Skip to main content

Bagaha • Ramnagar • Bettiah • West Champaran

Live DeskBagaha Wire
रॉन्ग साइड में आई बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल
रॉन्ग साइड में आई बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल
विवाहिता का संदेहास्पद स्थिति में मौत, पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम में भेजा
विवाहिता का संदेहास्पद स्थिति में मौत, पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम में भेजा
बच्ची को गोद पाकर खुशियों से भरा पुणे के दंपति का घर आंगन
बच्ची को गोद पाकर खुशियों से भरा पुणे के दंपति का घर आंगन
अकड़ाहा नदी में डूबने से दो छात्राओं की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम
अकड़ाहा नदी में डूबने से दो छात्राओं की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम
ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का लगाया आरोप
ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का लगाया आरोप
अरवल में सिविल सर्जन से मारपीट के विरोध में बगहा अनुमंडलीय अस्पताल की ओपीडी बंद, मरीजों की बढ़ी परेशानी
अरवल में सिविल सर्जन से मारपीट के विरोध में बगहा अनुमंडलीय अस्पताल की ओपीडी बंद, मरीजों की बढ़ी परेशानी
बगहा पुलिस की अनूठी पहल, मानव तस्करी व साइबर अपराध से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक
बगहा पुलिस की अनूठी पहल, मानव तस्करी व साइबर अपराध से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक
जिला पदाधिकारी ने मझौलिया प्रखंड, अंचल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेन्द्र का किया निरीक्षण।
जिला पदाधिकारी ने मझौलिया प्रखंड, अंचल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेन्द्र का किया निरीक्षण।
शरीर नश्वर है किंतु आत्मा अजर अमर है -राघवाचार्य महाराज जी
शरीर नश्वर है किंतु आत्मा अजर अमर है -राघवाचार्य महाराज जी
जिले में 183 टी.बी. मरीजों के बीच वितरित की गई पोषण पोटली
जिले में 183 टी.बी. मरीजों के बीच वितरित की गई पोषण पोटली
प्रेम विवाह बनी मौत की वजह युवक की चाकू मारकर हत्या
प्रेम विवाह बनी मौत की वजह युवक की चाकू मारकर हत्या
चौतरवा में खुलेगा ‘अमृत आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी क्लिनिक’, 2 अगस्त को होगा उद्घाटन
चौतरवा में खुलेगा ‘अमृत आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी क्लिनिक’, 2 अगस्त को होगा उद्घाटन
न्यूज़ डेस्कखबरें
Bagaha26 मई 2026

देश सेवा में समर्पित सूबेदार मेजर हरेराम गिरी को नम आंखों से अंतिम विदाई

Reporter avatar

रिपोर्टर

Shamshad AnsariREPORTER
लगभग 2 मिनट
देश सेवा में समर्पित सूबेदार मेजर हरेराम गिरी को नम आंखों से अंतिम विदाई
नम आंखों से अपने वीर सपूत को श्रद्धांजलि अर्पित की
नम आंखों से अपने वीर सपूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

पश्चिमी चंपारण। जिले के बगहा नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत चंडी स्थान मलाही टोला गांव मंगलवार को उस समय शोक में डूब गया, जब सेना के सूबेदार मेजर हरेराम गिरी का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पहुंचा। जैसे ही वीर जवान का शव गांव पहुंचा, परिजनों के बीच चीख-पुकार मच गई और पूरे इलाके का माहौल गमगीन हो उठा। गांव के लोग अपने फौजी सपूत के अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में उमड़ पड़े। जानकारी के अनुसार सूबेदार मेजर हरेराम गिरी वर्तमान में विशाखापट्टनम में तैनात थे। ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। प्रारंभिक जांच में हार्ट अटैक की पुष्टि होने के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली स्थित आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही गांव सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मंगलवार को सेना के वाहन से जब उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। ग्रामीणों ने नम आंखों से अपने वीर सपूत को श्रद्धांजलि अर्पित की। गांव से लेकर गंडक नदी तट तक लोगों का जनसैलाब उनके अंतिम यात्रा में शामिल रहा। इस दौरान “भारत माता की जय” और “हरेराम गिरी अमर रहें” के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। गंडक नदी तट पर सेना के जवानों ने उन्हें पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम सलामी दी। राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार के दौरान उपस्थित लोगों की आंखें नम थीं। हर कोई उनके मिलनसार स्वभाव, अनुशासन और देशभक्ति की चर्चा करता नजर आया। परिजनों ने बताया कि हरेराम गिरी की पहली नियुक्ति 28 फरवरी 1996 को बॉम्बे में हुई थी। लगभग तीन दशक की सेवा अवधि में उन्होंने मेरठ, लेह, जम्मू समेत कई संवेदनशील और महत्वपूर्ण क्षेत्रों में देश सेवा की। वर्तमान में वे विशाखापट्टनम में पदस्थापित थे। उनकी सेवा के अभी लगभग दो वर्ष शेष थे और वर्ष 2028 में उनका सेवानिवृत्त होना तय था। सूबेदार मेजर हरेराम गिरी अपने पीछे पत्नी, दो पुत्री और एक पुत्र छोड़ गए हैं। उनकी बड़ी पुत्री रांची में रहकर वकालत की पढ़ाई कर रही है, जबकि पुत्र बॉम्बे में इंजीनियरिंग की शिक्षा प्राप्त कर रहा है। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोग लगातार उनके घर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधा रहे हैं। उनके निधन पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा ग्रामीणों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। सभी ने कहा कि हरेराम गिरी ने अपने जीवन का अधिकांश समय देश सेवा में समर्पित किया और उनका योगदान सदैव याद रखा जाएगा। गांववासियों ने उन्हें सच्चा देशभक्त बताते हुए कहा कि उनका जाना पूरे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है।

