Skip to main content

Bagaha • Ramnagar • Bettiah • West Champaran

Live DeskBagaha Wire
बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश

बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल

रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा

डेढ़ साल के बच्चे की मां पर झाड़ियों से झपटा तेंदुआ, सिर-बांह और कमर पर किए वार; पटेसरा में दहशत

बाघ हमले में मृत किसान के परिजनों को वन विभाग ने सौंपा 10 लाख की अनुग्रह राशि

सर्पदंश से महिला की मौत, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित

धनहा थाना की पुलिस ने की army लिखा हुआ कार में छिपाकर लाई जा रही 112 लीटर शराब जब्त,तस्कर फरार

संकीर्तन की मधुर ध्वनि से अहंकार का अंत होता है-पं०भरत उपाध्याय

SSB की शौर्य ऊर्जा पहल, 21वीं वाहिनी में लगा 125 KVA सोलर प्लांट व जवानों को मिलेगा पीएम सूर्य घर योजना लोन

मझौवा कंश मेले को लेकर प्रशासन सख्त, आम सहमति के बाद होगा आयोजन पर निर्णय

योजनाओं में तेजी लाएं, रोजगार और विकास कार्यों को दें प्राथमिकता: जिला पदाधिकारी।

एसएसबी परिसर में सोलर मेला आयोजित, जवानों को योजना का लाभ लेने की हुई अपील.

न्यूज़ डेस्कखबरें
Bagaha25 जुलाई 2026

बगहा में एसपी का औचक निरीक्षण: थानों से कंट्रोल रूम तक व्यवस्था का लिया जायजा, CCTV निगरानी और लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश

Reporter avatar

रिपोर्टर

Shamshad AnsariREPORTER
लगभग 2 मिनट
बगहा में एसपी का औचक निरीक्षण: थानों से कंट्रोल रूम तक व्यवस्था का लिया जायजा, CCTV निगरानी और लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश

बगहा। पश्चिम चंपारण के बगहा पुलिस जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेश कुमार ने शुक्रवार देर शाम बगहा नगर थाना, रामनगर थाना और जिला कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थानों की कार्यप्रणाली, सुरक्षा व्यवस्था, लंबित कांडों की स्थिति, अभिलेखों के रखरखाव तथा पुलिस व्यवस्था से जुड़े विभिन्न पहलुओं की गहन समीक्षा की।

बगहा नगर थाना का निरीक्षण करते एसपी राजेश कुमार

एसपी ने दोनों थानों में लंबित मामलों की प्रगति की जानकारी लेते हुए संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को सभी मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने थाना अभिलेखों को अद्यतन रखने और कार्यालय कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जांच और अनुसंधान में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के क्रम में एसपी जिला कंट्रोल रूम भी पहुंचे, जहां उन्होंने शहरी क्षेत्रों में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से की जा रही निगरानी व्यवस्था का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निगरानी प्रणाली को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाया जाए, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या आपात स्थिति की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल कार्रवाई कर सके। उन्होंने कैमरों की नियमित मॉनिटरिंग, तकनीकी उपकरणों के समय-समय पर रखरखाव और निगरानी व्यवस्था को पूरी तरह दुरुस्त रखने पर भी बल दिया।

सीसीटीवी मॉनिटरिंग व्यवस्था का निरीक्षण करते पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार

एसपी ने थाना परिसरों की साफ-सफाई, रिकॉर्ड के रखरखाव, फरियादियों के साथ पुलिस के व्यवहार तथा पुलिसकर्मियों की कार्यशैली का भी बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मियों को निर्देश दिया कि आम नागरिकों के प्रति संवेदनशील, सम्मानजनक और जिम्मेदार व्यवहार अपनाएं तथा प्रत्येक शिकायत का त्वरित, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से समाधान सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान बगहा एसडीएम चांदनी कुमारी, नगर थानाध्यक्ष शैलेश कुमार, रामनगर प्रभारी थानाध्यक्ष पंकज सिंह सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।

