बगहा। नगर के चर्चित मनोज यादव हत्याकांड में 14 वर्ष बाद न्यायालय ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए अभियुक्त को दोषी करार दिया है। मामले की सुनवाई कर रहे जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश चतुर्थ मानवेन्द्र मिश्र की अदालत ने शनिवार को अभियुक्त मो. रविल उर्फ सोनू को हत्या समेत अन्य आरोपों में दोषी पाया। अदालत द्वारा सजा की घोषणा 1 जून को की जाएगी। दोष सिद्ध होने के बाद न्यायालय के आदेश पर अभियुक्त को तत्काल पुलिस अभिरक्षा में ले लिया गया। इस फैसले के बाद लंबे समय से न्याय की प्रतीक्षा कर रहे पीड़ित पक्ष में संतोष का माहौल है। अपर लोक अभियोजक मन्नु राव ने बताया कि यह मामला बगहा के पठखौली थाना कांड संख्या 183/12 से संबंधित है। वर्ष 2012 में हुए चर्चित मनोज यादव हत्याकांड को लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी। मामले की सुनवाई के दौरान न्यायालय ने दोनों पक्षों द्वारा प्रस्तुत साक्ष्यों, गवाहों के बयान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा अनुसंधान से जुड़े दस्तावेजों का विस्तृत अवलोकन किया। सभी तथ्यों एवं साक्ष्यों पर विचार करने के बाद अदालत ने मो. रविल उर्फ सोनू को भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) एवं धारा 328 के तहत दोषी करार दिया। अब अदालत 1 जून को दोषी के विरुद्ध सजा का निर्धारण करेगी। मुकदमे की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से भोली यादव, बलिराज यादव, राजा यादव, रविन्द्र यादव और विद्यावती देवी समेत कई महत्वपूर्ण गवाहों के बयान दर्ज कराए गए। इसके अलावा पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक डॉ. ए.के. तिवारी तथा मामले के अनुसंधान पदाधिकारी (आईओ) ने भी न्यायालय में अपनी गवाही दी। वहीं, बचाव पक्ष की ओर से प्रभु यादव, अतिउल्लाह अंसारी, अफताब अंसारी, इम्तेयाज अंसारी, मो. हारुण, उपेन्द्र यादव तथा चंदेश्वर गोंड को गवाह के रूप में प्रस्तुत किया गया। दोनों पक्षों की दलीलें और साक्ष्य सुनने के बाद अदालत ने अपना फैसला सुनाया। अब सबकी निगाहें 1 जून को होने वाली सजा की घोषणा पर टिकी हैं, जब अदालत दोषी के लिए दंड का अंतिम निर्धारण करेगी।
14 वर्ष पुराने मनोज यादव हत्याकांड में अभियुक्त दोषी करार, 1 जून को होगी सजा
रिपोर्टर

रिपोर्ट संदर्भ
खबर का संदर्भ और पारदर्शिता
Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.
आगे पढ़ें
बगहा से और खबरें
इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

बगहा पुलिस की अनूठी पहल, मानव तस्करी व साइबर अपराध से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक
बगहा। बगहा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे 'ऑपरेशन सवेरा-3' के तहत गुरुवार शाम बगहा नगर स्थित उत्कर्ष स्वाध्याय लाइब्रेरी में मानव तस्करी निरोधक टीम ने छात्रों और किशोरों के बीच जागरूक...

रॉन्ग साइड में आई बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल
चालक बस छोड़कर फरार, पुलिस ने बस व बाइक को किया जब्त,घायल अस्पताल में भर्ती बगहा–बेतिया मुख्य मार्ग स्थित बहुआरवा चौक पर गुरुवार को सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी एक बार फिर भारी...

जिला पदाधिकारी ने मझौलिया प्रखंड, अंचल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेन्द्र का किया निरीक्षण।
जिला पदाधिकारी ने मझौलिया प्रखंड, अंचल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेन्द्र का किया निरीक्षण। जनसेवाओं को और बेहतर बनाने का दिया निर्देश। जिला पदाधिकारी श्री तरनजोत सिंह ने आज मझौल...
ब्रेकिंग में भी देखें
अभी की ज़रूरी खबरें
आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

विवाहिता का संदेहास्पद स्थिति में मौत, पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम में भेजा
नौतन। थाना क्षेत्र के डबरिया डबरिया वार्ड नंबर सात में तारकेश्वर राम की पत्नी गुड़िया देवी तीस वर्ष का शव फंदे से मिला लटका मिला। घटना की सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्...

बच्ची को गोद पाकर खुशियों से भरा पुणे के दंपति का घर आंगन
विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, बेतिया में आवासित बालिका सृष्टि सुमंगला, उम्र 5 माह लगभग को जिला पदाधिकारी श्री तरनजोत सिंह के द्वारा दत्तक ग्रहण आदेश देकर दत्तक ग्रहण में पुणे, मह...

अकड़ाहा नदी में डूबने से दो छात्राओं की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम
चारा काटने गई थीं दोनों छात्राएं, पैर फिसलने से गहरे पानी में समाईं; परिजनों ने एसडीआरएफ के देर से पहुंचने का लगाया आरोप पश्चिमी चम्पारण।मझौलिया प्रखंड अंतर्गत धोकराहा पंचायत के...

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर
बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।
ऐप में क्या मिलेगा
खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.
लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.
बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.
ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.





