Skip to main content

Bagaha • Ramnagar • Bettiah • West Champaran

Live DeskBagaha Wire
बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश
बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश
बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल
बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल
रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा
रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा
डेढ़ साल के बच्चे की मां पर झाड़ियों से झपटा तेंदुआ, सिर-बांह और कमर पर किए वार; पटेसरा में दहशत
डेढ़ साल के बच्चे की मां पर झाड़ियों से झपटा तेंदुआ, सिर-बांह और कमर पर किए वार; पटेसरा में दहशत
बाघ हमले में मृत किसान के परिजनों को वन विभाग ने सौंपा 10 लाख की अनुग्रह राशि
बाघ हमले में मृत किसान के परिजनों को वन विभाग ने सौंपा 10 लाख की अनुग्रह राशि
सर्पदंश से महिला की मौत, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित
सर्पदंश से महिला की मौत, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित
नगर निगम क्षेत्र के सभी मुख्य चौक चौराहों व भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर होगा प्रसाधन सुविधाओं का निर्माण:गरिमा देवी सिकारिया
नगर निगम क्षेत्र के सभी मुख्य चौक चौराहों व भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर होगा प्रसाधन सुविधाओं का निर्माण:गरिमा देवी सिकारिया
SSB 21वीं वाहिनी ने पुनः पेश की मानवता की मिसाल: VTR में भालू के हमले में घायल नेपाली नागरिक की बचाई जान
SSB 21वीं वाहिनी ने पुनः पेश की मानवता की मिसाल: VTR में भालू के हमले में घायल नेपाली नागरिक की बचाई जान
जिला पदाधिकारी ने मंगलपुर एवं चिवरही पंचायत के रेवहिया, में कटाव स्थलों का लिया जायजा, बचाव कार्यों में तेजी लाने का निर्देश
जिला पदाधिकारी ने मंगलपुर एवं चिवरही पंचायत के रेवहिया, में कटाव स्थलों का लिया जायजा, बचाव कार्यों में तेजी लाने का निर्देश
धनहा थाना की पुलिस ने की army लिखा हुआ कार में छिपाकर लाई जा रही 112 लीटर शराब जब्त,तस्कर फरार
धनहा थाना की पुलिस ने की army लिखा हुआ कार में छिपाकर लाई जा रही 112 लीटर शराब जब्त,तस्कर फरार
संकीर्तन की मधुर ध्वनि से अहंकार का अंत होता है-पं०भरत उपाध्याय
संकीर्तन की मधुर ध्वनि से अहंकार का अंत होता है-पं०भरत उपाध्याय
SSB की शौर्य ऊर्जा पहल, 21वीं वाहिनी में लगा 125 KVA सोलर प्लांट व जवानों को मिलेगा पीएम सूर्य घर योजना लोन
SSB की शौर्य ऊर्जा पहल, 21वीं वाहिनी में लगा 125 KVA सोलर प्लांट व जवानों को मिलेगा पीएम सूर्य घर योजना लोन
न्यूज़ डेस्कखबरें
Bagaha16 जुलाई 2026

10.66 लाख की नाली अधूरी, बरसात में वार्ड बना तालाब; आक्रोशित ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Reporter avatar

रिपोर्टर

Shamshad AnsariREPORTER
लगभग 2 मिनट

बगहा। पश्चिम चंपारण जिले के बगहा-एक प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत राज महीपुर भतौड़ा के अहिरवलिया गांव के वार्ड संख्या-7 में वर्षों से अधूरी पड़ी नाली निर्माण योजना को लेकर बुधवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। बरसात के बीच जलजमाव और गंदगी से परेशान दर्जनों ग्रामीण स्थानीय निवासी रमेश फौजी के नेतृत्व में सड़क पर उतर आए और जोरदार प्रदर्शन करते हुए प्रशासन से तत्काल निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग की।

News image

ग्रामीणों ने बताया कि लाल बाबू यादव के घर से स्वर्गीय नेउर राम के घर तक वर्ष 2020-21 की विकास योजना के तहत 10 लाख 66 हजार 812 रुपये की लागत से नाली निर्माण स्वीकृत हुआ था। वर्ष 2022 में निर्माण कार्य शुरू भी किया गया, लेकिन कुछ दूरी तक नाली बनाकर काम बीच में ही रोक दिया गया। इसके बाद न तो निर्माण एजेंसी ने दोबारा काम शुरू किया और न ही संबंधित अधिकारियों ने इसकी सुध ली। नतीजा यह है कि वर्ष 2026 तक भी योजना अधूरी पड़ी है। ग्रामीणों का कहना है कि हर बारिश में पूरा वार्ड जलमग्न हो जाता है। घरों के बाहर गंदा पानी जमा रहने से लोगों का निकलना मुश्किल हो जाता है। बच्चों को स्कूल जाने, बुजुर्गों को आने-जाने और महिलाओं को दैनिक कार्यों में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर जलभराव के कारण दुर्गंध फैल रही है, जिससे संक्रामक और जलजनित बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।

