एसडीपीओ निहार भूषण ने कि बैठक की अध्यक्षता
चौतरवा।आगामी चेहल्लुम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर रविवार की दोपहर चौतरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता बगहा एसडीपीओ निहार भूषण ने की।बैठक में सर्किल इंस्पेक्टर नीरज कुमार, थाना के एसआई संजय कुमार गोंड,थाना के पुलिस पदाधिकारी समेत पुलिसकर्मी, उपस्थित थे।वही जनप्रतिनिधि, समाजसेवी तथा थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए समुदाय के लोगों ने शांति समिति की बैठक में भाग लिया।बैठक के दौरान पर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने, आपसी भाईचारा कायम रखने तथा अफवाहों से बचने पर विस्तार से चर्चा की गई।उपस्थित लोगों से प्रशासन का सहयोग करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा अप्रिय घटना की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।
बगहा एसडीपीओ निहार भूषण ने कहा कि चेहल्लुम पर्व को आपसी सौहार्द, शांति और भाईचारे के साथ मनाएं।
किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और सोशल मीडिया पर भ्रामक अथवा आपत्तिजनक पोस्ट साझा करने से बचें।उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहेगा तथा संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था भंग करने या माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया और क्षेत्र में शांति एवं सद्भाव बनाए रखने की अपील की।बैठक में अमजद अल्ली, प्रमोद प्रसाद काजू, अशोक राव, जितेंद्र जायसवाल, मंटू दुबे,विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी और शांति समिति के सदस्य भी मौजूद रहे।
पुलिस प्रशासन ने सभी से मिल-जुलकर शांतिपूर्ण वातावरण में चेहल्लुम पर्व मनाने का आह्वान किया।





















