Skip to main content

Bagaha • Ramnagar • Bettiah • West Champaran

Live DeskBagaha Wire
3 घंटे में मर्डर का खुलासा, प्रेम विवाह से नाराज ससुराल पक्ष ने की थी युवक की हत्या।
3 घंटे में मर्डर का खुलासा, प्रेम विवाह से नाराज ससुराल पक्ष ने की थी युवक की हत्या।
मामूली कहासुनी में भाई बना भाई का कातिल, चाकू मारकर ली जान।
मामूली कहासुनी में भाई बना भाई का कातिल, चाकू मारकर ली जान।
रॉन्ग साइड में आई बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल
रॉन्ग साइड में आई बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल
विवाहिता का संदेहास्पद स्थिति में मौत, पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम में भेजा
विवाहिता का संदेहास्पद स्थिति में मौत, पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम में भेजा
बच्ची को गोद पाकर खुशियों से भरा पुणे के दंपति का घर आंगन
बच्ची को गोद पाकर खुशियों से भरा पुणे के दंपति का घर आंगन
अकड़ाहा नदी में डूबने से दो छात्राओं की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम
अकड़ाहा नदी में डूबने से दो छात्राओं की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम
बेतिया पुलिस अधीक्षक नें किया प्रेम विवाह में हुई मौ*त का खूलासा।
बेतिया पुलिस अधीक्षक नें किया प्रेम विवाह में हुई मौ*त का खूलासा।
बेतिया में NEET पेपर लीक पर सड़क पर उतरे छात्र, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग।
बेतिया में NEET पेपर लीक पर सड़क पर उतरे छात्र, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग।
जिला पदाधिकारी ने प्रखंड, अंचल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेन्द्र का किया निरीक्षण,जनसेवाओं को और बेहतर बनाने का दिया निर्देश
जिला पदाधिकारी ने प्रखंड, अंचल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेन्द्र का किया निरीक्षण,जनसेवाओं को और बेहतर बनाने का दिया निर्देश
बगहा पुलिस की अनूठी पहल, मानव तस्करी व साइबर अपराध से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक
बगहा पुलिस की अनूठी पहल, मानव तस्करी व साइबर अपराध से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक
जिला पदाधिकारी ने मझौलिया प्रखंड, अंचल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेन्द्र का किया निरीक्षण।
जिला पदाधिकारी ने मझौलिया प्रखंड, अंचल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेन्द्र का किया निरीक्षण।
न्यूज़ डेस्कखबरें
Bagaha4 जून 2026

बगहा में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, नगर परिषद की बड़ी कार्रवाई में 5 से 6 दर्जन दुकानों से हटाया गया कब्जा

Reporter avatar

रिपोर्टर

Shamshad AnsariREPORTER
लगभग 2 मिनट
बगहा में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, नगर परिषद की बड़ी कार्रवाई में 5 से 6 दर्जन दुकानों से हटाया गया कब्जा
कार्यपालक पदाधिकारी के मौजूदगी में जेसीबी से हटाया गया अतिक्रमण
कार्यपालक पदाधिकारी के मौजूदगी में जेसीबी से हटाया गया अतिक्रमण

बगहा। नगर परिषद ने शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए गुरुवार को व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। कार्यपालक पदाधिकारी सरोज कुमार बैठा के नेतृत्व में नगर परिषद की टीम, जेसीबी मशीन, ट्रैक्टर-ट्रॉली और पुलिस बल की मौजूदगी में मलपुरवा पुल से नगर परिषद कार्यालय तक सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जों को हटाया गया। नगर परिषद की इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया और कई दुकानदार अपने स्तर पर ही सामान हटाते नजर आए। अभियान के दौरान सड़क और सार्वजनिक स्थलों पर बने स्थायी एवं अस्थायी अतिक्रमणों को चिन्हित कर हटाया गया। दुकानों के बाहर निकले छप्पर, शेड, अवैध ढांचे और सड़क पर फैलाए गए सामान को जेसीबी की सहायता से हटाया गया। नगर परिषद अधिकारियों ने बताया कि अतिक्रमण हटाने से पहले संबंधित लोगों को नोटिस जारी किया गया था। इसके अलावा स्थल पर मार्किंग और सीमांकन का कार्य भी कराया गया था, ताकि किसी प्रकार का विवाद उत्पन्न न हो। कार्यपालक पदाधिकारी सरोज कुमार बैठा ने बताया कि शहर के कई प्रमुख मार्गों पर अतिक्रमण के कारण आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। विशेष रूप से डीएम एकेडमी रोड, सब्जी बाजार क्षेत्र और जोड़ा मंदिर रोड में सड़कें संकरी हो गई थीं, जिससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही थी। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद नगर परिषद ने यह विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया। उन्होंने बताया कि कार्रवाई के दौरान करीब 10 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। नगर परिषद के अनुसार पांच से छह दर्जन दुकानों और प्रतिष्ठानों के सामने से अतिक्रमण हटाया गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक सड़कों, नालियों और सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अभियान के दौरान नगर परिषद कर्मियों और पुलिस बल की तैनाती की गई थी, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो। हालांकि कार्रवाई शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई और अधिकांश लोगों ने प्रशासन का सहयोग किया।कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा कि अतिक्रमण हटाने के बाद उसकी पुनरावृत्ति रोकना भी प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए नगर परिषद द्वारा तीन विशेष निगरानी टीमों का गठन किया गया है। ये टीमें नियमित रूप से विभिन्न वार्डों और बाजार क्षेत्रों का निरीक्षण करेंगी तथा दोबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेंगी। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि शहर में सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग और बिना नक्शा स्वीकृति के किए जा रहे निर्माण कार्यों पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। नगर परिषद ने शहरवासियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बगहा के निर्माण में सभी की सहभागिता आवश्यक है। आने वाले दिनों में भी अतिक्रमण हटाओ अभियान लगातार जारी रहेगा।

अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम
अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम

रिपोर्ट संदर्भ

खबर का संदर्भ और पारदर्शिता

Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.

कवरेज

Bagaha

लेख स्थिति

विस्तृत रिपोर्ट

सुधार या जानकारी भेजें

आगे पढ़ें

बगहा से और खबरें

इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

बगहा की सभी खबरें
बगहा पुलिस की अनूठी पहल, मानव तस्करी व साइबर अपराध से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक
Bagaha23 जुल॰ 2026

बगहा पुलिस की अनूठी पहल, मानव तस्करी व साइबर अपराध से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक

बगहा। बगहा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे 'ऑपरेशन सवेरा-3' के तहत गुरुवार शाम बगहा नगर स्थित उत्कर्ष स्वाध्याय लाइब्रेरी में मानव तस्करी निरोधक टीम ने छात्रों और किशोरों के बीच जागरूक...

रॉन्ग साइड में आई बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल
Bagaha23 जुल॰ 2026

रॉन्ग साइड में आई बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल

चालक बस छोड़कर फरार, पुलिस ने बस व बाइक को किया जब्त,घायल अस्पताल में भर्ती बगहा–बेतिया मुख्य मार्ग स्थित बहुआरवा चौक पर गुरुवार को सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी एक बार फिर भारी...

जिला पदाधिकारी ने मझौलिया प्रखंड, अंचल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेन्द्र का किया निरीक्षण।
Bagaha23 जुल॰ 2026

जिला पदाधिकारी ने मझौलिया प्रखंड, अंचल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेन्द्र का किया निरीक्षण।

जिला पदाधिकारी ने मझौलिया प्रखंड, अंचल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेन्द्र का किया निरीक्षण। जनसेवाओं को और बेहतर बनाने का दिया निर्देश। जिला पदाधिकारी श्री तरनजोत सिंह ने आज मझौल...

ब्रेकिंग में भी देखें

अभी की ज़रूरी खबरें

आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

ब्रेकिंग फीड देखें
3 घंटे में मर्डर का खुलासा, प्रेम विवाह से नाराज ससुराल पक्ष ने की थी युवक की हत्या।
Bettiah23 जुल॰ 2026

3 घंटे में मर्डर का खुलासा, प्रेम विवाह से नाराज ससुराल पक्ष ने की थी युवक की हत्या।

बेतिया पुलिस ने मनुआपुल थाना क्षेत्र में मिले युवक के शव की गुत्थी महज तीन घंटे के भीतर सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार हत्या का कारण प्रेम विवाह...

मामूली कहासुनी में भाई बना भाई का कातिल, चाकू मारकर ली जान।
Bettiah23 जुल॰ 2026

मामूली कहासुनी में भाई बना भाई का कातिल, चाकू मारकर ली जान।

पश्चिम चंपारण के बेतिया से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां मामूली कहासुनी ने एक परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। बैरिया थाना क्षेत्र के हडसरैया वार्ड नंबर-2 में बड़े भाई ने कथित तौर प...

विवाहिता का संदेहास्पद स्थिति में मौत, पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम में भेजा
Bettiah23 जुल॰ 2026

विवाहिता का संदेहास्पद स्थिति में मौत, पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम में भेजा

नौतन। थाना क्षेत्र के डबरिया डबरिया वार्ड नंबर सात में तारकेश्वर राम की पत्नी गुड़िया देवी तीस वर्ष का शव फंदे से मिला लटका मिला। घटना की सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्...

Bagaha Live logo
चम्पारण का अपना ऐप

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर

बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।

ऐप में क्या मिलेगा

खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.

लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.

बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.

ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.

बगहा में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, नगर परिषद की बड़ी कार्रवाई में 5 से 6 दर्जन दुकानों से हटाया गया कब्जा | Bagaha Live