Skip to main content

Bagaha • Ramnagar • Bettiah • West Champaran

Live DeskBagaha Wire
बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश
बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश
बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल
बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल
रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा
रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा
डेढ़ साल के बच्चे की मां पर झाड़ियों से झपटा तेंदुआ, सिर-बांह और कमर पर किए वार; पटेसरा में दहशत
डेढ़ साल के बच्चे की मां पर झाड़ियों से झपटा तेंदुआ, सिर-बांह और कमर पर किए वार; पटेसरा में दहशत
बाघ हमले में मृत किसान के परिजनों को वन विभाग ने सौंपा 10 लाख की अनुग्रह राशि
बाघ हमले में मृत किसान के परिजनों को वन विभाग ने सौंपा 10 लाख की अनुग्रह राशि
सर्पदंश से महिला की मौत, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित
सर्पदंश से महिला की मौत, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित
SSB 21वीं वाहिनी द्वारा अंतर क्षेत्रक कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, क्षेत्रक मुख्यालय गया बना चैंपियन
SSB 21वीं वाहिनी द्वारा अंतर क्षेत्रक कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, क्षेत्रक मुख्यालय गया बना चैंपियन
भारत गौरव यात्रा के सातवें दिन बेतिया के तीर्थ यात्रियों ने श्री घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग का दर्शन किया
भारत गौरव यात्रा के सातवें दिन बेतिया के तीर्थ यात्रियों ने श्री घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग का दर्शन किया
मझौवा मेले को लेकर प्रशासनिक बैठक, तैयारियों को लेकर दिए गए निर्देश
मझौवा मेले को लेकर प्रशासनिक बैठक, तैयारियों को लेकर दिए गए निर्देश
चौतरवा पुलिस की दोहरी कार्रवाई, कुर्की वारंटी समेत महिला गिरफ्तार
चौतरवा पुलिस की दोहरी कार्रवाई, कुर्की वारंटी समेत महिला गिरफ्तार
अंगेजी हुकूमत से लड़कर स्व .बाबू महंत सिंह ने बनवाया शिवालय मंदिर
अंगेजी हुकूमत से लड़कर स्व .बाबू महंत सिंह ने बनवाया शिवालय मंदिर
लापता व्यक्ति के तलाश में भटक रहे नेपाली परिजन
लापता व्यक्ति के तलाश में भटक रहे नेपाली परिजन
न्यूज़ डेस्कखबरें
Bagaha22 मई 2026

एएनएम कॉलेज में भोजन-पानी को लेकर बवाल, छात्राओं और जीविका दीदियों में भिड़ंत

Reporter avatar

रिपोर्टर

Shamshad AnsariREPORTER
लगभग 2 मिनट
एएनएम कॉलेज में भोजन-पानी को लेकर बवाल, छात्राओं और जीविका दीदियों में भिड़ंत
एएनएम कॉलेज पहुंचे पहुंचे जय सिंह
एएनएम कॉलेज पहुंचे पहुंचे जय सिंह

बगहा। अनुमंडलीय अस्पताल परिसर स्थित एएनएम कॉलेज में भोजन और पेयजल की समस्या को लेकर चल रहा छात्राओं का प्रदर्शन शुक्रवार को उग्र हो गया। इस दौरान एएनएम छात्राओं और जीविका दीदियों के बीच जमकर विवाद एवं धक्का-मुक्की हुई। घटना में पांच छात्राएं घायल हो गईं, जिन्हें अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कर उपचार कराया गया। घायल छात्राओं में निशा कुमारी, चंचला कुमारी, प्राकृतिक कुमारी, सुप्रिया कुमारी और नेहा कुमारी शामिल हैं। छात्राओं का आरोप है कि हॉस्टल मेस में लगातार खराब एवं बासी भोजन परोसा जा रहा है तथा पेयजल से बदबू आती है। इसी समस्या को लेकर वे शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रही थीं। प्रदर्शन के दौरान छात्राएं हाथों में रोटी दिखाकर मेस बंद करने की मांग कर रही थीं। इसी बीच विवाद बढ़ गया और मारपीट की स्थिति उत्पन्न हो गई। घायल छात्राओं ने आरोप लगाया कि हॉस्टल मेस में सीमित संख्या में जीविका दीदियां कार्यरत हैं, लेकिन प्रदर्शन के दौरान बाहर से बड़ी संख्या में महिलाओं को बुला लिया गया, जिन्होंने छात्राओं के साथ मारपीट की। दूसरी ओर जीविका दीदियों की ओर से भी कुछ लोगों के घायल होने की बात कही गई, हालांकि अस्पताल प्रशासन ने इसकी पुष्टि नहीं की। मामले की सूचना मिलने पर जीविका के जिला प्रोग्राम पदाधिकारी सोहेल राज बेतिया से बगहा पहुंचे। उन्होंने पूरे घटनाक्रम के लिए कॉलेज प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया। उनका आरोप था कि कॉलेज के प्रिंसिपल द्वारा छात्राओं को उकसाकर प्रदर्शन कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मेस में केवल छह जीविका दीदियां नियुक्त हैं और प्रदर्शन के दौरान मौजूद अन्य महिलाएं स्वयं वहां पहुंची थीं। वहीं एएनएम कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. शिरीष कुमार वर्मा ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि छात्राएं शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग रख रही थीं, तभी उन पर हमला किया गया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना नगर थाना को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। घटना की जानकारी मिलते ही नगर थानाध्यक्ष शैलेश कुमार एसआई अन्नू कुमारी, राजेश कुमार तथा अन्य पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग-अलग कर मामले को शांत कराया। थानाध्यक्ष ने बताया कि अभी आवेदन का इंतजार किया जा रहा है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इधर, मेस इंचार्ज रूबी कुमारी ने भी कॉलेज प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि प्रिंसिपल नियमित रूप से मेस में भोजन लेते थे और पूर्व में भोजन को लेकर किसी प्रकार की शिकायत नहीं की गई थी। उनका आरोप है कि हाल के दिनों में छात्राओं को भड़काकर भोजन की गुणवत्ता को मुद्दा बनाया गया। मामले की सूचना मिलने पर बगहा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी जयेश मंगलमय सिंह उर्फ जय सिंह भी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों से बातचीत कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि दोनों पक्ष एक-दूसरे पर पत्थरबाजी और मारपीट का आरोप लगा रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

