नरकटियागंज। नगर स्थित श्रीराम होटल एक बार फिर पुलिस कार्रवाई के बाद चर्चा में आ गया है। शिकारपुर थाना पुलिस ने मंगलवार को होटल में छापेमारी कर एक युवक और एक महिला को हिरासत में लिया। कार्रवाई एक महिला की शिकायत पर की गई, जिसने अपने पति के दूसरी महिला के साथ होटल में होने की सूचना पुलिस को दी थी।
जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने अपने पति का पीछा करते हुए श्रीराम होटल तक पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू कर दी। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर रेयाज अंसारी और उसके साथ मौजूद महिला को हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। साथ ही होटल संचालक को भी पूछताछ के लिए तलब किया गया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि श्रीराम होटल का नाम पहले भी ऐसे मामलों में सामने आ चुका है। कुछ समय पूर्व भी पुलिस ने यहां छापेमारी कर एक महिला और पुरुष को हिरासत में लिया था। लगातार सामने आ रही घटनाओं ने होटल की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
पुलिस का कहना है कि नगर के होटलों में समय-समय पर जांच अभियान चलाया जाएगा। यदि जांच में किसी प्रकार की अनियमितता या नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होती है तो संबंधित लोगों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।
नरकटियागंज नगर परिषद स्थित श्रीराम होटल में एक युवक युवती को आपत्तिजनक स्थित में शिकारपुर पुलिस नें किया गिरफ्तार।
रिपोर्टर

रिपोर्ट संदर्भ
खबर का संदर्भ और पारदर्शिता
Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.
आगे पढ़ें
नरकटियागंज से और खबरें
इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

बदहाल शौचालय और गंदगी पर भड़के एसडीएम, अस्पताल में सर्जरी बढ़ाने का दिया निर्देश
नरकटियागंज अनुमंडलीय अस्पताल के निरीक्षण के दौरान गंदगी और बदहाल शौचालय देखकर एसडीएम ने नाराजगी जतायी। उन्होंने प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. संजीव कुमार को सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने...

नरकटियागंज में फिर धराया घूसखोर दरोगा, बिजली केस मैनेज करने के नाम पर मांग रहा था 4 हजार रुपये
नरकटियागंज (पश्चिम चंपारण)। नरकटियागंज में एक बार फिर रिश्वतखोरी का मामला सामने आने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार शिकारपुर थाना में पदस्थापित दरोगा उपें...

हर घर तिरंगा अभियान के तहत एसएसबी ने निकाली साइकिल तिरंगा रैली
नरकटियागंज । स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 44वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, नरकटियागंज के कार्यक्षेत्र में मंगलवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत साइकिल तिरंगा रैली का आयोजन किया...
ब्रेकिंग में भी देखें
अभी की ज़रूरी खबरें
आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश
बगहा। नगर के गुप्ता मार्केट स्थित बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल एंड मेटरनिटी सेंटर के संचालन पर स्वास्थ्य विभाग ने दो माह के लिए रोक लगा दी है। विभाग ने अस्पताल को जारी प्रोविजनल...

बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल
बगहा। चौतरवा थाना क्षेत्र के बसवरिया के समीप शनिवार को तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक महिला की मौत हो गई। हादसे में महिला का पांच वर्षीय बेटा और 19...

रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा
शिकारपुर। संवाददाता।पश्चिम चंपारण जिले से बड़ी खबर सामने आई है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने शिकारपुर थाने में तैनात ASI उपेंद्र कुमार विद्यार्थी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ...

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर
बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।
ऐप में क्या मिलेगा
खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.
लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.
बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.
ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.
Narkatiaganj • शेयर करें
नरकटियागंज नगर परिषद स्थित श्रीराम होटल में एक युवक युवती को आपत्तिजनक स्थित में शिकारपुर पुलिस नें किया गिरफ्तार।











