पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के निर्देश पर बगहा पुलिस जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था की जांच की जा रही है। अपराध नियंत्रण एवं बैंक ग्राहकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधिकारियों द्वारा बैंक परिसरों का निरीक्षण किया गया।
जांच के दौरान बैंकों में लगे सीसीटीवी कैमरों, अलार्म सिस्टम, सुरक्षा गार्डों की तैनाती तथा अन्य सुरक्षा मानकों का जायजा लिया गया। साथ ही बैंक प्रबंधकों को सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश दिया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बैंक कर्मियों और ग्राहकों को साइबर ठगी एवं अन्य बैंकिंग अपराधों से सतर्क रहने की सलाह देते हुए किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने को कहा।
पुलिस का कहना है कि जिले में अपराध नियंत्रण और बैंकिंग संस्थानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह अभियान लगातार जारी रहेगा।