पांच छात्राएं घायल, अस्पताल में भर्ती
पांच छात्राएं घायल, अस्पताल में भर्ती
दोनों पक्षों ने लगाया मारपीट का आरोप
दोनों पक्षों ने लगाया मारपीट का आरोप
मेस इंचार्ज रूबी कुमारी ने भी कॉलेज प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप
मेस इंचार्ज रूबी कुमारी ने भी कॉलेज प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप
रोती  छात्राएं
रोती छात्राएं

रिपोर्ट संदर्भ

खबर का संदर्भ और पारदर्शिता

Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.

कवरेज

Bagaha

लेख स्थिति

विस्तृत रिपोर्ट

सुधार या जानकारी भेजें

आगे पढ़ें

बगहा से और खबरें

इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

बगहा की सभी खबरें
SSB 21वीं वाहिनी द्वारा अंतर क्षेत्रक कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, क्षेत्रक मुख्यालय गया बना चैंपियन
Bagaha8 सित॰ 2026

SSB 21वीं वाहिनी द्वारा अंतर क्षेत्रक कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, क्षेत्रक मुख्यालय गया बना चैंपियन

रोमांचक फाइनल मुकाबले में क्षेत्रक मुख्यालय बेतिया की टीम रही उप-विजेता बगहा।SSB 21वीं वाहिनी द्वारा कमांडेंट श्री तपेश्वर संबित राउत के कुशल मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देशन से दिन...

मझौवा मेले को लेकर प्रशासनिक बैठक, तैयारियों को लेकर दिए गए निर्देश
Bagaha8 सित॰ 2026

मझौवा मेले को लेकर प्रशासनिक बैठक, तैयारियों को लेकर दिए गए निर्देश

मझौवा। संवाददाता ।मझौवा मेले के आयोजन को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO), अंचलाधिकारी (CO) एवं थानाध्यक्ष (SHO) की मौजूदगी में बैठक आयोजित की गई। बैठक में मेले के आयोजन, सुरक्...

चौतरवा पुलिस की दोहरी कार्रवाई, कुर्की वारंटी समेत महिला गिरफ्तार
Bagaha8 सित॰ 2026

चौतरवा पुलिस की दोहरी कार्रवाई, कुर्की वारंटी समेत महिला गिरफ्तार

इंग्लिशिया से धनंजय चौधरी गिरफ्तार, मझौवा में आठ लीटर शराब बरामद; दोनों को भेजा गया न्यायिक हिरासत चौतरवा।थाना की पुलिस ने सोमवार की शाम थाना क्षेत्र में चलाए गए विशेष छापेमारी...

ब्रेकिंग में भी देखें

अभी की ज़रूरी खबरें

आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

ब्रेकिंग फीड देखें
बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश
Bagaha2 सित॰ 2026

बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश

बगहा। नगर के गुप्ता मार्केट स्थित बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल एंड मेटरनिटी सेंटर के संचालन पर स्वास्थ्य विभाग ने दो माह के लिए रोक लगा दी है। विभाग ने अस्पताल को जारी प्रोविजनल...

बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल
Bagaha29 अग॰ 2026

बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल

बगहा। चौतरवा थाना क्षेत्र के बसवरिया के समीप शनिवार को तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक महिला की मौत हो गई। हादसे में महिला का पांच वर्षीय बेटा और 19...

रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा
Bettiah24 अग॰ 2026

रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा

शिकारपुर। संवाददाता।पश्चिम चंपारण जिले से बड़ी खबर सामने आई है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने शिकारपुर थाने में तैनात ASI उपेंद्र कुमार विद्यार्थी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ...

Bagaha Live logo
चम्पारण का अपना ऐप

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर

बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।

ऐप में क्या मिलेगा

खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.

लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.

बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.

ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.

Bagaha • शेयर करें

एएनएम कॉलेज में भोजन-पानी को लेकर बवाल, छात्राओं और जीविका दीदियों में भिड़ंत