Skip to main content

Bagaha • Ramnagar • Bettiah • West Champaran

Live DeskBagaha Wire
बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश
बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश
बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल
बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल
रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा
रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा
डेढ़ साल के बच्चे की मां पर झाड़ियों से झपटा तेंदुआ, सिर-बांह और कमर पर किए वार; पटेसरा में दहशत
डेढ़ साल के बच्चे की मां पर झाड़ियों से झपटा तेंदुआ, सिर-बांह और कमर पर किए वार; पटेसरा में दहशत
बाघ हमले में मृत किसान के परिजनों को वन विभाग ने सौंपा 10 लाख की अनुग्रह राशि
बाघ हमले में मृत किसान के परिजनों को वन विभाग ने सौंपा 10 लाख की अनुग्रह राशि
सर्पदंश से महिला की मौत, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित
सर्पदंश से महिला की मौत, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित
धनहा थाना की पुलिस ने की army लिखा हुआ कार में छिपाकर लाई जा रही 112 लीटर शराब जब्त,तस्कर फरार
धनहा थाना की पुलिस ने की army लिखा हुआ कार में छिपाकर लाई जा रही 112 लीटर शराब जब्त,तस्कर फरार
संकीर्तन की मधुर ध्वनि से अहंकार का अंत होता है-पं०भरत उपाध्याय
संकीर्तन की मधुर ध्वनि से अहंकार का अंत होता है-पं०भरत उपाध्याय
SSB की शौर्य ऊर्जा पहल, 21वीं वाहिनी में लगा 125 KVA सोलर प्लांट व जवानों को मिलेगा पीएम सूर्य घर योजना लोन
SSB की शौर्य ऊर्जा पहल, 21वीं वाहिनी में लगा 125 KVA सोलर प्लांट व जवानों को मिलेगा पीएम सूर्य घर योजना लोन
मझौवा कंश मेले को लेकर प्रशासन सख्त, आम सहमति के बाद होगा आयोजन पर निर्णय
मझौवा कंश मेले को लेकर प्रशासन सख्त, आम सहमति के बाद होगा आयोजन पर निर्णय
योजनाओं में तेजी लाएं, रोजगार और विकास कार्यों को दें प्राथमिकता: जिला पदाधिकारी।
योजनाओं में तेजी लाएं, रोजगार और विकास कार्यों को दें प्राथमिकता: जिला पदाधिकारी।
एसएसबी परिसर में सोलर मेला आयोजित, जवानों को योजना का लाभ लेने की हुई अपील.
एसएसबी परिसर में सोलर मेला आयोजित, जवानों को योजना का लाभ लेने की हुई अपील.
न्यूज़ डेस्कखबरें
Bagaha6 जुलाई 2026

बगहा : जलजमाव से रामधाम मंदिर मार्ग पर बढ़ी परेशानी, नगर परिषद की व्यवस्था पर उठे सवाल

Reporter avatar

रिपोर्टर

Shamshad AnsariREPORTER
लगभग 2 मिनट
बगहा : जलजमाव से रामधाम मंदिर मार्ग पर बढ़ी परेशानी, नगर परिषद की व्यवस्था पर उठे सवाल

बगहा। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 26 एवं 27 को जोड़ने वाले रामधाम मंदिर जाने वाले मुख्य मार्ग पर जलजमाव की समस्या स्थानीय लोगों के लिए लगातार परेशानी का कारण बनी हुई है। डॉ. राजेश सिंह नीरज के आवास के समीप सड़क पर जमा गंदा पानी राहगीरों, छात्र-छात्राओं, मरीजों तथा स्थानीय निवासियों की मुश्किलें बढ़ा रहा है। उमस भरी गर्मी में भी सड़क पर जलभराव की स्थिति बनी रहने से लोगों में नगर परिषद की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी देखी जा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सड़क क्षेत्र का महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। इसी रास्ते से बड़ी संख्या में लोग बाजार आते-जाते हैं। इसके अलावा समीप स्थित अस्पताल में इलाज कराने के लिए आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को भी इसी मार्ग का उपयोग करना पड़ता है। सड़क पर लगातार जलजमाव रहने से लोगों को गंदे पानी से होकर गुजरना मजबूरी बन गई है। सबसे अधिक परेशानी स्कूल और कॉलेज जाने वाले छात्र-छात्राओं को उठानी पड़ रही है, जिन्हें प्रतिदिन इस मार्ग से होकर आना-जाना पड़ता है।

