Skip to main content

Bagaha • Ramnagar • Bettiah • West Champaran

Live DeskBagaha Wire
बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश
बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश
बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल
बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल
रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा
रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा
डेढ़ साल के बच्चे की मां पर झाड़ियों से झपटा तेंदुआ, सिर-बांह और कमर पर किए वार; पटेसरा में दहशत
डेढ़ साल के बच्चे की मां पर झाड़ियों से झपटा तेंदुआ, सिर-बांह और कमर पर किए वार; पटेसरा में दहशत
बाघ हमले में मृत किसान के परिजनों को वन विभाग ने सौंपा 10 लाख की अनुग्रह राशि
बाघ हमले में मृत किसान के परिजनों को वन विभाग ने सौंपा 10 लाख की अनुग्रह राशि
सर्पदंश से महिला की मौत, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित
सर्पदंश से महिला की मौत, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित
धनहा थाना की पुलिस ने की army लिखा हुआ कार में छिपाकर लाई जा रही 112 लीटर शराब जब्त,तस्कर फरार
धनहा थाना की पुलिस ने की army लिखा हुआ कार में छिपाकर लाई जा रही 112 लीटर शराब जब्त,तस्कर फरार
संकीर्तन की मधुर ध्वनि से अहंकार का अंत होता है-पं०भरत उपाध्याय
संकीर्तन की मधुर ध्वनि से अहंकार का अंत होता है-पं०भरत उपाध्याय
SSB की शौर्य ऊर्जा पहल, 21वीं वाहिनी में लगा 125 KVA सोलर प्लांट व जवानों को मिलेगा पीएम सूर्य घर योजना लोन
SSB की शौर्य ऊर्जा पहल, 21वीं वाहिनी में लगा 125 KVA सोलर प्लांट व जवानों को मिलेगा पीएम सूर्य घर योजना लोन
मझौवा कंश मेले को लेकर प्रशासन सख्त, आम सहमति के बाद होगा आयोजन पर निर्णय
मझौवा कंश मेले को लेकर प्रशासन सख्त, आम सहमति के बाद होगा आयोजन पर निर्णय
योजनाओं में तेजी लाएं, रोजगार और विकास कार्यों को दें प्राथमिकता: जिला पदाधिकारी।
योजनाओं में तेजी लाएं, रोजगार और विकास कार्यों को दें प्राथमिकता: जिला पदाधिकारी।
एसएसबी परिसर में सोलर मेला आयोजित, जवानों को योजना का लाभ लेने की हुई अपील.
एसएसबी परिसर में सोलर मेला आयोजित, जवानों को योजना का लाभ लेने की हुई अपील.
न्यूज़ डेस्कखबरें
Bagaha3 जून 2026

भारत-नेपाल सीमा पर शान से लहराया 108 फीट ऊंचा तिरंगा, वाल्मीकिनगर में हाई मास्ट नेशनल फ्लैग का लोकार्पण

Reporter avatar

रिपोर्टर

Shamshad AnsariREPORTER
लगभग 2 मिनट

आने वाली पीढ़ियों को भी राष्ट्रप्रेम को देता रहेगा संदेश

हाई मास्ट नेशनल फ्लैग का भव्य लोकार्पण किया सांसद सुनील कुमार
हाई मास्ट नेशनल फ्लैग का भव्य लोकार्पण किया सांसद सुनील कुमार

बगहा। भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा से सटे वाल्मीकि नगर में मंगलवार की देर शाम देशभक्ति और गौरव का एक ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला। वाल्मीकि नगर स्थित कन्वेंशन सेंटर (सभागार) परिसर में 108 फीट ऊंचे हाई मास्ट नेशनल फ्लैग का विधिवत लोकार्पण राष्ट्रीय गान के साथ किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। इस महत्वाकांक्षी परियोजना को साकार करने में वाल्मीकि नगर के सांसद सुनील कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। लोकार्पण समारोह के दौरान सांसद ने कहा कि यह विशाल तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि 108 फीट ऊंचे पोल पर 16×24 फीट आकार का राष्ट्रीय ध्वज पूरे क्षेत्र की पहचान बन गया है। इससे कन्वेंशन सेंटर परिसर की सुंदरता में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। कार्यक्रम में विशेष रूप से दिल्ली स्थित संस्था भारत की ध्वज फाउंडेशन के प्रबंध निदेशक एवं सेवानिवृत्त मेजर जनरल असीम कोहली उपस्थित रहे। उन्होंने इस परियोजना के सफल क्रियान्वयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि वाल्मीकि नगर सांसद ने इस राष्ट्रीय महत्व की पहल को धरातल पर उतारने के लिए लगातार प्रयास किए। उन्होंने बताया कि सांसद कई बार उनके कार्यालय पहुंचे और इस परियोजना को स्वीकृति दिलाने के लिए गंभीरता से पहल की। उनके समर्पण और दृढ़ इच्छाशक्ति के कारण आज यह विशाल तिरंगा भारत-नेपाल सीमा पर गर्व के साथ लहरा रहा है।
सांसद सुनील कुमार ने कहा कि वाल्मीकि नगर पर्यटन और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए देशभर में प्रसिद्ध है। ऐसे में यहां आने वाले पर्यटक जब इस विशाल राष्ट्रीय ध्वज को देखेंगे तो उनके मन में देशभक्ति की भावना और अधिक प्रबल होगी। यह स्थल आने वाले दिनों में लोगों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनेगा। उन्होंने यह भी बताया कि केवल तिरंगा स्थापित करने तक ही कार्य सीमित नहीं रहा, बल्कि सांसद निधि से इसके लिए एक भव्य चबूतरे का भी निर्माण कराया गया है, जिससे पूरे परिसर का स्वरूप और अधिक आकर्षक एवं व्यवस्थित हो गया है।
इस अवसर पर जदयू नेता राकेश सिंह, बीरेंद्र कुशवाहा, अखिलेश कुमार गिरी, पशुपति नाथ गुप्ता, प्रखंड अध्यक्ष मुन्ना सिंह, रविंद्र सिंह पटेल, चंदन कुशवाहा, रंजन यादव, वार्ड पार्षद अखिलेश कुमार साह, श्रेयांशु कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। उपस्थित सभी लोगों ने इस ऐतिहासिक पहल के लिए सांसद सुनील कुमार के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया। भारत-नेपाल सीमा पर स्थापित यह हाई मास्ट नेशनल फ्लैग अब राष्ट्रीय गौरव, देशभक्ति और क्षेत्रीय पहचान का नया प्रतीक बन गया है, जो आने वाली पीढ़ियों को भी राष्ट्रप्रेम का संदेश देता रहेगा।

