बगहा नगर थाना क्षेत्र के रामधाम मंदिर निवासी मछली व्यवसायी तुलसी साह के 11 वर्षीय पुत्र गौतम कुमार के पिछले तीन दिनों से लापता होने के विरोध में मंगलवार को परिजनों और स्थानीय मछली व्यवसायियों का आक्रोश फूट पड़ा. आक्रोशित लोगों ने बगहा-बेतिया मुख्य मार्ग एनएच-727 को जाम कर टायर जलाते हुए लगभग दो घंटे तक प्रदर्शन के सड़क को जाम रखा जिस से आने जाने वाले राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।साथ ही बच्चे की शीघ्र बरामदगी की मांग की पर अड़े रहे.।

पीड़ित पिता तुलसी साह ने बताया कि पुत्र के लापता होने के बाद उन्होंने तत्काल बगहा नगर थाना में आवेदन देकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई थी। उनका आरोप है कि आवेदन दिए जाने के 48 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद अब तक बच्चे का कोई सुराग नहीं मिल सका है। जिस से परिवार गहरे सदमे और चिंता में हैं।घटना से नाराज मछली व्यवसायियों ने एकजुट होकर अपना कारोबार बंद कर दिया और सड़क पर उतरकर विरोध जताया.
व्यवसायियों का कहना है कि जब तक गौतम कुमार की सकुशल बरामद नहीं हो जाता, तब तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी. प्रदर्शन के दौरान लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की और मामले में तेजी से कार्रवाई की मांग की

सड़क जाम के कारण एनएच-727 पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे राहगीरों और यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.
सूचना मिलते ही एसडीपीओ निहार भूषण एसडीएम चांदनी कुमारी समेत बगहा नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची एसडीपीओ निहार भूषण ने प्रदर्शनकारियों को समझा बुझकर परिजनों और व्यवसायियों को आश्वस्त किया कि बालक की बरामदगी के लिए सभी संभावित बिंदुओं पर जांच की जा रही है तथा जल्द ही मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा।और जल्द ही बच्चे को सुरक्षित बचाने की कोशिश की जाएगी
बगहा अनुमंडल पदाधिकारी चांदनी कुमारी, और बगहा पुलिस पदाधिकारी निहार भूषण उग्र भीड को शांत कराते हुए।


















