Skip to main content

Bagaha • Ramnagar • Bettiah • West Champaran

News deskखबरें
Bettiah8 April 2026

भारत की जनगणना-2027: पूरे जिले में 17 अप्रैल से शुरू होगी स्व-गणना, मई में घर-घर पहुंचेगा प्रगणक

Reporter avatar

Reported by / रिपोर्ट

Nayi Disha Digital NewsREPORTER
1 min read13 reads
भारत की जनगणना-2027: पूरे जिले में 17 अप्रैल से शुरू होगी स्व-गणना, मई में घर-घर पहुंचेगा प्रगणक

विशेष खबर : नई दिशा डिजिटल न्यूज

जिलाधिकारी कार्यालय पश्चिम चंपारण द्वारा सोशल मीडिया पर विशेष जानकारी दिया गया जिसके अनुसार भारत की जनगणना-2027 के पहले चरण ‘मकान सूचीकरण एवं आवास गणना’ को लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग (जनगणना कोषांग), बिहार सरकार द्वारा जारी सूचना के अनुसार, नागरिक 17 अप्रैल 2026 से 01 मई 2026 तक वेब पोर्टल के माध्यम से स्वयं (स्व-गणना) अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे।
इसके बाद 02 मई 2026 से 31 मई 2026 के बीच प्रगणक घर-घर जाकर निर्धारित 33 प्रश्नों की जानकारी एकत्र करेंगे। यह कार्य Census Act, 1948 के तहत किया जा रहा है, जिसके अनुसार पूछे गए सभी प्रश्नों का सही और सटीक उत्तर देना अनिवार्य है।
जारी निर्देश के मुताबिक, इन 33 प्रश्नों में मकान, परिवार, जल एवं स्वच्छता, ऊर्जा और घरेलू उपकरणों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी शामिल है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह डेटा जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों के लिए बेहद जरूरी है।
बिहार सरकार ने राज्य के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे जनगणना प्रक्रिया में सहयोग करें और पूछे गए सभी प्रश्नों का सही उत्तर दें, ताकि सटीक आंकड़ों के आधार पर योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाया जा सके।

आगे पढ़ें

Bettiah से और खबरें

एक कहानी पढ़ने के बाद अगली रिपोर्ट तक पहुंचना आसान होना चाहिए. इसलिए यहां उसी desk की और खबरें रखी गई हैं।

Bettiah archive
दोस्त की हत्या के मामले में सिपाही को उम्रकैद, पांच लाख रुपये जुर्माना
Bettiah28 Apr 2026

दोस्त की हत्या के मामले में सिपाही को उम्रकैद, पांच लाख रुपये जुर्माना

पश्चिम चंपारण में एक सिपाही द्वारा अपने ही दोस्त की गोली मारकर हत्या करने के मामले में अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। साथ ही उस पर पांच लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।...

बेतिया में पटना पुलिस में तैनात महिला सिपाही की मौत, 4 माह की गर्भवती थी
Bettiah23 Apr 2026

बेतिया में पटना पुलिस में तैनात महिला सिपाही की मौत, 4 माह की गर्भवती थी

विशेष रिपोर्ट : नई दिशा डिजिटल न्यूज पटना पुलिस में तैनात बेतिया के सहोदरा के रहने वाली महिला सिपाही की संदिग्ध मौत। मृतका के भाई ने हत्या का आरोप लगाया है, मृतका का पति गिरफ्ता...

बेतिया के कालीबाग में युवक ने लगाई फांसी, ससुराल के किराए के कमरे में मिला शव
Bettiah17 Apr 2026

बेतिया के कालीबाग में युवक ने लगाई फांसी, ससुराल के किराए के कमरे में मिला शव

दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला गया शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा; मानसिक स्थिति खराब होने की बात सामने आई यह घटना कालीबाग थाना क्षेत्र, बेतिया (पश्चिम चंपारण) के हरनाथ स्कूल क...

आपके शहर की आवाजBagaha Live

और खबरें पढ़ें, जुड़े रहिए

अगर आप ऐसी और खबरें पढ़ना चाहते हैं, सुधार भेजना चाहते हैं, या Bagaha Live के बारे में थोड़ा और जानना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए लिंक आपके काम आएंगे।

भारत की जनगणना-2027: पूरे जिले में 17 अप्रैल से शुरू होगी स्व-गणना, मई में घर-घर पहुंचेगा प्रगणक | Bagaha Live