वाल्मीकि नगर में विशाल लहराता तिरंगा
वाल्मीकि नगर में विशाल लहराता तिरंगा
राष्ट्रीय गान के साथ राष्ट्रीय ध्वज किया गया स्थापित
राष्ट्रीय गान के साथ राष्ट्रीय ध्वज किया गया स्थापित

रिपोर्ट संदर्भ

खबर का संदर्भ और पारदर्शिता

Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.

कवरेज

Bagaha

लेख स्थिति

विस्तृत रिपोर्ट

सुधार या जानकारी भेजें

आगे पढ़ें

बगहा से और खबरें

इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

बगहा की सभी खबरें
धनहा थाना की पुलिस ने की army लिखा हुआ कार में छिपाकर लाई जा रही 112 लीटर शराब जब्त,तस्कर फरार
Bagaha8 सित॰ 2026

धनहा थाना की पुलिस ने की army लिखा हुआ कार में छिपाकर लाई जा रही 112 लीटर शराब जब्त,तस्कर फरार

धनहा।बगहा पुलिस जिला अंतर्गत धनहा थाना की पुलिस ने मंगलवार की दोपहर शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए यूपी से आर्मी लिखा हुआ कार में छिपाकर लाई जा रही 112 लीटर अंग्रेजी शरा...

संकीर्तन की मधुर ध्वनि से अहंकार का अंत होता है-पं०भरत उपाध्याय
Bagaha8 सित॰ 2026

संकीर्तन की मधुर ध्वनि से अहंकार का अंत होता है-पं०भरत उपाध्याय

बगहा।पूर्व प्राचार्य पं०भरत उपाध्याय ने बताया कि आज शुभाश्रम धाम मेंअंतर्राष्ट्रीय मानस वक्ता अखिलेश शांडिल्य की अध्यक्षता में हनुमान गढ़ी में आयोजित होने वाले नवाह् अनुष्ठान एव...

SSB की शौर्य ऊर्जा पहल, 21वीं वाहिनी में लगा 125 KVA सोलर प्लांट व जवानों को मिलेगा पीएम सूर्य घर योजना लोन
Bagaha8 सित॰ 2026

SSB की शौर्य ऊर्जा पहल, 21वीं वाहिनी में लगा 125 KVA सोलर प्लांट व जवानों को मिलेगा पीएम सूर्य घर योजना लोन

बगहा।SSB 21वीं वाहिनी, बगहा द्वारा कमांडेंट श्री तपेश्वर संबित राउत के प्रयास एवं विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, बगहा कार्यपालक अभियंता श्री आलोक अमृतांशु के सहयोग से आज दिनांक 08/09/...

ब्रेकिंग में भी देखें

अभी की ज़रूरी खबरें

आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

ब्रेकिंग फीड देखें
बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश
Bagaha2 सित॰ 2026

बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश

बगहा। नगर के गुप्ता मार्केट स्थित बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल एंड मेटरनिटी सेंटर के संचालन पर स्वास्थ्य विभाग ने दो माह के लिए रोक लगा दी है। विभाग ने अस्पताल को जारी प्रोविजनल...

बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल
Bagaha29 अग॰ 2026

बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल

बगहा। चौतरवा थाना क्षेत्र के बसवरिया के समीप शनिवार को तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक महिला की मौत हो गई। हादसे में महिला का पांच वर्षीय बेटा और 19...

रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा
Bettiah24 अग॰ 2026

रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा

शिकारपुर। संवाददाता।पश्चिम चंपारण जिले से बड़ी खबर सामने आई है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने शिकारपुर थाने में तैनात ASI उपेंद्र कुमार विद्यार्थी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ...

Bagaha Live logo
चम्पारण का अपना ऐप

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर

बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।

ऐप में क्या मिलेगा

खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.

लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.

बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.

ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.

Bagaha • शेयर करें

भारत-नेपाल सीमा पर शान से लहराया 108 फीट ऊंचा तिरंगा, वाल्मीकिनगर में हाई मास्ट नेशनल फ्लैग का लोकार्पण