मिठाई और अबीर-गुलाल लगाकर जश्न मनाते हुए जनसुराज कार्यालय में कार्यकर्तागण
बगहा। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर की जीत के बाद बगहा विधान सभा पुर्व प्रत्यासी पो•नंदेश पाण्डेय के नेतृत्व में बगहा स्थित जनसुराज कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर जीत की खुशी साझा की और मिठाइयां बांटकर उत्सव मनाया।
इस अवसर पर जनसुराज नेता कमरान अजीज,दिर्घनरायण प्रसाद,संजय सिंह, OBC अध्यक्ष उमेश गुप्ता, कार्यालय प्रभारी कार्यकर्ताओं ने जनसुराज के पक्ष में नारे लगाए और इसे बिहार की राजनीति में बदलाव की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि बांकीपुर की जनता ने विकास, पारदर्शिता और नई राजनीति के पक्ष में अपना जनादेश दिया है।
जनसुराज के स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इस जीत का श्रेय पार्टी की नीतियों, संगठन की मेहनत और जनता के विश्वास को दिया। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में जनसुराज पूरे बिहार में और अधिक मजबूत होकर उभरेगा। समारोह में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे और एक-दूसरे को बधाई देकर खुशी का इजहार किया।