बगहा के मलपुरवा स्थित रत्नमाला में रविवार को रेहान टूर एंड ट्रेवल ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन पूर्व एमएलसी भीष्म साहनी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।सेंटर के शुभारंभ से क्षेत्र के युवाओं में उत्साह का माहौल देखा गया।सेंटर के संचालक रेहान आलम ने बताया कि विदेश में रोजगार के इच्छुक युवाओं को पहले विभिन्न तकनीकी ट्रेडों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके तहत प्लंबर, इलेक्ट्रिशियन, सरिया फिटर, सेटिंग मिस्त्री, कारपेंटर एवं स्प्रे पेंटर सहित अन्य रोजगारपरक ट्रेडों का प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा।प्रशिक्षण पूरा होने के बाद योग्य अभ्यर्थियों को कम खर्च में विदेश भेजने की प्रक्रिया में भी सहायता की जाएगी, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के युवाओं को भी रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व एमएलसी भीष्म साहनी ने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण केंद्र युवाओं के कौशल विकास और रोजगार सृजन की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने युवाओं से प्रशिक्षण लेकर अपने भविष्य को बेहतर बनाने का आह्वान किया । इस दौरान प्रोपराइट अफरोज आलम ने कहा कि इस कार्य में पूरी तरह से पारदर्शिता रखी जाएगी। इस प्रतिष्ठान से किसी को कोई सिकवा शिकायत नहीं मिलेगी। साथ कार्यक्रम में विनोद कुशवाहा, धीरज साहनी, दीनानाथ साहनी, सचिन केसरी, राधेश्याम कुशवाहा, रामप्रवेश कुशवाहा, विनोद पटेल, गोविंद कुशवाहा, अमन कुशवाहा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
बगहा से विदेश जाना हुआ आसान, रेहान टूर एंड ट्रेवल ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन
रिपोर्टर

रिपोर्ट संदर्भ
खबर का संदर्भ और पारदर्शिता
Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.
आगे पढ़ें
बगहा से और खबरें
इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

बगहा अनुमंडल पदाधिकरी के आदेश पर कृषि विभाग नें खाद दुकानदार की जां की।
बगहा अनुमंडल पदाधिकारी श्रीमति चांदनी कुमारी के नेतृत्व में 22 जुलाई 2026 को नौरंगिया पंचायत के मे0 ओम खाद बीज भंडार नौरंगिया मे0 गणेश बीज भंडार नौरंगिया एवं पैक्स नौरंगिया दुका...

बगहा में पुलिस अधीक्षक ने की जन सुनवाई, फरियादियों की समस्याएं सुनकर दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
बगहा, बुधवार। पुलिस अधीक्षक बगहा राजेश कुमार के द्वारा बुधवार को पुलिस कार्यालय परिसर में साप्ताहिक जन सुनवाई का आयोजन किया गया। जन सुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से...

अरवल में सिविल सर्जन से मारपीट के विरोध में बगहा अनुमंडलीय अस्पताल की ओपीडी बंद, मरीजों की बढ़ी परेशानी
बगहा। अरवल सदर अस्पताल में सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में बिहार राज्य स्वास्थ्य सेवा संघ के आह्वान पर बुधवार को पूरे बिहार में ओपीडी सेवाओं का बहिष्कार किया...
ब्रेकिंग में भी देखें
अभी की ज़रूरी खबरें
आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

बच्ची को गोद पाकर खुशियों से भरा पुणे के दंपति का घर आंगन
विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, बेतिया में आवासित बालिका सृष्टि सुमंगला, उम्र 5 माह लगभग को जिला पदाधिकारी श्री तरनजोत सिंह के द्वारा दत्तक ग्रहण आदेश देकर दत्तक ग्रहण में पुणे, मह...

अकड़ाहा नदी में डूबने से दो छात्राओं की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम
चारा काटने गई थीं दोनों छात्राएं, पैर फिसलने से गहरे पानी में समाईं; परिजनों ने एसडीआरएफ के देर से पहुंचने का लगाया आरोप पश्चिमी चम्पारण।मझौलिया प्रखंड अंतर्गत धोकराहा पंचायत के...

ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का लगाया आरोप
लौरिया थाने में आवेदन देकर जांच व कानूनी कार्रवाई की मांग लौरिया।संवाददाता।बगहा पुलिस जिला के मलपुरवा निवासी रामचंद्र शाह के पुत्र दीपू कुमार ने अपनी 30 वर्षीय पत्नी मंसा देवी क...

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर
बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।
ऐप में क्या मिलेगा
खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.
लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.
बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.
ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.





