Skip to main content

Bagaha • Ramnagar • Bettiah • West Champaran

Live DeskBagaha Wire
बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश
बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश
बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल
बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल
रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा
रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा
डेढ़ साल के बच्चे की मां पर झाड़ियों से झपटा तेंदुआ, सिर-बांह और कमर पर किए वार; पटेसरा में दहशत
डेढ़ साल के बच्चे की मां पर झाड़ियों से झपटा तेंदुआ, सिर-बांह और कमर पर किए वार; पटेसरा में दहशत
बाघ हमले में मृत किसान के परिजनों को वन विभाग ने सौंपा 10 लाख की अनुग्रह राशि
बाघ हमले में मृत किसान के परिजनों को वन विभाग ने सौंपा 10 लाख की अनुग्रह राशि
सर्पदंश से महिला की मौत, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित
सर्पदंश से महिला की मौत, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित
धनहा थाना की पुलिस ने की army लिखा हुआ कार में छिपाकर लाई जा रही 112 लीटर शराब जब्त,तस्कर फरार
धनहा थाना की पुलिस ने की army लिखा हुआ कार में छिपाकर लाई जा रही 112 लीटर शराब जब्त,तस्कर फरार
संकीर्तन की मधुर ध्वनि से अहंकार का अंत होता है-पं०भरत उपाध्याय
संकीर्तन की मधुर ध्वनि से अहंकार का अंत होता है-पं०भरत उपाध्याय
SSB की शौर्य ऊर्जा पहल, 21वीं वाहिनी में लगा 125 KVA सोलर प्लांट व जवानों को मिलेगा पीएम सूर्य घर योजना लोन
SSB की शौर्य ऊर्जा पहल, 21वीं वाहिनी में लगा 125 KVA सोलर प्लांट व जवानों को मिलेगा पीएम सूर्य घर योजना लोन
मझौवा कंश मेले को लेकर प्रशासन सख्त, आम सहमति के बाद होगा आयोजन पर निर्णय
मझौवा कंश मेले को लेकर प्रशासन सख्त, आम सहमति के बाद होगा आयोजन पर निर्णय
योजनाओं में तेजी लाएं, रोजगार और विकास कार्यों को दें प्राथमिकता: जिला पदाधिकारी।
योजनाओं में तेजी लाएं, रोजगार और विकास कार्यों को दें प्राथमिकता: जिला पदाधिकारी।
एसएसबी परिसर में सोलर मेला आयोजित, जवानों को योजना का लाभ लेने की हुई अपील.
एसएसबी परिसर में सोलर मेला आयोजित, जवानों को योजना का लाभ लेने की हुई अपील.
न्यूज़ डेस्कखबरें
Bagaha19 जुलाई 2026

DRUCC बैठक में बाल्मीकिनगर क्षेत्र की रेल समस्याओं पर मंथन, राकेश सिंह ने DRM के समक्ष रखीं कई अहम मांगें

Reporter avatar

रिपोर्टर

Sandeep ChitranshREPORTER
लगभग 2 मिनट
DRUCC बैठक में बाल्मीकिनगर क्षेत्र की रेल समस्याओं पर मंथन, राकेश सिंह ने DRM के समक्ष रखीं कई अहम मांगें

समस्तीपुर/बगहा। समस्तीपुर रेल मंडल के मंथन सभागार में आयोजित रेलवे उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति (DRUCC) की बैठक में बाल्मीकिनगर लोकसभा क्षेत्र के रेल यात्रियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और विकास संबंधी मांगों को प्रमुखता से उठाया गया। समिति सदस्य राकेश सिंह ने मंडल रेल प्रबंधक (DRM) रवि प्रकाश मिश्रा के समक्ष क्षेत्र की रेल सेवाओं के विस्तार, स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं में सुधार और लंबित परियोजनाओं को शीघ्र पूरा कराने की मांग की।

बैठक में DRM रवि प्रकाश मिश्रा, अपर मंडल रेल प्रबंधक (ADRM) सन्नी सिन्हा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनन्या स्मृति सहित रेलवे के कई वरिष्ठ अधिकारी एवं समिति के सदस्य मौजूद रहे। राकेश सिंह ने बताया कि बाल्मीकिनगर के सांसद सुनील कुमार द्वारा पूर्व में उठाए गए रेल संबंधी मुद्दों की ओर भी उन्होंने डीआरएम का लिखित रूप से ध्यान आकर्षित कराया है।
बैठक में राकेश सिंह ने बाल्मीकिनगर रोड–नरकटियागंज मार्ग से बेतिया के लिए सुबह नई पैसेंजर ट्रेन तथा गोरखपुर–सुगौली पैसेंजर सेवा शुरू करने की मांग की। इसके अलावा बगहा स्टेशन के पुनर्विकास कार्य में तेजी लाने, बगहा और रामनगर सहित सभी स्टेशनों पर शौचालय, पेयजल, यात्री शेड, बेंच, मोबाइल चार्जिंग स्लॉट एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का आग्रह किया।

