मधुबनी।बगहा अनुमंडल अंतर्गत मधुबनी प्रखंड स्थित राजकीय कृत हरदेव प्रसाद इंटरमीडिएट कॉलेज के पूर्व प्राचार्य पं०भरत उपाध्याय ने बताया कि मेरे पूर्व प्रधानाचार्य पंडित सुधाकर मिश्र जी के निवास स्थान चन्द्रौटा में श्रीमद् भागवत कथा महायज्ञ में परम् पूज्य जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी राघवाचार्य जी महाराज के श्रीमुख से अमृत कथा में भाग लेने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।आज की कथा में श्रेष्ठ विद्वान राघवाचार्य जी ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा श्रवण से मनुष्य के जीवन का कल्याण होगा। मनुष्य प्रत्येक क्षण को मूल्यवान मानते हुए यदि सत्य, प्रेम, सेवा और परिश्रम को अपना जीवन मंत्र बना ले! तो उसका जीवन स्वयं के लिए आनंद का स्रोत और समाज के लिए प्रेरणा का प्रकाश स्तंभ बन जाएगा! भगवत् गीता के अनुसार शरीर नश्वर है किंतु आत्मा अजर, अमर और अविनाशी है। इसलिए जीवन का वास्तविक लक्ष्य केवलै भौतिक सुख सुविधाओं का संग्रह नहीं! बल्कि आत्मज्ञान सत्य करूणा और धर्म के मार्ग पर चलकर अपने वास्तविक स्वरूप का बोध प्राप्त करना है।इस अवसर पर डॉ वेद प्रकाश मिश्र, प्रधानाचार्या श्रीमती संगीता मिश्रा, रजनीकांत मिश्र, दिनेश कुमार गुप्ता, डॉ बालमुकुंद मिश्र, महेश मिश्र, चितरंजन तिवारी, दिनेश पति त्रिपाठी सहित अनेक गणमान्य अतिथियों एवं हजारों श्रद्धालुओं ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।















