Skip to main content

Bagaha • Ramnagar • Bettiah • West Champaran

Live DeskBagaha Wire
बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश
बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश
बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल
बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल
रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा
रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा
डेढ़ साल के बच्चे की मां पर झाड़ियों से झपटा तेंदुआ, सिर-बांह और कमर पर किए वार; पटेसरा में दहशत
डेढ़ साल के बच्चे की मां पर झाड़ियों से झपटा तेंदुआ, सिर-बांह और कमर पर किए वार; पटेसरा में दहशत
बाघ हमले में मृत किसान के परिजनों को वन विभाग ने सौंपा 10 लाख की अनुग्रह राशि
बाघ हमले में मृत किसान के परिजनों को वन विभाग ने सौंपा 10 लाख की अनुग्रह राशि
सर्पदंश से महिला की मौत, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित
सर्पदंश से महिला की मौत, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित
धनहा थाना की पुलिस ने की army लिखा हुआ कार में छिपाकर लाई जा रही 112 लीटर शराब जब्त,तस्कर फरार
धनहा थाना की पुलिस ने की army लिखा हुआ कार में छिपाकर लाई जा रही 112 लीटर शराब जब्त,तस्कर फरार
संकीर्तन की मधुर ध्वनि से अहंकार का अंत होता है-पं०भरत उपाध्याय
संकीर्तन की मधुर ध्वनि से अहंकार का अंत होता है-पं०भरत उपाध्याय
SSB की शौर्य ऊर्जा पहल, 21वीं वाहिनी में लगा 125 KVA सोलर प्लांट व जवानों को मिलेगा पीएम सूर्य घर योजना लोन
SSB की शौर्य ऊर्जा पहल, 21वीं वाहिनी में लगा 125 KVA सोलर प्लांट व जवानों को मिलेगा पीएम सूर्य घर योजना लोन
मझौवा कंश मेले को लेकर प्रशासन सख्त, आम सहमति के बाद होगा आयोजन पर निर्णय
मझौवा कंश मेले को लेकर प्रशासन सख्त, आम सहमति के बाद होगा आयोजन पर निर्णय
योजनाओं में तेजी लाएं, रोजगार और विकास कार्यों को दें प्राथमिकता: जिला पदाधिकारी।
योजनाओं में तेजी लाएं, रोजगार और विकास कार्यों को दें प्राथमिकता: जिला पदाधिकारी।
एसएसबी परिसर में सोलर मेला आयोजित, जवानों को योजना का लाभ लेने की हुई अपील.
एसएसबी परिसर में सोलर मेला आयोजित, जवानों को योजना का लाभ लेने की हुई अपील.
न्यूज़ डेस्कखबरें
Bagaha31 जुलाई 2026

सीमावर्ती महिलाओं के लिए नई उम्मीद: डुमरी में एसएसबी ने शुरू किया ब्यूटीशियन प्रशिक्षण, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ेगा कदम

Reporter avatar

रिपोर्टर

Shamshad AnsariREPORTER
लगभग 2 मिनट

बगहा। सीमावर्ती क्षेत्रों की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें स्वरोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में 65वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), बेतिया ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत ग्राम डुमरी में एक माह के ब्यूटीशियन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य महिलाओं को व्यावसायिक कौशल प्रदान कर आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।

News image
News image

कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार सरकार के डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन मंत्री नंदकिशोर राम ने किया। यह प्रशिक्षण 31 जुलाई से 5 सितंबर 2026 तक राजकीयकृत मध्य विद्यालय, डुमरी में संस्कृति फाउंडेशन, रामनगर के सहयोग से आयोजित किया जाएगा। इसमें सीमावर्ती क्षेत्र की 25 महिलाओं को ब्यूटीशियन के क्षेत्र में व्यावहारिक एवं आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि वे भविष्य में स्वयं का रोजगार शुरू कर सकें।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए 65वीं वाहिनी के कमांडेंट नंदन सिंह मेहरा ने कहा कि एसएसबी केवल सीमाओं की सुरक्षा तक ही सीमित नहीं है, बल्कि सीमावर्ती क्षेत्रों के सामाजिक और आर्थिक विकास में भी सक्रिय भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को कौशल आधारित प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाना संगठन की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से पूरी लगन और अनुशासन के साथ प्रशिक्षण लेने तथा इसे अपने उज्ज्वल भविष्य का आधार बनाने का आह्वान किया।

दीप प्रज्वलित में उपस्थित मंत्री नन्द किशोर राम
दीप प्रज्वलित में उपस्थित मंत्री नन्द किशोर राम

मुख्य अतिथि मंत्री नंदकिशोर राम ने एसएसबी के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि कौशल विकास महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम है। उन्होंने कहा कि आज के समय में स्वरोजगार ही आत्मनिर्भर भारत की सबसे बड़ी ताकत है और ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम ग्रामीण एवं सीमावर्ती क्षेत्रों की महिलाओं के लिए नए अवसर तैयार करते हैं।

