बगहा अनुमंडलीय अस्पताल में कार्यरत रमेश रंजन सिंह स्वास्थ्य एवं सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले एड्स परामर्शी रमेश रंजन सिंह को पटना में राज्यस्तरीय अवार्ड से सम्मानित किया गया है। उनके इस सम्मान से बगहा सहित पूरे पश्चिम चंपारण जिले में खुशी की लहर है।
रमेश रंजन सिंह को यह सम्मान एचआईवी/एड्स नियंत्रण, जनजागरूकता, परामर्श सेवाओं तथा मरीजों के प्रति समर्पित कार्यों के लिए प्रदान किया गया। वर्षों से वे लोगों को एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूक करने, जांच के लिए प्रेरित करने तथा संक्रमित व्यक्तियों को आवश्यक परामर्श एवं सहयोग उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
राज्यस्तरीय सम्मान प्राप्त होने पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, सहकर्मियों एवं सामाजिक संगठनों ने उन्हें बधाई दी। लोगों ने कहा कि यह सम्मान न केवल रमेश रंजन सिंह की व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि बगहा क्षेत्र के लिए भी गौरव का विषय है।
सम्मान प्राप्त करने के बाद रमेश रंजन सिंह ने कहा कि यह पुरस्कार उन्हें भविष्य में और अधिक निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देगा। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय अपने सहयोगियों, स्वास्थ्य विभाग एवं आम जनता के सहयोग को दिया।
इस दौरान जदयू के वाल्मीकिनगर सांसद सुनील कुमार, जदयू वरीय नेता दयाशंकर सिंह, राकेश सिंह, मुन्ना सिंह ,मनोज सिंह, विजय पांडेय, भीष्म साहनी, ऋतु जयसवाल, डॉ.केबीएन सिंह, पत्रकार मुरारी शरण तिवारी, इजरायल अंसारी, चंद्रप्रकाश आर्य शमशाद अंसारी सहित सैकड़ों गणमान्यों ने सम्मानित होने पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।













