पुलिस अधीक्षक कार्यालय बगहा में बुधवार को जन सुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आवेदकों ने अपनी-अपनी समस्याएं और शिकायतें पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं।
जन सुनवाई के दौरान प्राप्त सभी शिकायतों पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अधिकारियों ने संबंधित मामलों के त्वरित एवं निष्पक्ष निष्पादन का आश्वासन दिया।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से बताया गया कि आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए प्रत्येक कार्य दिवस पर सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक जन सुनवाई आयोजित की जाती है। इस दौरान कोई भी व्यक्ति अपनी शिकायत या समस्या लेकर पुलिस कार्यालय पहुंच सकता है।
पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं के समाधान हेतु जन सुनवाई कार्यक्रम का लाभ उठाएं और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।













