चौतरवा। पुलिस ने वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक वारंटी को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार थाना कांड संख्या 260/26 के तहत 23 जुलाई 2026 को कार्रवाई करते हुए पुरुषोत्तमपुर थाना क्षेत्र के भलुईया निवासी राजू साह, पिता विनोद साह, को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि न्यायालय से निर्गत वारंटों के निष्पादन एवं फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अपराध नियंत्रण तथा क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस नियमित रूप से छापेमारी कर रही है। उन्होंने कहा कि न्यायालय के आदेशों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए ऐसे अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।













