कांग्रेस पार्टी की धरना प्रदर्शन पर प्रेस कांफ्रेंस में बोलते जिलाध्यक्ष नरेश राम।
बगहा पुलिस जिला क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी द्वारा आगामी 29 जून को प्रखंड स्तरीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
बगहा पुलिस जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेश राम ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी पेपर लीक मामला तथा स्थानीय समस्याओं को लेकर पुलिस जिला के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान कार्यकर्ता सरकार के समक्ष अपनी मांगों को रखेंगे और समस्याओं के समाधान की मांग करेंगे।
साथ ही धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए पंचायत एवं बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं से संपर्क किया जा रहा है। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक कार्यक्रम में भाग लेंगे।
कांग्रेस नेताओं ने सभी कार्यकर्ताओं से समय पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। वहीं प्रशासन भी कार्यक्रम को लेकर आवश्यक तैयारियों में जुटा हुआ है।