News image

उन्होंने गोरखपुर–पटना के बीच रात्रिकालीन नमो भारत ट्रेन चलाने, बगहा समपार संख्या-50 को वैकल्पिक व्यवस्था के बिना बंद नहीं करने, राप्ती गंगा एक्सप्रेस (15001/15002) को सप्ताह में तीन दिन नरकटियागंज मार्ग से चलाने तथा कटरा एक्सप्रेस (15655/15656) का बगहा स्टेशन पर ठहराव सुनिश्चित करने की भी मांग रखी।
बैठक में नरकटियागंज जंक्शन पर प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच बने चौड़े गैप को तत्काल ठीक करने, हरिनगर में गरीब रथ तथा भैरोगंज में अवध एक्सप्रेस का ठहराव देने, नरकटियागंज–दानापुर मेमू को सप्ताह में तीन दिन सिकटा–घोड़ासहन मार्ग से संचालित करने और बाल्मीकिनगर स्टेशन पर प्लेटफॉर्म संख्या-2 के निर्माण की मांग भी उठाई गई।

News image

इसके साथ ही बगहा स्टेशन की पार्किंग व्यवस्था में सुधार, खरपोखरा स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव, अवसानी हॉल्ट पर प्लेटफॉर्म ऊंचीकरण एवं मूलभूत सुविधाओं की बहाली, बगहा स्टेशन पर नई पानी टंकी का निर्माण, नरकटियागंज वाशिंग पिट निर्माण कार्य में तेजी तथा तत्काल टिकट व्यवस्था को अधिक सरल और सुविधाजनक बनाने का भी प्रस्ताव रखा गया।
बैठक के दौरान यह भी कहा गया कि सांसद सुनील कुमार द्वारा विभिन्न रेल मंचों पर उठाए गए लंबित प्रस्तावों पर रेलवे प्रशासन गंभीरतापूर्वक विचार करे, ताकि पश्चिम चंपारण और बाल्मीकिनगर लोकसभा क्षेत्र के हजारों रेल यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित और आधुनिक रेल सुविधाओं का लाभ मिल सके।

News image

रिपोर्ट संदर्भ

खबर का संदर्भ और पारदर्शिता

Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.

कवरेज

Bagaha

लेख स्थिति

विस्तृत रिपोर्ट

सुधार या जानकारी भेजें

आगे पढ़ें

बगहा से और खबरें

इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

बगहा की सभी खबरें
धनहा थाना की पुलिस ने की army लिखा हुआ कार में छिपाकर लाई जा रही 112 लीटर शराब जब्त,तस्कर फरार
Bagaha8 सित॰ 2026

धनहा थाना की पुलिस ने की army लिखा हुआ कार में छिपाकर लाई जा रही 112 लीटर शराब जब्त,तस्कर फरार

धनहा।बगहा पुलिस जिला अंतर्गत धनहा थाना की पुलिस ने मंगलवार की दोपहर शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए यूपी से आर्मी लिखा हुआ कार में छिपाकर लाई जा रही 112 लीटर अंग्रेजी शरा...

संकीर्तन की मधुर ध्वनि से अहंकार का अंत होता है-पं०भरत उपाध्याय
Bagaha8 सित॰ 2026

संकीर्तन की मधुर ध्वनि से अहंकार का अंत होता है-पं०भरत उपाध्याय

बगहा।पूर्व प्राचार्य पं०भरत उपाध्याय ने बताया कि आज शुभाश्रम धाम मेंअंतर्राष्ट्रीय मानस वक्ता अखिलेश शांडिल्य की अध्यक्षता में हनुमान गढ़ी में आयोजित होने वाले नवाह् अनुष्ठान एव...

SSB की शौर्य ऊर्जा पहल, 21वीं वाहिनी में लगा 125 KVA सोलर प्लांट व जवानों को मिलेगा पीएम सूर्य घर योजना लोन
Bagaha8 सित॰ 2026

SSB की शौर्य ऊर्जा पहल, 21वीं वाहिनी में लगा 125 KVA सोलर प्लांट व जवानों को मिलेगा पीएम सूर्य घर योजना लोन

बगहा।SSB 21वीं वाहिनी, बगहा द्वारा कमांडेंट श्री तपेश्वर संबित राउत के प्रयास एवं विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, बगहा कार्यपालक अभियंता श्री आलोक अमृतांशु के सहयोग से आज दिनांक 08/09/...

ब्रेकिंग में भी देखें

अभी की ज़रूरी खबरें

आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

ब्रेकिंग फीड देखें
बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश
Bagaha2 सित॰ 2026

बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश

बगहा। नगर के गुप्ता मार्केट स्थित बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल एंड मेटरनिटी सेंटर के संचालन पर स्वास्थ्य विभाग ने दो माह के लिए रोक लगा दी है। विभाग ने अस्पताल को जारी प्रोविजनल...

बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल
Bagaha29 अग॰ 2026

बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल

बगहा। चौतरवा थाना क्षेत्र के बसवरिया के समीप शनिवार को तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक महिला की मौत हो गई। हादसे में महिला का पांच वर्षीय बेटा और 19...

रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा
Bettiah24 अग॰ 2026

रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा

शिकारपुर। संवाददाता।पश्चिम चंपारण जिले से बड़ी खबर सामने आई है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने शिकारपुर थाने में तैनात ASI उपेंद्र कुमार विद्यार्थी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ...

Bagaha Live logo
चम्पारण का अपना ऐप

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर

बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।

ऐप में क्या मिलेगा

खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.

लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.

बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.

ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.

Bagaha • शेयर करें

DRUCC बैठक में बाल्मीकिनगर क्षेत्र की रेल समस्याओं पर मंथन, राकेश सिंह ने DRM के समक्ष रखीं कई अहम मांगें