पश्चिम चंपारण से नरेंद्र पांडेय की रिपोर्ट.
मझौलिया । शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय मेहदियाबारी में सूबे की उद्योग सह खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने जिला स्तरीय प्रबुद्धजन विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में पीएम नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के सेवा काल की उपलब्धियों का गुणगान किया। पूर्व पीएम अटल बिहारी बाजपेयी ने वर्ष 2000 में प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना की नींव रखी।इन 26 वर्षों में कुल 08 लाख किलोमीटर सड़क बने।जबकि पीएम मोदी ने मात्र 12 वर्षों में 04 लाख किलोमीटर सड़के बनवाने का काम किया।इन 12 वर्षों में 50 प्रतिशत से भी अधिक सड़के बनवाकर एक मिशाल पेश किया है।पीएम का देन है कि हमे अब बिहारी कहने में गर्व महसूस होता है।खेलो इंडिया पर बोलीं मैडल लाओ ,नौकरी पाओ योजना बिहार में लागू हो गया है।खेलो इंडिया युथ गेम्स के तहत बिहार में खिलाड़ी पदक जीतते है ,और नौकरी पाते है।सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की चर्चा करते हुए कहा कि 53.99 करोड़ की लागत से वर्ल्ड क्लास स्टेडियम बनाने का काम किया।इसके अलावे प्रत्येक जिले में खेल भवन बन रहे है।इससे बेतिया के बच्चे बेतिया में रहकर लाभ ले सकते है।मनरेगा के माध्यम से भी ब्लॉक स्तर पर स्टेडियम बनाने का काम हो रहा है।उन्होंने सीएम सम्राट चौधरी की चर्चा करते हुए कहा कि खेल में स्वर्ण पदक लाने पर डीएसपी तक कि नौकरी देने की घोषणा की है।खेल मंत्री ने साफ तौर पर कहा कि नीतियां बनाना हमारा उद्देश्य नही है, बल्कि नीतियों के साथ व्यक्तिगत लगाव भारत को आगे बढाने में दिखता है।उन्होंने रक्सौल में एयरपोर्ट बनने पर खुशी जतायी।तथा कहा कि पहले 74 एयरपोर्ट थे ,नरेंद्र मोदी की सरकार ने 12 वर्षों में 90 एअर पोर्ट की स्वीकृति दी है। जिसपर त्वरित गति से काम हो रहा है। औधोगिक क्षेत्र में पीएम नरेंद्र मोदी ने बेटियों को बढ़ाने का काम किया है। 11 टाउनशिप बिहार में बन रहे है।14 हजार एकड़ से ज्यादा भूमि अधिग्रहण का काम चल रहा है।बिहार में पलायन बंद हो
उसके लिए उद्योग विभाग आगे बढ़कर काम कर रही है।समारोह की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रूपक श्रीवास्तव ने किया जबकि संचालन उपाध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने किया।समारोह को नरकटियागंज के विद्यायक संजय पांडेय,पूर्व चनपटिया विद्यायक उमाकांत सिंह, विद्यायक प्रतिनिधि संदीप श्रीवास्तव आदि ने संबोधित किया।
खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने मझौलिया में गिनाये नमो की 12 साल की उपलब्धियां
रिपोर्टर

रिपोर्ट संदर्भ
खबर का संदर्भ और पारदर्शिता
Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.
आगे पढ़ें
मझौलिया से और खबरें
इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

साप्ताहिक जांच परीक्षा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने उत्तीर्ण छात्रों को पुरस्कृत किया.
विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 78वें स्थापना दिवस एवं राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के अवसर पर अभाविप मझौलिया प्रखंड इकाई द्वारा प्रखंड क्षेत्र के जौ...

केवीके माधोपुर का स्थापना दिवस बना यादगार.
.....डीएओ ने प्रगतिशील किसानों व वैज्ञानिकों को किया पुरस्कृत 22 वें स्थापना दिवस पर केवीके माधोपुर में समारोह का आयोजन कर क्षेत्रीय किसानों को कृषि के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्...

चंपारण रेंज के डीआईजी हरिकिशोर राय ने बीपीएससी का सफल छात्र शुभम कुमार को किया सम्मानित
मझौलिया। 70 वीं बीपीएससी परीक्षा में सफलता प्राप्त कर मार्केटिंग ऑफिसर के पद पर चयनित होने पर डीआईजी ने जिले के रामनगर प्रखंड निवासी शुभम जायसवाल को मार्केटिंग ऑफिसर के पद पर चय...
ब्रेकिंग में भी देखें
अभी की ज़रूरी खबरें
आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

बेतिया में AISF-AIYF का प्रतिरोध मार्च: NEET पेपर लीक, छात्र कार्रवाई और गिरफ्तारियों के विरोध में गरजे छात्र-युवा
बेतिया। पश्चिम चंपारण मुख्यालय बेतिया में शुक्रवार को ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (AISF) और ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन (AIYF) के बैनर तले राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत नीट (NEET) पेप...

3 घंटे में मर्डर का खुलासा, प्रेम विवाह से नाराज ससुराल पक्ष ने की थी युवक की हत्या।
बेतिया पुलिस ने मनुआपुल थाना क्षेत्र में मिले युवक के शव की गुत्थी महज तीन घंटे के भीतर सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार हत्या का कारण प्रेम विवाह...

मामूली कहासुनी में भाई बना भाई का कातिल, चाकू मारकर ली जान।
पश्चिम चंपारण के बेतिया से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां मामूली कहासुनी ने एक परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। बैरिया थाना क्षेत्र के हडसरैया वार्ड नंबर-2 में बड़े भाई ने कथित तौर प...

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर
बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।
ऐप में क्या मिलेगा
खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.
लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.
बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.
ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.







