चौतरवा।थाना पुलिस एवं एलटीएफ (लिकर टास्क फोर्स) की संयुक्त टीम ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार की शाम थाना क्षेत्र के रायबारी महुअहवा गांव में छापेमारी कर 5 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार तस्कर की पहचान रायबारी महुअहवा निवासी रविंद्र राम के रूप में हुई है।पुलिस ने उसके कब्जे से 5 लीटर देसी चुलाई शराब जब्त करते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई की।
पूछताछ के बाद शनिवार की दोपहर आरोपी को न्यायिक हिरासत में बगहा न्यायालय भेज दिया गया।
प्रभारी थानाध्यक्ष महेश कुमार ने बताया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण,भंडारण एवं तस्करी के विरुद्ध लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे मामलों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।छापेमारी अभियान में चौतरवा थाना के एसआई शंभू साह तथा एलटीएफ की टीम के अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में शराब कारोबारियों के विरुद्ध आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।



















