बेतिया। महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि कि नगर निगम क्षेत्र के सघन शहरी के मीना बाजार क्षेत्र के में वर्षों से जर्जर मुख्य सड़कों और जल निकासी की समस्या दूर करने की दिशा में निगम ने पहल की है। श्रीमती सिकारिया ने बताया कि नगर निगम की ओर से जारी निविदा के अनुसार सोवाबाबू चौक से अंबेडकर चौक, ट्रैफिक चौक, शीतला माई चौक, जंगी मस्जिद होते हुए खुदाबख्श चौक तक पीसीसी सड़क एवं आरसीसी नाला निर्माण की योजना राज्य मद से स्वीकृत की गयी है।
उनकी पहल पर स्वीकृत इस महत्वपूर्ण योजना पर करीब 2 करोड़ 99 लाख 66 हजार 667 रुपये खर्च होने का अनुमान है। महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि

निविदा विज्ञप्ति के अनुसार योजना के क्रियान्वयन के लिए संवेदकों से ऑनलाइन निविदा आमंत्रित की गई थी,जिसका निस्तारण अब अंतिम चरण में है। महापौर ने बताया कि कार्यादेश जारी होने के बाद कार्य पूरा करने की निर्धारित अवधि नौ माह है। महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि मीना बाजार क्षेत्र में सड़क की बदहाल स्थिति लंबे समय से स्थानीय लोगों, दुकानदारों और राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है।

सड़क के साथ नाला निर्माण की योजना होने से जलनिकासी की समस्या के समाधान की भी उम्मीद है। व्यस्त बाजार से गुजरने वाले इस मार्ग के निर्माण से आवागमन सुगम होने के साथ क्षेत्र के व्यापारिक गतिविधियों को भी राहत मिलने की संभावना है। महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि निविदा प्रक्रिया अंतिम चरण में है। जिसके अनुसार कार्यादेश जारी होने के साथ ही निर्माण कार्य आरंभ करा दिया जाएगा।



















