बगहा। CoP-D (Community of Practice for Demand) कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम पंचायत राज सलहा बरियारवा, प्रखंड बगहा-1 में बच्चों के नियमित टीकाकरण एवं एमसीपी (MCP) कार्ड के महत्व के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय स्कूल प्रधानाध्यक जी ने किया ।
रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली पंचायत के विभिन्न मार्गों से होकर निकली, जिसमें विद्यालय के शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं, आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी सेविकाएं, सीएम जीविका दीदियां तथा CoP-D टीम के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली के दौरान टीकाकरण संबंधी जागरूकता नारों के माध्यम से लोगों को बच्चों का समय पर टीकाकरण कराने और एमसीपी कार्ड सुरक्षित रखने का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर CoP-D के सीनियर मैनेजर श्री मनोज कुमार सिंह, जिला समन्वयक श्री उमेश तिवारी, प्रशिक्षक श्री कृष्ण मुरारी, श्री रामजीत वर्मा, श्री सूरज शुक्ला सहित अन्य टीम सदस्य उपस्थित रहे। साथ ही आईसीडीएस विभाग के संबंधित सुपरवाइजर एवं पंचायत प्रतिनिधियों की भी सहभागिता रही।
रैली के माध्यम से समुदाय को नियमित टीकाकरण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया तथा बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और शत-प्रतिशत टीकाकरण के लक्ष्य को सफल बनाने का संदेश दिया गया।