सड़क पर जलजमाव से राहगीरों की बढ़ी परेशानी, गंदे पानी से होकर गुजरने को मजबूर लोग
सड़क पर जलजमाव से राहगीरों की बढ़ी परेशानी, गंदे पानी से होकर गुजरने को मजबूर लोग

लोगों का कहना है कि अभी तो केवल गर्मी के मौसम में यह हाल है, जबकि बरसात शुरू होने के बाद स्थिति और भी भयावह हो सकती है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से बारिश के दिनों में सड़क पूरी तरह जलमग्न होने की आशंका जताई जा रही है। इससे आवागमन बाधित होने के साथ-साथ संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है। जानकारी के अनुसार नगर परिषद द्वारा प्रत्येक वर्ष नालियों की सफाई पर अच्छी-खासी राशि खर्च किए जाने का दावा किया जाता है। इसके बावजूद सड़क पर जलजमाव की समस्या समाप्त नहीं हो सकी है। यही कारण है कि स्थानीय लोग नगर परिषद प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं। उनका कहना है कि यदि समय रहते जल निकासी की स्थायी व्यवस्था की जाती, तो आज लोगों को इस समस्या का सामना नहीं करना पड़ता।

जलजमाव से बदहाल सड़क, जिम्मेदारों के आश्वासन के बावजूद नहीं मिला समाधान
जलजमाव से बदहाल सड़क, जिम्मेदारों के आश्वासन के बावजूद नहीं मिला समाधान

इस संबंध में वार्ड संख्या 26 के वार्ड पार्षद प्रतिनिधि डॉ. राजू सिंह ने बताया कि समस्या का मुख्य कारण वार्ड संख्या 27 स्थित सरकारी जमीन पर हुआ अतिक्रमण है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सरोज कुमार बैठा भी स्थल का निरीक्षण कर चुके हैं। निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों ने पुलिया बनाकर पाइप के माध्यम से पानी की निकासी कराने का सुझाव दिया था, लेकिन सरकारी भूमि पर अतिक्रमण होने के कारण नाली और पुलिया का निर्माण संभव नहीं हो पा रहा है। इसी वजह से जल निकासी बाधित हो रही है और सड़क पर पानी जमा रहता है।

गर्मी में जलजमाव, बरसात में हालात और बिगड़ने की आशंका से स्थानीय लोग चिंतित
गर्मी में जलजमाव, बरसात में हालात और बिगड़ने की आशंका से स्थानीय लोग चिंतित

वहीं नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सरोज कुमार बैठा ने कहा कि सफाई एजेंसी को नालियों की सफाई के निर्देश दिए जा रहे हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल निकासी की व्यवस्था कराकर समस्या का समाधान करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि लोगों को जल्द राहत मिल सके।

अतिक्रमण के कारण नहीं बन पा रही नाली-पुलिया, जलभराव से लोगों में आक्रोश
अतिक्रमण के कारण नहीं बन पा रही नाली-पुलिया, जलभराव से लोगों में आक्रोश

फिलहाल क्षेत्रवासी नगर परिषद से स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि केवल नालियों की सफाई से समस्या दूर नहीं होगी, बल्कि अतिक्रमण हटाकर नाली एवं पुलिया का निर्माण कराया जाए, ताकि भविष्य में जलजमाव की समस्या से हमेशा के लिए निजात मिल सके।

सड़क पर जलभराव ने बढ़ाई मुश्किलें, समाधान की राह देख रहे वार्ड 26 व 27 के लोग
सड़क पर जलभराव ने बढ़ाई मुश्किलें, समाधान की राह देख रहे वार्ड 26 व 27 के लोग

रिपोर्ट संदर्भ

खबर का संदर्भ और पारदर्शिता

Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.

