भीतहा पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी व एक कुर्की वारंटी गिरफ्तार
भीतहा थाना पुलिस ने अपराध नियंत्रण एवं वारंटियों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए गए विशेष अभियान के तहत चार लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, दिनांक 29 जून 2026 की संध्या में छापेमारी अभियान के दौरान बिनही चेकपोस्ट से राजू पासवान (पिता– जोगेंद्र पासवान), निवासी जमादार टोला, थाना चौतरवा, हरिशंकर गुप्ता (पिता– स्व. रामधारी गुप्ता), निवासी बिनही तथा उमेश बीन (पिता– कैलाश बीन), निवासी हथुआहवा, थाना भीतहा, जिला पश्चिमी चंपारण को गिरफ्तार किया गया।
वहीं रात्रि में चलाए गए अलग छापेमारी अभियान के दौरान कुर्की वारंटी गोपी साह (पिता– तुलसी साह), निवासी रेड़हा, थाना भीतहा, जिला पश्चिमी चंपारण को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
भीतहा थाना पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपितों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेजते हुए बगहा व्यवहार न्यायालय में प्रस्तुत किया। पुलिस का कहना है कि अपराधियों एवं वारंटियों के विरुद्ध आगे भी अभियान लगातार जारी रहेगा।













