Skip to main content

Bagaha • Ramnagar • Bettiah • West Champaran

Live DeskBagaha Wire
3 घंटे में मर्डर का खुलासा, प्रेम विवाह से नाराज ससुराल पक्ष ने की थी युवक की हत्या।
3 घंटे में मर्डर का खुलासा, प्रेम विवाह से नाराज ससुराल पक्ष ने की थी युवक की हत्या।
मामूली कहासुनी में भाई बना भाई का कातिल, चाकू मारकर ली जान।
मामूली कहासुनी में भाई बना भाई का कातिल, चाकू मारकर ली जान।
रॉन्ग साइड में आई बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल
रॉन्ग साइड में आई बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल
विवाहिता का संदेहास्पद स्थिति में मौत, पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम में भेजा
विवाहिता का संदेहास्पद स्थिति में मौत, पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम में भेजा
बच्ची को गोद पाकर खुशियों से भरा पुणे के दंपति का घर आंगन
बच्ची को गोद पाकर खुशियों से भरा पुणे के दंपति का घर आंगन
अकड़ाहा नदी में डूबने से दो छात्राओं की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम
अकड़ाहा नदी में डूबने से दो छात्राओं की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम
बेतिया पुलिस अधीक्षक नें किया प्रेम विवाह में हुई मौ*त का खूलासा।
बेतिया पुलिस अधीक्षक नें किया प्रेम विवाह में हुई मौ*त का खूलासा।
बेतिया में NEET पेपर लीक पर सड़क पर उतरे छात्र, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग।
बेतिया में NEET पेपर लीक पर सड़क पर उतरे छात्र, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग।
जिला पदाधिकारी ने प्रखंड, अंचल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेन्द्र का किया निरीक्षण,जनसेवाओं को और बेहतर बनाने का दिया निर्देश
जिला पदाधिकारी ने प्रखंड, अंचल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेन्द्र का किया निरीक्षण,जनसेवाओं को और बेहतर बनाने का दिया निर्देश
बगहा पुलिस की अनूठी पहल, मानव तस्करी व साइबर अपराध से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक
बगहा पुलिस की अनूठी पहल, मानव तस्करी व साइबर अपराध से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक
जिला पदाधिकारी ने मझौलिया प्रखंड, अंचल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेन्द्र का किया निरीक्षण।
जिला पदाधिकारी ने मझौलिया प्रखंड, अंचल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेन्द्र का किया निरीक्षण।
न्यूज़ डेस्कखबरें
Bagaha24 जून 2026

बगहा के जे.पी. नेशनल स्कूल में चलती रही पढ़ाई, धूप में लंच करते दिखे बच्चे

Reporter avatar

रिपोर्टर

Shamshad AnsariREPORTER
लगभग 2 मिनट
बगहा के जे.पी. नेशनल स्कूल में चलती रही पढ़ाई, धूप में लंच करते दिखे बच्चे

बगहा। पश्चिमी चंपारण जिले में लगातार बढ़ रहे तापमान और बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभाव को देखते हुए जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने 22 जून से 24 जून तक कक्षा 1 से 5 तक के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों को बंद रखने का स्पष्ट निर्देश जारी किया था। लेकिन बगहा प्रखंड-1 के अहिरौलिया गांव स्थित जे.पी. नेशनल पब्लिक स्कूल में प्रशासनिक आदेश की खुलेआम उल्लंघन का मामला सामने आया है।

भीषण गर्मी में स्कूल परिसर में जुटे छात्र, अभिभावकों ने जताई नाराजगी
भीषण गर्मी में स्कूल परिसर में जुटे छात्र, अभिभावकों ने जताई नाराजगी

जानकारी के अनुसार डीएम के आदेश के बावजूद विद्यालय में नियमित रूप से कक्षाओं का संचालन किया जा रहा था। इतना ही नहीं, भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के बीच बच्चे स्कूल परिसर में लंच करते हुए भी दिखाई दिए। सवाल यह है कि जब पूरा जिला प्रशासन बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर है और अधिकांश विद्यालयों ने आदेश का पालन करते हुए कक्षाएं स्थगित कर दी हैं, तब यह स्कूल किसके भरोसे नियमों को ताक पर रखकर संचालित होता रहा?

