पड़ोसी देश नेपाल के बुटवल -15, जिला रूपंदेही ,लुंबिनी प्रदेश निवासी चित्र बहादुर के सी उर्फ गोरे उम्र लगभग 55 वर्ष मानसिक रूप से अस्वस्थ होने के कारण लगभग 11 माह से अपने घर से लापता है। परिजनों के द्वारा उनकी तलाश लगातार जारी है।
विगत पांच रोज पहले सोशल मीडिया पर बिहार उत्तर प्रदेश की सीमा पर मरचहवा शिवपुर
में उक्त लापता व्यक्ति को ग्रामीणों के द्वारा देखा गया। हालांकि वीडियो में उक्त व्यक्ति को कुछ भी बोलते हुए नहीं पाया गया। वीडियो वायरल होने पर परिजनों को उनके बाबत पता चला। किंतु सोहगी बरवा पहुंचने पर ग्रामीणों से परिजनों को पता चला कि वह वहां से जा चुके हैं। उसके बाद खोजबीन करने पर नौरंगिया और सिरसिया में उनकी मौजूदगी की सूचना मिली।
परिजन जब नौरंगिया और सिरसिया पहुंचे तो वृद्ध व्यक्ति वहां भी नदारद मिले।
लापता वृद्ध व्यक्ति के पुत्र सुमित छेत्री ने बताया कि पूरा परिवार उनकी खोज में लगा है ।अगर किसी व्यक्ति को उनके बारे में पता चले तो नेपाली नंबर 98570 70039 पर मानवता के नाते सूचना जरूर दें ताकि बिछड़े परिजन मिल सके।



















