बगहा शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार द्वारा पुलिस कार्यालय, बगहा में जन सुनवाई का आयोजन किया गया। जन सुनवाई के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याएँ एवं शिकायतें पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं।
पुलिस अधीक्षक ने सभी मामलों को गंभीरता से सुना तथा संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को शिकायतों का त्वरित, निष्पक्ष एवं विधिसम्मत समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आमजन की शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण पुलिस की प्राथमिकता है तथा जनता को न्याय दिलाने के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
जन सुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे और अपनी समस्याओं के समाधान के लिए आवेदन प्रस्तुत किए।
सभी समस्या के निराकरण हेतु आवश्यक नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। विदित हो कि पुलिस कार्यालय बगहा में प्रत्येक कार्य दिवस पर प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 02:00 बजे तक जन सुनवाई आयोजित की जाती है, जिसमें आमजन अपनी शिकायतें प्रस्तुत कर सकते है।













