Skip to main content

Bagaha • Ramnagar • Bettiah • West Champaran

Live DeskBagaha Wire
बच्ची को गोद पाकर खुशियों से भरा पुणे के दंपति का घर आंगन
बच्ची को गोद पाकर खुशियों से भरा पुणे के दंपति का घर आंगन
अकड़ाहा नदी में डूबने से दो छात्राओं की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम
अकड़ाहा नदी में डूबने से दो छात्राओं की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम
ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का लगाया आरोप
ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का लगाया आरोप
अरवल में सिविल सर्जन से मारपीट के विरोध में बगहा अनुमंडलीय अस्पताल की ओपीडी बंद, मरीजों की बढ़ी परेशानी
अरवल में सिविल सर्जन से मारपीट के विरोध में बगहा अनुमंडलीय अस्पताल की ओपीडी बंद, मरीजों की बढ़ी परेशानी
ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम।
ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम।
धनहा चेकपोस्ट पर वाहन जांच में 14.940 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार।
धनहा चेकपोस्ट पर वाहन जांच में 14.940 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार।
ग्राम पंचायत स्तर पर निःशुल्क होगा जीवन प्रमाणीकरण
ग्राम पंचायत स्तर पर निःशुल्क होगा जीवन प्रमाणीकरण
वाल्मीकिनगर सांसद सुनील कुमार ने दिल्ली में उठाया खाद की उपलब्धता का मुद्दा, खरीफ सीजन के लिए यूरिया-डीएपी की पर्याप्त आपूर्ति की मांग
वाल्मीकिनगर सांसद सुनील कुमार ने दिल्ली में उठाया खाद की उपलब्धता का मुद्दा, खरीफ सीजन के लिए यूरिया-डीएपी की पर्याप्त आपूर्ति की मांग
मोतिहारी जानपुल व्यवसायी संघ द्वारा साइकिलिस्ट खिलाड़ियों का सम्मानित किया गया
मोतिहारी जानपुल व्यवसायी संघ द्वारा साइकिलिस्ट खिलाड़ियों का सम्मानित किया गया
नगर निगम क्षेत्र वार्ड 2 में 1.76 लाख से स्वीकृत सिकारिया गार्डेन से पश्चिम करगहिया जाने वाली रोड और नाला निर्माण की शीघ्र होगी निविदा
नगर निगम क्षेत्र वार्ड 2 में 1.76 लाख से स्वीकृत सिकारिया गार्डेन से पश्चिम करगहिया जाने वाली रोड और नाला निर्माण की शीघ्र होगी निविदा
बगहा अनुमंडल पदाधिकरी के आदेश पर कृषि विभाग नें खाद दुकानदार की जां की।
बगहा अनुमंडल पदाधिकरी के आदेश पर कृषि विभाग नें खाद दुकानदार की जां की।
पश्चिम चंपारण के फरसहनी गांव में घर में घुसा साढ़े पांच फीट का मगरमच्छ, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
पश्चिम चंपारण के फरसहनी गांव में घर में घुसा साढ़े पांच फीट का मगरमच्छ, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
न्यूज़ डेस्कखबरें
पश्चिमी चंपारण24 अप्रैल 2026

पश्चिमी चंपारण में छात्रा और विवाहिता की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी

Reporter avatar

रिपोर्टर

Bagaha LiveREPORTER
लगभग 2 मिनट
पश्चिमी चंपारण में छात्रा और विवाहिता की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी

पश्चिमी चंपारण के मटियरिया थाना क्षेत्र के शेरपुर सिरिसिया गांव में बुधवार की शाम पांचवीं कक्षा की छात्रा की फंदे से लटककर मौत हो गई। मृतका की पहचान वार्ड संख्या छह निवासी कनन राम की 14 वर्षीय पुत्री रोशनी कुमारी के रूप में हुई है।

घटना के समय वह घर में अकेली थी, जबकि परिवार के सदस्य जलावन की लकड़ी चुनने के लिए सरेह गए हुए थे। शाम करीब पांच बजे जब परिजन लौटे तो फूस के घर में लगे बांस से दुपट्टे के फंदे से उसका शव लटका हुआ मिला। सूचना मिलने पर मटियरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

नरकटियागंज एसडीपीओ जय प्रकाश सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। परिजनों और सहपाठियों से पूछताछ कर घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

दूसरी घटना मनुआपुल थाना क्षेत्र के भरपटिया गांव स्थित मनू लाइट सिटी की है, जहां एक विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। मृतका की पहचान निलेश कुमार की पत्नी सूची साक्षी (28) के रूप में हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष उमलेश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है और मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगा।