लू के खतरे के बीच खुले स्कूल का दृश्य, जांच के घेरे में प्रबंधन
लू के खतरे के बीच खुले स्कूल का दृश्य, जांच के घेरे में प्रबंधन

मामले को और गंभीर तब माना जा रहा है जब विद्यालय के प्राचार्य शत्रुध्न कुमार ने कहा कि उन्हें स्कूल बंद रखने संबंधी आदेश की जानकारी नहीं थी। उन्होंने सफाई देते हुए बताया कि वह बाहर थे, इसलिए आदेश की सूचना नहीं मिल सकी। हालांकि उनका यह बयान कई सवाल खड़े कर रहा है। जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश समाचार माध्यमों, शिक्षा विभाग और प्रशासनिक चैनलों के जरिए व्यापक रूप से प्रसारित किया गया था। ऐसे में एक विद्यालय के प्रधानाचार्य का यह कहना कि उन्हें आदेश की जानकारी नहीं थी, लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।

प्राचार्य बोले- आदेश की जानकारी नहीं थी, सवालों के घेरे में स्कूल प्रबंधन
प्राचार्य बोले- आदेश की जानकारी नहीं थी, सवालों के घेरे में स्कूल प्रबंधन

शिक्षा जगत से जुड़े लोगों का कहना है कि किसी भी विद्यालय के लिए जिला प्रशासन के निर्देशों की जानकारी रखना और उसका पालन करना अनिवार्य जिम्मेदारी है। यदि प्राचार्य को वास्तव में आदेश की जानकारी नहीं थी, तो यह विद्यालय प्रबंधन की गंभीर लापरवाही मानी जाएगी। वहीं यदि जानकारी होने के बावजूद विद्यालय का संचालन किया गया, तो यह सीधे-सीधे प्रशासनिक आदेश की अवहेलना का मामला बनता है।

स्कूल में क्लास में पढ़ाई करते बच्चे
स्कूल में क्लास में पढ़ाई करते बच्चे

स्थानीय अभिभावकों में भी इस घटना को लेकर नाराजगी देखी जा रही है। उनका कहना है कि भीषण गर्मी में छोटे बच्चों को स्कूल बुलाना उनकी सेहत को खतरे में डालने जैसा है। प्रशासन द्वारा बच्चों की सुरक्षा के लिए उठाए गए कदमों को नजरअंदाज करना किसी भी स्थिति में उचित नहीं ठहराया जा सकता।

स्कूल में बच्चों को पढ़ती शिक्षिका
स्कूल में बच्चों को पढ़ती शिक्षिका

गौरतलब है कि क्षेत्र में कई निजी विद्यालयों के संचालन को लेकर पहले भी सवाल उठते रहे हैं। आरोप है कि कई संस्थान आवश्यक मानकों और पंजीकरण संबंधी प्रक्रियाओं को पूरा किए बिना संचालित हो रहे हैं। ऐसे में जे.पी. नेशनल पब्लिक स्कूल का यह मामला सामने आने के बाद निजी विद्यालयों की जवाबदेही एक बार फिर चर्चा के केंद्र में आ गई है।

तपती धूप में लंच करते मिले बच्चे
तपती धूप में लंच करते मिले बच्चे

इस मामले पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पूरण कुमार शर्मा ने कहा कि शिकायत मिलने के बाद विद्यालय की जांच कराई जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि जांच में आदेश उल्लंघन की पुष्टि होती है तो नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि बच्चों की सुरक्षा से जुड़े आदेश की अनदेखी करने वाले इस विद्यालय पर प्रशासन कितना सख्त रुख अपनाता है। क्या जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी या फिर मामला जांच की फाइलों में ही सिमटकर रह जाएगा?

