इंग्लिशिया से धनंजय चौधरी गिरफ्तार, मझौवा में आठ लीटर शराब बरामद; दोनों को भेजा गया न्यायिक हिरासत
चौतरवा।थाना की पुलिस ने सोमवार की शाम थाना क्षेत्र में चलाए गए विशेष छापेमारी अभियान के दौरान अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए कुर्की वारंटी समेत एक महिला को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इंग्लिशिया गांव निवासी कुर्की वारंटी धनंजय चौधरी को गिरफ्तार किया। वहीं, मझौवा गांव में छापेमारी कर आठ लीटर शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया गया।
दोनों आरोपितों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद मंगलवार को न्यायिक हिरासत में बगहा भेज दिया गया।पुलिस के अनुसार, न्यायालय से जारी कुर्की वारंट के आलोक में सोमवार की शाम पुलिस टीम ने इंग्लिशिया गांव में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने कुर्की वारंटी धनंजय चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। अभियान में एएसआई अजीत कुमार के साथ पुलिस जवान शामिल थे। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपित से संबंधित आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी की और मंगलवार को उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
इसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में बगहा भेज दिया गया।इधर, चौतरवा थाना पुलिस ने मझौवा गांव में भी अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस टीम ने एक महिला को आठ लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया। शराब बरामद होने के बाद पुलिस ने उसे जब्त कर लिया तथा महिला को गिरफ्तार कर थाना लाया गया।
मामले में प्राथमिकी दर्ज करने समेत अन्य आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद महिला को भी मंगलवार को न्यायिक हिरासत में बगहा भेज दिया गया।वारंटियों और शराब कारोबारियों पर जारी रहेगा अभियान थानाध्यक्ष ने बताया कि थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराध और अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। न्यायालय से जारी वारंटों के निष्पादन को लेकर भी पुलिस गंभीरता से कार्रवाई कर रही है।
उन्होंने कहा कि शराब के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों और फरार वारंटियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस की लगातार कार्रवाई से अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।



