News image

प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने प्रशासन और पंचायत स्तर की कार्यशैली पर सवाल उठाए। उनका आरोप था कि लाखों रुपये की योजना वर्षों से अधूरी पड़ी है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों ने कभी गंभीरता नहीं दिखाई। कई बार लिखित और मौखिक शिकायतें करने के बावजूद केवल आश्वासन ही मिला, जबकि जमीनी स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया तो वे प्रखंड और जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। उन्होंने जिला प्रशासन से मामले की जांच कर योजना में हुई लापरवाही की जिम्मेदारी तय करने तथा अधूरी नाली का निर्माण जल्द पूरा कराने की मांग की, ताकि बरसात के मौसम में वार्डवासियों को जलजमाव, गंदगी और आवागमन की समस्या से स्थायी राहत मिल सके।
स्थानीय लोगों का कहना है कि विकास योजनाओं का समय पर क्रियान्वयन नहीं होने से आम जनता का भरोसा कमजोर हो रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले में त्वरित हस्तक्षेप कर अधूरी योजना को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाए।

News image

रिपोर्ट संदर्भ

खबर का संदर्भ और पारदर्शिता

Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.

कवरेज

Bagaha

लेख स्थिति

विस्तृत रिपोर्ट

सुधार या जानकारी भेजें

आगे पढ़ें

बगहा से और खबरें

इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

बगहा की सभी खबरें
SSB 21वीं वाहिनी ने पुनः पेश की मानवता की मिसाल: VTR में भालू के हमले में घायल नेपाली नागरिक की बचाई जान
Bagaha9 सित॰ 2026

SSB 21वीं वाहिनी ने पुनः पेश की मानवता की मिसाल: VTR में भालू के हमले में घायल नेपाली नागरिक की बचाई जान

SSB 21वीं वाहिनी, बगहा द्वारा दिनांक 09/09/2026 को कमांडेंट श्री तपेश्वर संबित राउत के निर्देशन में* एक और सराहनीय मानवीय कार्य किया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार आज प्रातः वाल्...

जिला पदाधिकारी ने मंगलपुर एवं चिवरही पंचायत के रेवहिया, में कटाव स्थलों का लिया जायजा, बचाव कार्यों में तेजी लाने का निर्देश
Bagaha9 सित॰ 2026

जिला पदाधिकारी ने मंगलपुर एवं चिवरही पंचायत के रेवहिया, में कटाव स्थलों का लिया जायजा, बचाव कार्यों में तेजी लाने का निर्देश

बेतिया। जिला पदाधिकारी, पश्चिम चम्पारण, श्री तरनजोत सिंह ने आज बगहा-02 प्रखंड अंतर्गत मंगलपुर तथा मधुबनी प्रखंड अंतर्गत रेवहिया गांव में हो रहे कटाव का स्थल निरीक्षण कर स्थिति क...

धनहा थाना की पुलिस ने की army लिखा हुआ कार में छिपाकर लाई जा रही 112 लीटर शराब जब्त,तस्कर फरार
Bagaha8 सित॰ 2026

धनहा थाना की पुलिस ने की army लिखा हुआ कार में छिपाकर लाई जा रही 112 लीटर शराब जब्त,तस्कर फरार

धनहा।बगहा पुलिस जिला अंतर्गत धनहा थाना की पुलिस ने मंगलवार की दोपहर शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए यूपी से आर्मी लिखा हुआ कार में छिपाकर लाई जा रही 112 लीटर अंग्रेजी शरा...

ब्रेकिंग में भी देखें

अभी की ज़रूरी खबरें

आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

ब्रेकिंग फीड देखें
बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश
Bagaha2 सित॰ 2026

बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश

बगहा। नगर के गुप्ता मार्केट स्थित बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल एंड मेटरनिटी सेंटर के संचालन पर स्वास्थ्य विभाग ने दो माह के लिए रोक लगा दी है। विभाग ने अस्पताल को जारी प्रोविजनल...

बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल
Bagaha29 अग॰ 2026

बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल

बगहा। चौतरवा थाना क्षेत्र के बसवरिया के समीप शनिवार को तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक महिला की मौत हो गई। हादसे में महिला का पांच वर्षीय बेटा और 19...

रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा
Bettiah24 अग॰ 2026

रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा

शिकारपुर। संवाददाता।पश्चिम चंपारण जिले से बड़ी खबर सामने आई है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने शिकारपुर थाने में तैनात ASI उपेंद्र कुमार विद्यार्थी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ...

Bagaha Live logo
चम्पारण का अपना ऐप

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर

बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।

ऐप में क्या मिलेगा

खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.

लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.

बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.

ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.

Bagaha • शेयर करें

10.66 लाख की नाली अधूरी, बरसात में वार्ड बना तालाब; आक्रोशित ग्रामीणों ने खोला मोर्चा