बगहा में प्रशासनिक आदेश की अनदेखी, जांच के घेरे में निजी विद्यालय
बगहा में प्रशासनिक आदेश की अनदेखी, जांच के घेरे में निजी विद्यालय

रिपोर्ट संदर्भ

खबर का संदर्भ और पारदर्शिता

Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.

कवरेज

Bagaha

लेख स्थिति

विस्तृत रिपोर्ट

सुधार या जानकारी भेजें

आगे पढ़ें

बगहा से और खबरें

इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

बगहा की सभी खबरें
बगहा पुलिस की अनूठी पहल, मानव तस्करी व साइबर अपराध से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक
Bagaha23 जुल॰ 2026

बगहा पुलिस की अनूठी पहल, मानव तस्करी व साइबर अपराध से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक

बगहा। बगहा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे 'ऑपरेशन सवेरा-3' के तहत गुरुवार शाम बगहा नगर स्थित उत्कर्ष स्वाध्याय लाइब्रेरी में मानव तस्करी निरोधक टीम ने छात्रों और किशोरों के बीच जागरूक...

रॉन्ग साइड में आई बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल
Bagaha23 जुल॰ 2026

रॉन्ग साइड में आई बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल

चालक बस छोड़कर फरार, पुलिस ने बस व बाइक को किया जब्त,घायल अस्पताल में भर्ती बगहा–बेतिया मुख्य मार्ग स्थित बहुआरवा चौक पर गुरुवार को सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी एक बार फिर भारी...

जिला पदाधिकारी ने मझौलिया प्रखंड, अंचल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेन्द्र का किया निरीक्षण।
Bagaha23 जुल॰ 2026

जिला पदाधिकारी ने मझौलिया प्रखंड, अंचल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेन्द्र का किया निरीक्षण।

जिला पदाधिकारी ने मझौलिया प्रखंड, अंचल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेन्द्र का किया निरीक्षण। जनसेवाओं को और बेहतर बनाने का दिया निर्देश। जिला पदाधिकारी श्री तरनजोत सिंह ने आज मझौल...

ब्रेकिंग में भी देखें

अभी की ज़रूरी खबरें

आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

ब्रेकिंग फीड देखें
3 घंटे में मर्डर का खुलासा, प्रेम विवाह से नाराज ससुराल पक्ष ने की थी युवक की हत्या।
Bettiah23 जुल॰ 2026

3 घंटे में मर्डर का खुलासा, प्रेम विवाह से नाराज ससुराल पक्ष ने की थी युवक की हत्या।

बेतिया पुलिस ने मनुआपुल थाना क्षेत्र में मिले युवक के शव की गुत्थी महज तीन घंटे के भीतर सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार हत्या का कारण प्रेम विवाह...

मामूली कहासुनी में भाई बना भाई का कातिल, चाकू मारकर ली जान।
Bettiah23 जुल॰ 2026

मामूली कहासुनी में भाई बना भाई का कातिल, चाकू मारकर ली जान।

पश्चिम चंपारण के बेतिया से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां मामूली कहासुनी ने एक परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। बैरिया थाना क्षेत्र के हडसरैया वार्ड नंबर-2 में बड़े भाई ने कथित तौर प...

विवाहिता का संदेहास्पद स्थिति में मौत, पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम में भेजा
Bettiah23 जुल॰ 2026

विवाहिता का संदेहास्पद स्थिति में मौत, पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम में भेजा

नौतन। थाना क्षेत्र के डबरिया डबरिया वार्ड नंबर सात में तारकेश्वर राम की पत्नी गुड़िया देवी तीस वर्ष का शव फंदे से मिला लटका मिला। घटना की सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्...

Bagaha Live logo
चम्पारण का अपना ऐप

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर

बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।

ऐप में क्या मिलेगा

खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.

लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.

बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.

ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.