बेतिया। बेतिया राज की भूमि से जुड़े मामलों को लेकर प्रशासन की ओर से महत्वपूर्ण गजट जारी किया गया है। गजट के माध्यम से संबंधित जमीन पर दावा करने वाले लोगों को 60 दिन कढ़ अंदर निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपने वैध कागजात प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है।
बताया जा रहा है कि तय समय के अंदर भूमि से संबंधित आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने की स्थिति में संबंधित जमीन पर सरकारी कार्रवाई की जा सकती है और ऐसी भूमि सरकार के अधीन मानी जाएगी।
प्रशासन ने भूमि से जुड़े दावेदारों से अपील की है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने स्वामित्व एवं अधिकार से संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करें, ताकि भूमि संबंधी दावों का सत्यापन किया जा सके।
गजट जारी होने के बाद बेतिया राज की जमीन से जुड़े लोगों में हलचल तेज हो गई है। अब सभी की नजर प्रशासन द्वारा की जाने वाली आगामी कार्रवाई पर है।



















