मझौलिया।राजकीय माध्यमिक विद्यालय महनागनी(पारस पकड़ी)परिसर में मंगलवार को मुख्यमंत्री सात निश्चय-3 के अधीन सबका सम्मान, जीवन आसान अभियान के अंतर्गत विद्यार्थी सहयोग शिविर का शुभारंभ किया गया।शिविर का शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ०राजीव रंजन,एस आई अनुज कुमार,कस्तूरबा विद्यालय के प्राचार्य शालिनी कुमारी, राजकीय माध्यमिक विद्यालय पारस पकड़ी के प्रधानाध्यापक अपर्णा कान्त मिश्रा, पारस पकड़ी विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामशंकर सिंह ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर एवं राष्ट्रगान के साथ किया।संचालन शिक्षक अनिल कुमार सिंह ने किया।प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ०राजीव रंजन कुमार ने बताया कि सबका सम्मान, जीवन आसान अभियान के अंतर्गत विद्यार्थी सहयोग शिविर का शुभारंभ किया गया है, बिहार सरकार के आदेशानुसार महीने के चौथे मंगलवार को विद्यार्थी सहयोग शिविर लगाया जायेगा।जिसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थी सहयोग पोर्टल के माध्यम से शिकायत एवं सुझाव प्राप्त करना,शिकायतों का अधिकतम 30 दिनों में अंतिम निराकरण करना,संस्थान में केआईओएसके के माध्यम से शिकायत दर्ज करने की सुविधा,शैक्षणिक,परीक्षा, छात्रवास,पेयजल,शौचालय कैंटीन से संबंधित एवं अन्य समस्याओं का त्वरित समाधान करना है।कार्यक्रम के दौरान सभी पदाधिकारियों, शिक्षकों एवं छात्र छात्राओं ने शपथ ग्रहण की




















