बेतिया। भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (एसएसबी) और इनरवा थाना पुलिस ने रविवार को संयुक्त कार्रवाई करते हुए नशीली दवाओं की तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया। टीम ने नेपाल ले जाई जा रही एक नेपाली नंबर की टाटा सूमो से 298 बोतल प्रतिबंधित ऑनरेक्स कफ सिरप बरामद किया। कार्रवाई के दौरान दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जबकि चालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार, सुरक्षा एजेंसियों को गुप्त सूचना मिली थी कि भारत से नेपाल में नशीली दवाओं की बड़ी खेप भेजी जाने वाली है। सूचना के आधार पर इनरवा चौक स्थित चेकपोस्ट के पास एसएसबी और पुलिस ने संयुक्त रूप से विशेष नाकेबंदी कर वाहनों की सघन जांच शुरू की। इसी दौरान नेपाल की ओर जा रही एक संदिग्ध टाटा सूमो को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान सुरक्षा बलों ने गाड़ी के ऊपर रखे स्टेपनी चक्का को खोला तो उसके भीतर से 298 बोतल ऑनरेक्स सिरप बरामद हुआ। तस्करों ने पुलिस की नजर से बचने के लिए बेहद शातिर तरीके से कफ सिरप को स्टेपनी के अंदर छिपाया था। बरामदगी के बाद वाहन में सवार तस्करों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन जवानों ने घेराबंदी कर दो आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया। गिरफ्तार तस्करों की पहचान नेपाल के पोखरा निवासी सुदीप परियार तथा पोखरिया गांव निवासी उपेंद्र प्रसाद चौरसिया के रूप में हुई है। वहीं वाहन चालक फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
इनरवा थानाध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। एसएसबी के असिस्टेंट कमांडेंट सचिन ने कहा कि सीमा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए संयुक्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।
भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई, 298 बोतल ऑनरेक्स सिरप के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
रिपोर्टर

रिपोर्ट संदर्भ
खबर का संदर्भ और पारदर्शिता
Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.
आगे पढ़ें
बगहा से और खबरें
इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

SSB 21वीं वाहिनी द्वारा अंतर क्षेत्रक कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, क्षेत्रक मुख्यालय गया बना चैंपियन
रोमांचक फाइनल मुकाबले में क्षेत्रक मुख्यालय बेतिया की टीम रही उप-विजेता बगहा।SSB 21वीं वाहिनी द्वारा कमांडेंट श्री तपेश्वर संबित राउत के कुशल मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देशन से दिन...

मझौवा मेले को लेकर प्रशासनिक बैठक, तैयारियों को लेकर दिए गए निर्देश
मझौवा। संवाददाता ।मझौवा मेले के आयोजन को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO), अंचलाधिकारी (CO) एवं थानाध्यक्ष (SHO) की मौजूदगी में बैठक आयोजित की गई। बैठक में मेले के आयोजन, सुरक्...

चौतरवा पुलिस की दोहरी कार्रवाई, कुर्की वारंटी समेत महिला गिरफ्तार
इंग्लिशिया से धनंजय चौधरी गिरफ्तार, मझौवा में आठ लीटर शराब बरामद; दोनों को भेजा गया न्यायिक हिरासत चौतरवा।थाना की पुलिस ने सोमवार की शाम थाना क्षेत्र में चलाए गए विशेष छापेमारी...
ब्रेकिंग में भी देखें
अभी की ज़रूरी खबरें
आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश
बगहा। नगर के गुप्ता मार्केट स्थित बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल एंड मेटरनिटी सेंटर के संचालन पर स्वास्थ्य विभाग ने दो माह के लिए रोक लगा दी है। विभाग ने अस्पताल को जारी प्रोविजनल...

बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल
बगहा। चौतरवा थाना क्षेत्र के बसवरिया के समीप शनिवार को तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक महिला की मौत हो गई। हादसे में महिला का पांच वर्षीय बेटा और 19...

रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा
शिकारपुर। संवाददाता।पश्चिम चंपारण जिले से बड़ी खबर सामने आई है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने शिकारपुर थाने में तैनात ASI उपेंद्र कुमार विद्यार्थी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ...

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर
बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।
ऐप में क्या मिलेगा
खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.
लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.
बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.
ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.
Bagaha • शेयर करें
भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई, 298 बोतल ऑनरेक्स सिरप के साथ दो तस्कर गिरफ्तार











