बगहा विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत चखनी रजवटिया पंचायत लोगों को जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभाग की अधिकारियों के अनदेखी से परेशानी को देख कर स्थानीय युवा समाज सेवी गोलू पाण्डेय नें आखिरकार सोमवार को बगहा प्रखंड एक के चखनी रजवटिया पंचायत के कंगला नाला जो की चखननी रजवटिया मुख्य मार्ग स्थित चखनी बजार में बह रहे नाले की सफाई कराने का खुद निर्णय लिया। वहीं गोलू पाण्डेय नें बताया की लंबे समय से नाले की सफाई नहीं होने के कारण गंदा पानी जमा हो रहा था।

जिससे आसपास के लोगों को दुर्गंध, जलजमाव और मच्छरों की समस्या का सामना करना पड़ रहा था। हलांकी
स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार सांसद सुनील कुमार, विधायक राम सिंह,स्थानीय मुखिया एंव जनप्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों से नाले की सफाई कराने की मांग की,लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसीसे मजबूर होकर उस मोहल्ले के एक युवा नें अपने खर्च से जे सी बी मंगवाकर नाले की सफाई कराई ताकि लोगों को राहत मिल सके। सबसे बडी बात यह.है की नाला की सफाई कार्य में किसी से आर्थिक सहयोग नही लिया गया है, वहीं युवा गोलू पाण्डेय ने बताया की ना मैं कोई प्रत्यासी हूं और नहीं कोई जनप्रतिनिधी मुझे इस नाले की गंदगी नहीं देखी गई रह नाला सालों से सफाई नही हुई थी, जीससे पुरे गांव की पानी का बहाव नही होने के कारण कई प्रकार की बिमारिया फैल रही थी
चखनी नाला की सफाई कार्य कर रहे जे सी बी।
और बरसात के समय घरों में पानी संभावनाए बनी रहती है। वहीं
ग्रामीणों ने कहा कि जनप्रतिनिधियों और प्रशासन को समय रहते इस समस्या का समाधान करना चाहिए था। लोगों ने मांग की है कि भविष्य में नियमित रूप से नालों की सफाई कराई जाए, ताकि ऐसी स्थिति दोबारा उत्पन्न न हो और क्षेत्र में स्वच्छता बनी रहे