कवरेज

Bagaha

लेख स्थिति

विस्तृत रिपोर्ट

सुधार या जानकारी भेजें

आगे पढ़ें

बगहा से और खबरें

इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

बगहा की सभी खबरें
धनहा थाना की पुलिस ने की army लिखा हुआ कार में छिपाकर लाई जा रही 112 लीटर शराब जब्त,तस्कर फरार
Bagaha8 सित॰ 2026

धनहा थाना की पुलिस ने की army लिखा हुआ कार में छिपाकर लाई जा रही 112 लीटर शराब जब्त,तस्कर फरार

धनहा।बगहा पुलिस जिला अंतर्गत धनहा थाना की पुलिस ने मंगलवार की दोपहर शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए यूपी से आर्मी लिखा हुआ कार में छिपाकर लाई जा रही 112 लीटर अंग्रेजी शरा...

संकीर्तन की मधुर ध्वनि से अहंकार का अंत होता है-पं०भरत उपाध्याय
Bagaha8 सित॰ 2026

संकीर्तन की मधुर ध्वनि से अहंकार का अंत होता है-पं०भरत उपाध्याय

बगहा।पूर्व प्राचार्य पं०भरत उपाध्याय ने बताया कि आज शुभाश्रम धाम मेंअंतर्राष्ट्रीय मानस वक्ता अखिलेश शांडिल्य की अध्यक्षता में हनुमान गढ़ी में आयोजित होने वाले नवाह् अनुष्ठान एव...

SSB की शौर्य ऊर्जा पहल, 21वीं वाहिनी में लगा 125 KVA सोलर प्लांट व जवानों को मिलेगा पीएम सूर्य घर योजना लोन
Bagaha8 सित॰ 2026

SSB की शौर्य ऊर्जा पहल, 21वीं वाहिनी में लगा 125 KVA सोलर प्लांट व जवानों को मिलेगा पीएम सूर्य घर योजना लोन

बगहा।SSB 21वीं वाहिनी, बगहा द्वारा कमांडेंट श्री तपेश्वर संबित राउत के प्रयास एवं विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, बगहा कार्यपालक अभियंता श्री आलोक अमृतांशु के सहयोग से आज दिनांक 08/09/...

ब्रेकिंग में भी देखें

अभी की ज़रूरी खबरें

आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

ब्रेकिंग फीड देखें
बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश
Bagaha2 सित॰ 2026

बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश

बगहा। नगर के गुप्ता मार्केट स्थित बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल एंड मेटरनिटी सेंटर के संचालन पर स्वास्थ्य विभाग ने दो माह के लिए रोक लगा दी है। विभाग ने अस्पताल को जारी प्रोविजनल...

बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल
Bagaha29 अग॰ 2026

बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल

बगहा। चौतरवा थाना क्षेत्र के बसवरिया के समीप शनिवार को तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक महिला की मौत हो गई। हादसे में महिला का पांच वर्षीय बेटा और 19...

रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा
Bettiah24 अग॰ 2026

रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा

शिकारपुर। संवाददाता।पश्चिम चंपारण जिले से बड़ी खबर सामने आई है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने शिकारपुर थाने में तैनात ASI उपेंद्र कुमार विद्यार्थी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ...

Bagaha Live logo
चम्पारण का अपना ऐप

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर

बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।

ऐप में क्या मिलेगा

खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.

लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.

बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.

ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.

Bagaha • शेयर करें

बगहा : जलजमाव से रामधाम मंदिर मार्ग पर बढ़ी परेशानी, नगर परिषद की व्यवस्था पर उठे सवाल