परिजनों का रो रो कर बुरा हाल
परिजनों का रो रो कर बुरा हाल
लोगों ने दी न नम आंखों से दी  विदाई
लोगों ने दी न नम आंखों से दी विदाई
जवानों ने उन्हें पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम सलामी
जवानों ने उन्हें पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम सलामी

रिपोर्ट संदर्भ

खबर का संदर्भ और पारदर्शिता

Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.

कवरेज

Bagaha

लेख स्थिति

विस्तृत रिपोर्ट

सुधार या जानकारी भेजें

आगे पढ़ें

बगहा से और खबरें

इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

बगहा की सभी खबरें
बगहा पुलिस की अनूठी पहल, मानव तस्करी व साइबर अपराध से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक
Bagaha23 जुल॰ 2026

बगहा पुलिस की अनूठी पहल, मानव तस्करी व साइबर अपराध से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक

बगहा। बगहा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे 'ऑपरेशन सवेरा-3' के तहत गुरुवार शाम बगहा नगर स्थित उत्कर्ष स्वाध्याय लाइब्रेरी में मानव तस्करी निरोधक टीम ने छात्रों और किशोरों के बीच जागरूक...

रॉन्ग साइड में आई बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल
Bagaha23 जुल॰ 2026

रॉन्ग साइड में आई बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल

चालक बस छोड़कर फरार, पुलिस ने बस व बाइक को किया जब्त,घायल अस्पताल में भर्ती बगहा–बेतिया मुख्य मार्ग स्थित बहुआरवा चौक पर गुरुवार को सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी एक बार फिर भारी...

जिला पदाधिकारी ने मझौलिया प्रखंड, अंचल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेन्द्र का किया निरीक्षण।
Bagaha23 जुल॰ 2026

जिला पदाधिकारी ने मझौलिया प्रखंड, अंचल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेन्द्र का किया निरीक्षण।

जिला पदाधिकारी ने मझौलिया प्रखंड, अंचल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेन्द्र का किया निरीक्षण। जनसेवाओं को और बेहतर बनाने का दिया निर्देश। जिला पदाधिकारी श्री तरनजोत सिंह ने आज मझौल...

ब्रेकिंग में भी देखें

अभी की ज़रूरी खबरें

आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

ब्रेकिंग फीड देखें
विवाहिता का संदेहास्पद स्थिति में मौत, पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम में भेजा
Bettiah23 जुल॰ 2026

विवाहिता का संदेहास्पद स्थिति में मौत, पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम में भेजा

नौतन। थाना क्षेत्र के डबरिया डबरिया वार्ड नंबर सात में तारकेश्वर राम की पत्नी गुड़िया देवी तीस वर्ष का शव फंदे से मिला लटका मिला। घटना की सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्...

बच्ची को गोद पाकर खुशियों से भरा पुणे के दंपति का घर आंगन
बगहा22 जुल॰ 2026

बच्ची को गोद पाकर खुशियों से भरा पुणे के दंपति का घर आंगन

विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, बेतिया में आवासित बालिका सृष्टि सुमंगला, उम्र 5 माह लगभग को जिला पदाधिकारी श्री तरनजोत सिंह के द्वारा दत्तक ग्रहण आदेश देकर दत्तक ग्रहण में पुणे, मह...

अकड़ाहा नदी में डूबने से दो छात्राओं की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम
Bettiah22 जुल॰ 2026

अकड़ाहा नदी में डूबने से दो छात्राओं की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

चारा काटने गई थीं दोनों छात्राएं, पैर फिसलने से गहरे पानी में समाईं; परिजनों ने एसडीआरएफ के देर से पहुंचने का लगाया आरोप पश्चिमी चम्पारण।मझौलिया प्रखंड अंतर्गत धोकराहा पंचायत के...

Bagaha Live logo
चम्पारण का अपना ऐप

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर

बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।

ऐप में क्या मिलेगा

खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.

लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.

बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.

ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.