Skip to main content

Bagaha • Ramnagar • Bettiah • West Champaran

Live DeskBagaha Wire
बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश
बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश
बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल
बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल
रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा
रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा
डेढ़ साल के बच्चे की मां पर झाड़ियों से झपटा तेंदुआ, सिर-बांह और कमर पर किए वार; पटेसरा में दहशत
डेढ़ साल के बच्चे की मां पर झाड़ियों से झपटा तेंदुआ, सिर-बांह और कमर पर किए वार; पटेसरा में दहशत
बाघ हमले में मृत किसान के परिजनों को वन विभाग ने सौंपा 10 लाख की अनुग्रह राशि
बाघ हमले में मृत किसान के परिजनों को वन विभाग ने सौंपा 10 लाख की अनुग्रह राशि
सर्पदंश से महिला की मौत, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित
सर्पदंश से महिला की मौत, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित
धनहा थाना की पुलिस ने की army लिखा हुआ कार में छिपाकर लाई जा रही 112 लीटर शराब जब्त,तस्कर फरार
धनहा थाना की पुलिस ने की army लिखा हुआ कार में छिपाकर लाई जा रही 112 लीटर शराब जब्त,तस्कर फरार
संकीर्तन की मधुर ध्वनि से अहंकार का अंत होता है-पं०भरत उपाध्याय
संकीर्तन की मधुर ध्वनि से अहंकार का अंत होता है-पं०भरत उपाध्याय
SSB की शौर्य ऊर्जा पहल, 21वीं वाहिनी में लगा 125 KVA सोलर प्लांट व जवानों को मिलेगा पीएम सूर्य घर योजना लोन
SSB की शौर्य ऊर्जा पहल, 21वीं वाहिनी में लगा 125 KVA सोलर प्लांट व जवानों को मिलेगा पीएम सूर्य घर योजना लोन
मझौवा कंश मेले को लेकर प्रशासन सख्त, आम सहमति के बाद होगा आयोजन पर निर्णय
मझौवा कंश मेले को लेकर प्रशासन सख्त, आम सहमति के बाद होगा आयोजन पर निर्णय
योजनाओं में तेजी लाएं, रोजगार और विकास कार्यों को दें प्राथमिकता: जिला पदाधिकारी।
योजनाओं में तेजी लाएं, रोजगार और विकास कार्यों को दें प्राथमिकता: जिला पदाधिकारी।
एसएसबी परिसर में सोलर मेला आयोजित, जवानों को योजना का लाभ लेने की हुई अपील.
एसएसबी परिसर में सोलर मेला आयोजित, जवानों को योजना का लाभ लेने की हुई अपील.
न्यूज़ डेस्कखबरें
Bagaha18 जुलाई 2026

नीट (यूजी)-2026 में पलक तिवारी की शानदार सफलता, 573 अंक के साथ हासिल की ऑल इंडिया रैंक 21,757

Reporter avatar

रिपोर्टर

Shamshad AnsariREPORTER
लगभग 2 मिनट
नीट (यूजी)-2026 में पलक तिवारी की शानदार सफलता, 573 अंक के साथ हासिल की ऑल इंडिया रैंक 21,757

बगहा। पश्चिमी चंपारण जिले के बगहा नगर स्थित गुदरी बाजार निवासी व्यवसायी विनोद कुमार तिवारी एवं गृहिणी बीना तिवारी की पुत्री पलक तिवारी ने नीट (यूजी)-2026 परीक्षा में 720 में से 573 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक 21,757 हासिल की है। उनकी इस उल्लेखनीय सफलता से परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे बगहा क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। शुभचिंतक, रिश्तेदार और स्थानीय लोग लगातार उनके घर पहुंचकर बधाई एवं शुभकामनाएं दे रहे हैं।

"बगहा की बेटी पलक ने 573 अंक के साथ रचा इतिहास, AIR 21,757 हासिल कर बढ़ाया जिले का मान
"बगहा की बेटी पलक ने 573 अंक के साथ रचा इतिहास, AIR 21,757 हासिल कर बढ़ाया जिले का मान

पलक ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने दिवंगत दादा स्वर्गीय ब्रज बिहारी तिवारी (वैद्य जी) की प्रेरणा, माता-पिता के अटूट सहयोग और अपनी मेहनत व सेल्फ स्टडी को दिया। उन्होंने बताया कि पहली बार कोटा में रहकर तैयारी करने के बावजूद उन्हें अपेक्षित सफलता नहीं मिल सकी। हालांकि उन्होंने असफलता को अपनी मंजिल के बीच नहीं आने दिया। आत्मविश्वास बनाए रखते हुए घर लौटकर नियमित स्व-अध्ययन किया और दूसरी ही कोशिश में शानदार सफलता हासिल कर यह साबित कर दिया कि दृढ़ संकल्प और निरंतर मेहनत से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। पलक की प्रारंभिक शिक्षा मॉन्टफोर्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बगहा से हुई, जबकि इंटरमीडिएट की पढ़ाई उन्होंने कुरुक्षेत्र से पूरी की। बचपन से ही उनका सपना डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना रहा है। उनका मानना है कि चिकित्सा केवल एक पेशा नहीं, बल्कि मानवता की सेवा का सबसे बड़ा माध्यम है। भविष्य में वे प्रशासनिक सेवा में भी जाने की इच्छा रखती हैं ताकि समाज में पारदर्शिता, ईमानदारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रभावी ढंग से कार्य कर सकें।

"हार नहीं मानी, हौसला बनाए रखा... दूसरी कोशिश में डॉक्टर बनने का सपना हुआ साकार
"हार नहीं मानी, हौसला बनाए रखा... दूसरी कोशिश में डॉक्टर बनने का सपना हुआ साकार

573 अंकों के आधार पर पलक के लिए बिहार राज्य कोटा से किसी सरकारी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस में प्रवेश की अच्छी संभावना जताई जा रही है। उनकी इस उपलब्धि ने बगहा सहित पूरे पश्चिमी चंपारण जिले का नाम गौरवान्वित किया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पलक की सफलता क्षेत्र के हजारों विद्यार्थियों, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणा बनेगी। पलक की सफलता एक सकारात्मक सामाजिक बदलाव का भी संदेश देती है। आज बेटियां शिक्षा, विज्ञान, प्रशासन, खेल और अन्य सभी क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। एक समय था जब सामाजिक सोच के कारण लड़कियों की शिक्षा और उनके सपनों पर कई तरह की सीमाएं लगा दी जाती थीं। लेकिन समय के साथ समाज की सोच बदली है। आज अभिभावक बेटियों को उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं और अपने सपनों को पूरा करने के लिए पूरा सहयोग दे रहे हैं।

"हार नहीं मानी, हौसला बनाए रखा... दूसरी कोशिश में डॉक्टर बनने का सपना हुआ साकार
"हार नहीं मानी, हौसला बनाए रखा... दूसरी कोशिश में डॉक्टर बनने का सपना हुआ साकार

यही बदलाव आज देश की प्रगति की सबसे बड़ी ताकत बन रहा है। बेटियां अपनी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के बल पर लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही हैं और परिवार के साथ-साथ समाज एवं राष्ट्र का नाम भी रोशन कर रही हैं। पलक तिवारी की सफलता इस बात का जीवंत उदाहरण है कि अवसर और प्रोत्साहन मिलने पर बेटियां किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकती हैं। उनकी उपलब्धि न केवल उनके परिवार के लिए गर्व का विषय है, बल्कि पूरे बगहा और पश्चिमी चंपारण के लिए प्रेरणा, सम्मान और उत्साह का प्रतीक बन गई है।

रिपोर्ट संदर्भ

खबर का संदर्भ और पारदर्शिता

Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.

कवरेज

Bagaha

लेख स्थिति

विस्तृत रिपोर्ट

सुधार या जानकारी भेजें

आगे पढ़ें

बगहा से और खबरें

इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

बगहा की सभी खबरें
धनहा थाना की पुलिस ने की army लिखा हुआ कार में छिपाकर लाई जा रही 112 लीटर शराब जब्त,तस्कर फरार
Bagaha8 सित॰ 2026

धनहा थाना की पुलिस ने की army लिखा हुआ कार में छिपाकर लाई जा रही 112 लीटर शराब जब्त,तस्कर फरार

धनहा।बगहा पुलिस जिला अंतर्गत धनहा थाना की पुलिस ने मंगलवार की दोपहर शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए यूपी से आर्मी लिखा हुआ कार में छिपाकर लाई जा रही 112 लीटर अंग्रेजी शरा...

संकीर्तन की मधुर ध्वनि से अहंकार का अंत होता है-पं०भरत उपाध्याय
Bagaha8 सित॰ 2026

संकीर्तन की मधुर ध्वनि से अहंकार का अंत होता है-पं०भरत उपाध्याय

बगहा।पूर्व प्राचार्य पं०भरत उपाध्याय ने बताया कि आज शुभाश्रम धाम मेंअंतर्राष्ट्रीय मानस वक्ता अखिलेश शांडिल्य की अध्यक्षता में हनुमान गढ़ी में आयोजित होने वाले नवाह् अनुष्ठान एव...

SSB की शौर्य ऊर्जा पहल, 21वीं वाहिनी में लगा 125 KVA सोलर प्लांट व जवानों को मिलेगा पीएम सूर्य घर योजना लोन
Bagaha8 सित॰ 2026

SSB की शौर्य ऊर्जा पहल, 21वीं वाहिनी में लगा 125 KVA सोलर प्लांट व जवानों को मिलेगा पीएम सूर्य घर योजना लोन

बगहा।SSB 21वीं वाहिनी, बगहा द्वारा कमांडेंट श्री तपेश्वर संबित राउत के प्रयास एवं विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, बगहा कार्यपालक अभियंता श्री आलोक अमृतांशु के सहयोग से आज दिनांक 08/09/...

ब्रेकिंग में भी देखें

अभी की ज़रूरी खबरें

आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

ब्रेकिंग फीड देखें
बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश
Bagaha2 सित॰ 2026

बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश

बगहा। नगर के गुप्ता मार्केट स्थित बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल एंड मेटरनिटी सेंटर के संचालन पर स्वास्थ्य विभाग ने दो माह के लिए रोक लगा दी है। विभाग ने अस्पताल को जारी प्रोविजनल...

बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल
Bagaha29 अग॰ 2026

बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल

बगहा। चौतरवा थाना क्षेत्र के बसवरिया के समीप शनिवार को तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक महिला की मौत हो गई। हादसे में महिला का पांच वर्षीय बेटा और 19...

रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा
Bettiah24 अग॰ 2026

रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा

शिकारपुर। संवाददाता।पश्चिम चंपारण जिले से बड़ी खबर सामने आई है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने शिकारपुर थाने में तैनात ASI उपेंद्र कुमार विद्यार्थी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ...

Bagaha Live logo
चम्पारण का अपना ऐप

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर

बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।

ऐप में क्या मिलेगा

खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.

लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.

बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.

ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.

Bagaha • शेयर करें

नीट (यूजी)-2026 में पलक तिवारी की शानदार सफलता, 573 अंक के साथ हासिल की ऑल इंडिया रैंक 21,757