पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रशिक्षण लेते हुए पुलिस कर्मी
बगहा गुरुवार को पुलिस जिला बगहा के पुलिस केंद्र में पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार,बगहा के नेतृत्व में जिले में विधि-व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दंगा नियंत्रण (Rilot control) डिल का अभ्यास कराया गया।
हाल के दिनों में विभिन्न स्थानों पर NEET परीक्षा से संबंधित पेपर लीक मामलों को लेकर हो रहे विरोध-प्रदर्शनों के मद्देनज़र किसी भी संभावित परिस्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने हेतू पुलिस बल को आवश्यक प्रशिक्षण एवं अभ्यास कराया गया। इस दौरान दंगा नियंत्रण उपकरणों के उपयोग. भीड नियंत्रण, त्वरित प्रतिक्रिया तथा समन्वित कार्रवाई का प्रदर्शन किया गया। अभ्यास के उपरांत पुलिस अधीक्षक महोदय, बगहा द्वारा उपस्थित वरीय पदाधिकारियों एवं अन्य पुलिस पदाधिकारियों। कर्मियों को शांति व्यवस्था बनाए रखने, संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित एवं विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।













