आवेदन की अन्तिम तिथि 31 जुलाई 2026 तक
नरकटियागंज।पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय वृंदावन पश्चिम चम्पारण की प्रभारी प्राचार्य तारा ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2027 के तहत कक्षा 6 में सत्र 2027-28 में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा हेतु आनलाइन आवेदन शुरु हो चुका है आनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 तक है। जवाहर नवोदय विद्यालय पश्चिम चम्पारण की प्रभारी प्राचार्य तारा ने बताया कि पश्चिम चम्पारण जिले के वर्ष 2026 कक्षा पांचवी में पढ़ रहे सरकारी या सरकार से मान्यता प्राप्त विद्यालय के विद्यार्थी, जिनका जन्म 01/05/2015 से 31/07/2017 के बीच या दोनों तिथि शामिल, निःशुल्क ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, सभी विद्यालयों जो सरकारी या सरकार से मान्यता प्राप्त हैं से ज्यादा से ज्यादा संख्या में छात्र छात्राओं को आवेदन करने की अपील की है ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थी इस परीक्षा में शमिल हो और भारत सरकार के द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं से लाभ उठा सकें । जवाहर नवोदय विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक अजय कुमार ने बताया कि पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय पश्चिम चम्पारण गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ साथ छात्र छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है, उन्होंने बताया कि सत्र 2027-28 में कक्षा 6 में नामांकन के लिए आवेदन हेतु विस्तृत जानकारी नवोदय विद्यालय समिति के वेबसाइट पर उपलब्ध है। जवाहर नवोदय विद्यालय के विज्ञान शिक्षक विश्व मोहन प्रसाद ने बताया कि नामांकन हेतु विद्यार्थियों को ऑनलाइन आवेदन करना है। कक्षा 6 में नामांकन के लिए परीक्षा 28 नवम्बर 2026 को होगी।















