पिपरासी/पश्चिम चंपारण:
मंझरिया पंचायत के वहरी स्थान सहित आसपास के ग्रामीणों ने बिहार सरकार से मांग की है कि पंचायत परिसीमन के दौरान पूर्व में विलीन किए गए नैनहां पंचायत को पुनः बहाल किया जाए तथा मंझरिया पंचायत को अलग पंचायत के रूप में रखा जाए।
ग्रामीणों का कहना है कि मंझरिया एक बड़ा पंचायत है और वर्तमान में इसकी जनसंख्या लगभग 10 हजार से 15 हजार के बीच है। ऐसे में प्रशासनिक सुविधा, विकास कार्यों में तेजी और आम लोगों तक सरकारी योजनाओं का बेहतर लाभ पहुंचाने के लिए दो अलग-अलग पंचायत होना जनहित में होगा।
जनता की प्रमुख मांगें:

( समाजसेवी सुनील कुमार साहनी)
कमलेश यादव, विकास पांडे, दीना गुप्ता, शिवनारायण ठाकुर, भारथ यादव, नरसिंह निषाद, खजांति राय, कृष्णागिरी, इनकी मांगे
पूर्व का नैनहां पंचायत पुनः बहाल किया जाए।
मंझरिया पंचायत को अलग पंचायत के रूप में रखा जाए।
पंचायत परिसीमन में स्थानीय जनता की राय को प्राथमिकता दी जाए।
बेहतर प्रशासन और विकास के लिए सरकार इस मांग पर गंभीरता से विचार करे।
जनता का कहना है कि अलग पंचायत बनने से सरकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक अधिक प्रभावी ढंग से पहुंचेगा तथा स्थानीय समस्याओं का समाधान भी तेजी से हो सकेगा।
अपील:
बिहार सरकार पंचायत परिसीमन के दौरान इस जनभावना को ध्यान में रखते हुए नैनहां पंचायत की पुनर्बहाली एवं मंझरिया पंचायत को अलग पंचायत बनाए जाने पर सकारात्मक निर्णय ले।
आपका अपना:
सुनील कुमार साहनी













