर सही जांच प्रक्रिया के तहत अंतिम निर्णय सामने आएगा।













