Skip to main content

Bagaha • Ramnagar • Bettiah • West Champaran

News deskखबरें
पश्चिमी चंपारण27 April 2026

नरकटियागंज-लौरिया क्षेत्र में युवक का अपहरण कर दरिंदगी का आरोप, वीडियो बनाकर मांगी फिरौती, एक गिरफ्तार

Reporter avatar

Reported by / रिपोर्ट

Bagaha LiveREPORTER
1 min read21 reads
नरकटियागंज-लौरिया क्षेत्र में युवक का अपहरण कर दरिंदगी का आरोप, वीडियो बनाकर मांगी फिरौती, एक गिरफ्तार

पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज-लौरिया क्षेत्र से एक गंभीर आपराधिक मामला सामने आया है, जहां 21 वर्षीय युवक के अपहरण के बाद उसके साथ दरिंदगी किए जाने का आरोप है। आरोपियों ने घटना का वीडियो बनाकर परिवार से फिरौती भी मांगी।

पीड़ित के पिता के अनुसार, 26 अप्रैल की दोपहर उनका बेटा लौरिया के व्यासपुर चौक पर खड़ा था। इसी दौरान एक युवक ने परिचित बनकर उसे बाइक पर बैठाया और रास्ते में पेट्रोल भराने के बहाने ले गया। आरोप है कि पेट्रोल पंप के पास उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया गया।

पीड़ित के अनुसार, होश में आने पर उसने खुद को नरकटियागंज के दिउलिया रेलवे ढाला के पास पाया, जहां कई युवकों ने उसके साथ बारी-बारी से दरिंदगी की। विरोध करने पर उसकी पिटाई की गई और हथियार के कुंदे से हमला कर घायल कर दिया गया।

आरोपियों ने घटना का अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी दी और पीड़ित के परिवार से एक लाख रुपये की मांग की। साथ ही गले से सोने का लॉकेट और नकदी भी छीन लिए जाने का आरोप है।

मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दिउलिया निवासी शेख टुन्ना को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि वह हाल ही में जेल से छूटकर आया था।

घायल युवक को पहले लौरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया रेफर किया गया है। पुलिस ने पीड़ित को मेडिकल जांच के लिए भेजा है और मामले की जांच जारी है।

एसडीपीओ नरकटियागंज जयप्रकाश सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के निर्देश दिए गए हैं और जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

डिस्क्लेमर: यह खबर उपलब्ध स्रोत जानकारी के आधार पर तैयार की गई है। आधिकारिक पुष्टि, दस्तावेज या जांच रिपोर्ट आने के बाद तथ्यों में बदलाव संभव है।

आगे पढ़ें

पश्चिमी चंपारण से और खबरें

एक कहानी पढ़ने के बाद अगली रिपोर्ट तक पहुंचना आसान होना चाहिए. इसलिए यहां उसी desk की और खबरें रखी गई हैं।

पश्चिमी चंपारण archive
पश्चिम चंपारण के फरसहनी गांव में घर में घुसा साढ़े पांच फीट का मगरमच्छ, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
पश्चिमी चंपारण2 May 2026

पश्चिम चंपारण के फरसहनी गांव में घर में घुसा साढ़े पांच फीट का मगरमच्छ, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

बगहा के बगहा दो प्रखंड स्थित यमुनापुर टड़वलिया पंचायत के फरसहनी गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक मगरमच्छ प्रमोद यादव के घर में घुस गया। ग्रामीणों के अनुसार मगरमच्छ पिछले द...

मझौलिया में किशोरी को अगवा कर मक्के के खेत में दुष्कर्म, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
पश्चिमी चंपारण28 Apr 2026

मझौलिया में किशोरी को अगवा कर मक्के के खेत में दुष्कर्म, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

मझौलिया थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की शाम करीब सात बजे अपने घर के दरवाजे पर खड़ी एक किशोरी को जबरन उठाकर मक्के के खेत में ले जाकर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया ह...

बेतिया राज पैलेस को विश्व धरोहर बनाने की पहल, 14 एकड़ परिसर की पैमाइश शुरू
पश्चिमी चंपारण27 Apr 2026

बेतिया राज पैलेस को विश्व धरोहर बनाने की पहल, 14 एकड़ परिसर की पैमाइश शुरू

बेतिया राज पैलेस को विश्व धरोहर के रूप में विकसित करने की दिशा में प्रशासन ने पहल शुरू कर दी है। डीएम तरनजोत सिंह के निर्देश पर राज परिसर के संरक्षण, सौंदर्यीकरण और अतिक्रमण हटा...

आपके शहर की आवाजBagaha Live

और खबरें पढ़ें, जुड़े रहिए

अगर आप ऐसी और खबरें पढ़ना चाहते हैं, सुधार भेजना चाहते हैं, या Bagaha Live के बारे में थोड़ा और जानना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए लिंक आपके काम आएंगे।