थाना अभिलेखों और लंबित मामलों की समीक्षा करते पुलिस अधीक्षक

इस अवसर पर एसपी राजेश कुमार ने कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अपराध और अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि पुलिसिंग को अधिक जवाबदेह, पारदर्शी और जनहितैषी बनाने के लिए सभी अधिकारियों एवं कर्मियों को पूरी निष्ठा, सतर्कता और ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि आम नागरिकों की सुरक्षा, त्वरित पुलिस सहायता और अपराध नियंत्रण को मजबूत करने के लिए आधुनिक तकनीक तथा सीसीटीवी निगरानी का अधिकतम उपयोग किया जाएगा।

जिला कंट्रोल रूम में सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था का जायजा लेते एसपी

रिपोर्ट संदर्भ

खबर का संदर्भ और पारदर्शिता

Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.

कवरेज

Bagaha

लेख स्थिति

विस्तृत रिपोर्ट

सुधार या जानकारी भेजें

आगे पढ़ें

बगहा से और खबरें

इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

बगहा की सभी खबरें
धनहा थाना की पुलिस ने की army लिखा हुआ कार में छिपाकर लाई जा रही 112 लीटर शराब जब्त,तस्कर फरार
Bagaha8 सित॰ 2026

धनहा।बगहा पुलिस जिला अंतर्गत धनहा थाना की पुलिस ने मंगलवार की दोपहर शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए यूपी से आर्मी लिखा हुआ कार में छिपाकर लाई जा रही 112 लीटर अंग्रेजी शरा...

संकीर्तन की मधुर ध्वनि से अहंकार का अंत होता है-पं०भरत उपाध्याय
Bagaha8 सित॰ 2026

संकीर्तन की मधुर ध्वनि से अहंकार का अंत होता है-पं०भरत उपाध्याय

बगहा।पूर्व प्राचार्य पं०भरत उपाध्याय ने बताया कि आज शुभाश्रम धाम मेंअंतर्राष्ट्रीय मानस वक्ता अखिलेश शांडिल्य की अध्यक्षता में हनुमान गढ़ी में आयोजित होने वाले नवाह् अनुष्ठान एव...

SSB की शौर्य ऊर्जा पहल, 21वीं वाहिनी में लगा 125 KVA सोलर प्लांट व जवानों को मिलेगा पीएम सूर्य घर योजना लोन
Bagaha8 सित॰ 2026

SSB की शौर्य ऊर्जा पहल, 21वीं वाहिनी में लगा 125 KVA सोलर प्लांट व जवानों को मिलेगा पीएम सूर्य घर योजना लोन

बगहा।SSB 21वीं वाहिनी, बगहा द्वारा कमांडेंट श्री तपेश्वर संबित राउत के प्रयास एवं विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, बगहा कार्यपालक अभियंता श्री आलोक अमृतांशु के सहयोग से आज दिनांक 08/09/...

ब्रेकिंग में भी देखें

अभी की ज़रूरी खबरें

आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

ब्रेकिंग फीड देखें
बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश
Bagaha2 सित॰ 2026

बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश

बगहा। नगर के गुप्ता मार्केट स्थित बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल एंड मेटरनिटी सेंटर के संचालन पर स्वास्थ्य विभाग ने दो माह के लिए रोक लगा दी है। विभाग ने अस्पताल को जारी प्रोविजनल...

बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल
Bagaha29 अग॰ 2026

बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल

बगहा। चौतरवा थाना क्षेत्र के बसवरिया के समीप शनिवार को तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक महिला की मौत हो गई। हादसे में महिला का पांच वर्षीय बेटा और 19...

रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा
Bettiah24 अग॰ 2026

रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा

शिकारपुर। संवाददाता।पश्चिम चंपारण जिले से बड़ी खबर सामने आई है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने शिकारपुर थाने में तैनात ASI उपेंद्र कुमार विद्यार्थी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ...

Bagaha Live logo
चम्पारण का अपना ऐप

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर

बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।

ऐप में क्या मिलेगा

खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.

लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.

बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.

ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.

Bagaha • शेयर करें