News image

प्रशिक्षण में शामिल महिलाओं ने भी इस पहल पर खुशी जताई। उनका कहना था कि इस प्रशिक्षण से उन्हें नया हुनर सीखने का अवसर मिलेगा, जिससे वे भविष्य में अपना ब्यूटी पार्लर शुरू कर परिवार की आय बढ़ाने के साथ आत्मनिर्भर बन सकेंगी।

दीप प्रज्वलित के साथ हुई कार्यक्रम की शुरूआत
दीप प्रज्वलित के साथ हुई कार्यक्रम की शुरूआत

कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि पंकज झुनझुनवाला, भाजपा जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, मुखिया धीरज कुमार देवनाथ, सरपंच गोपाल देवनाथ, बीडीसी मनोज कुमार, उप कमांडेंट नीलकांत, सहायक कमांडेंट राहुल, एसएसबी के अधिकारी एवं जवान, संस्कृति फाउंडेशन के प्रतिनिधि, स्थानीय ग्रामीण और बड़ी संख्या में प्रशिक्षणार्थी महिलाएं उपस्थित रहीं।

News image

एसएसबी की यह पहल सीमावर्ती महिलाओं के लिए केवल प्रशिक्षण कार्यक्रम नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, रोजगार और सम्मान की नई शुरुआत है। इससे महिलाओं को अपने पैरों पर खड़ा होने का अवसर मिलेगा और सीमावर्ती गांवों में महिला सशक्तिकरण को नई गति मिलेगी।

News image

रिपोर्ट संदर्भ

खबर का संदर्भ और पारदर्शिता

Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.

कवरेज

Bagaha

लेख स्थिति

विस्तृत रिपोर्ट

सुधार या जानकारी भेजें

आगे पढ़ें

बगहा से और खबरें

इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

बगहा की सभी खबरें
धनहा थाना की पुलिस ने की army लिखा हुआ कार में छिपाकर लाई जा रही 112 लीटर शराब जब्त,तस्कर फरार
Bagaha8 सित॰ 2026

धनहा थाना की पुलिस ने की army लिखा हुआ कार में छिपाकर लाई जा रही 112 लीटर शराब जब्त,तस्कर फरार

धनहा।बगहा पुलिस जिला अंतर्गत धनहा थाना की पुलिस ने मंगलवार की दोपहर शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए यूपी से आर्मी लिखा हुआ कार में छिपाकर लाई जा रही 112 लीटर अंग्रेजी शरा...

संकीर्तन की मधुर ध्वनि से अहंकार का अंत होता है-पं०भरत उपाध्याय
Bagaha8 सित॰ 2026

संकीर्तन की मधुर ध्वनि से अहंकार का अंत होता है-पं०भरत उपाध्याय

बगहा।पूर्व प्राचार्य पं०भरत उपाध्याय ने बताया कि आज शुभाश्रम धाम मेंअंतर्राष्ट्रीय मानस वक्ता अखिलेश शांडिल्य की अध्यक्षता में हनुमान गढ़ी में आयोजित होने वाले नवाह् अनुष्ठान एव...

SSB की शौर्य ऊर्जा पहल, 21वीं वाहिनी में लगा 125 KVA सोलर प्लांट व जवानों को मिलेगा पीएम सूर्य घर योजना लोन
Bagaha8 सित॰ 2026

SSB की शौर्य ऊर्जा पहल, 21वीं वाहिनी में लगा 125 KVA सोलर प्लांट व जवानों को मिलेगा पीएम सूर्य घर योजना लोन

बगहा।SSB 21वीं वाहिनी, बगहा द्वारा कमांडेंट श्री तपेश्वर संबित राउत के प्रयास एवं विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, बगहा कार्यपालक अभियंता श्री आलोक अमृतांशु के सहयोग से आज दिनांक 08/09/...

ब्रेकिंग में भी देखें

अभी की ज़रूरी खबरें

आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

ब्रेकिंग फीड देखें
बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश
Bagaha2 सित॰ 2026

बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश

बगहा। नगर के गुप्ता मार्केट स्थित बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल एंड मेटरनिटी सेंटर के संचालन पर स्वास्थ्य विभाग ने दो माह के लिए रोक लगा दी है। विभाग ने अस्पताल को जारी प्रोविजनल...

बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल
Bagaha29 अग॰ 2026

बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल

बगहा। चौतरवा थाना क्षेत्र के बसवरिया के समीप शनिवार को तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक महिला की मौत हो गई। हादसे में महिला का पांच वर्षीय बेटा और 19...

रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा
Bettiah24 अग॰ 2026

रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा

शिकारपुर। संवाददाता।पश्चिम चंपारण जिले से बड़ी खबर सामने आई है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने शिकारपुर थाने में तैनात ASI उपेंद्र कुमार विद्यार्थी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ...

Bagaha Live logo
चम्पारण का अपना ऐप

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर

बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।

ऐप में क्या मिलेगा

खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.

लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.

बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.

ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.

Bagaha • शेयर करें

सीमावर्ती महिलाओं के लिए नई उम्मीद: डुमरी में एसएसबी ने शुरू किया ब्यूटीशियन प्रशिक्षण, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ेगा कदम