पुलिस ने ससुराल पक्ष के दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मृतका का मायका नगर थाना क्षेत्र के बसवरिया शिक्षक नगर में बताया गया है। सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए।

पुलिस के अनुसार घटना की सूचना दोपहर करीब एक बजे मिली थी। बताया जाता है कि सूची साक्षी की शादी करीब पांच माह पहले निलेश कुमार के साथ हुई थी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

डिस्क्लेमर: यह खबर उपलब्ध स्रोत जानकारी के आधार पर तैयार की गई है। आधिकारिक पुष्टि, दस्तावेज या जांच रिपोर्ट आने के बाद तथ्यों में बदलाव संभव है।

रिपोर्ट संदर्भ

खबर का संदर्भ और पारदर्शिता

Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.

कवरेज

पश्चिमी चंपारण

लेख स्थिति

विस्तृत रिपोर्ट

सुधार या जानकारी भेजें

आगे पढ़ें

पश्चिम चंपारण से और खबरें

इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

पश्चिम चंपारण की सभी खबरें
पश्चिम चंपारण के फरसहनी गांव में घर में घुसा साढ़े पांच फीट का मगरमच्छ, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
पश्चिमी चंपारण2 मई 2026

पश्चिम चंपारण के फरसहनी गांव में घर में घुसा साढ़े पांच फीट का मगरमच्छ, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

बगहा के बगहा दो प्रखंड स्थित यमुनापुर टड़वलिया पंचायत के फरसहनी गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक मगरमच्छ प्रमोद यादव के घर में घुस गया। ग्रामीणों के अनुसार मगरमच्छ पिछले द...

मझौलिया में किशोरी को अगवा कर मक्के के खेत में दुष्कर्म, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
पश्चिमी चंपारण28 अप्रैल 2026

मझौलिया में किशोरी को अगवा कर मक्के के खेत में दुष्कर्म, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

मझौलिया थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की शाम करीब सात बजे अपने घर के दरवाजे पर खड़ी एक किशोरी को जबरन उठाकर मक्के के खेत में ले जाकर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया ह...

नरकटियागंज-लौरिया क्षेत्र में युवक का अपहरण कर दरिंदगी का आरोप, वीडियो बनाकर मांगी फिरौती, एक गिरफ्तार
पश्चिमी चंपारण27 अप्रैल 2026

नरकटियागंज-लौरिया क्षेत्र में युवक का अपहरण कर दरिंदगी का आरोप, वीडियो बनाकर मांगी फिरौती, एक गिरफ्तार

पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज-लौरिया क्षेत्र से एक गंभीर आपराधिक मामला सामने आया है, जहां 21 वर्षीय युवक के अपहरण के बाद उसके साथ दरिंदगी किए जाने का आरोप है। आरोपियों ने घटना का...

ब्रेकिंग में भी देखें

अभी की ज़रूरी खबरें

आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

ब्रेकिंग फीड देखें
बच्ची को गोद पाकर खुशियों से भरा पुणे के दंपति का घर आंगन
बगहा22 जुल॰ 2026

बच्ची को गोद पाकर खुशियों से भरा पुणे के दंपति का घर आंगन

विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, बेतिया में आवासित बालिका सृष्टि सुमंगला, उम्र 5 माह लगभग को जिला पदाधिकारी श्री तरनजोत सिंह के द्वारा दत्तक ग्रहण आदेश देकर दत्तक ग्रहण में पुणे, मह...

अकड़ाहा नदी में डूबने से दो छात्राओं की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम
Bettiah22 जुल॰ 2026

अकड़ाहा नदी में डूबने से दो छात्राओं की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

चारा काटने गई थीं दोनों छात्राएं, पैर फिसलने से गहरे पानी में समाईं; परिजनों ने एसडीआरएफ के देर से पहुंचने का लगाया आरोप पश्चिमी चम्पारण।मझौलिया प्रखंड अंतर्गत धोकराहा पंचायत के...

ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का लगाया आरोप
Lauriya22 जुल॰ 2026

ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का लगाया आरोप

लौरिया थाने में आवेदन देकर जांच व कानूनी कार्रवाई की मांग लौरिया।संवाददाता।बगहा पुलिस जिला के मलपुरवा निवासी रामचंद्र शाह के पुत्र दीपू कुमार ने अपनी 30 वर्षीय पत्नी मंसा देवी क...

Bagaha Live logo
चम्पारण का अपना ऐप

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर

बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।

ऐप में क्या मिलेगा

खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.

लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.

बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.

ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.