बगहा। आगामी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर बगहा अनुमंडल सभागार में शनिवार को अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) चांदनी कुमारी की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे और समारोह को गरिमामय, सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में ध्वजारोहण कार्यक्रम, परेड, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत, यातायात प्रबंधन तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। एसडीएम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से सभी तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय गौरव का पर्व है, इसलिए समारोह के आयोजन में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें ताकि कार्यक्रम सफलतापूर्वक एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हो सके।
बैठक के दौरान विभिन्न विभागों को उनकी जिम्मेदारियां सौंपते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए














