21वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) परिसर में मंगलवार को विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, बगहा की ओर से सोलर मेला आयोजित किया गया। मेले का मुख्य उद्देश्य जिले के स्थानीय निवासी एसएसबी जवानों को सरकार की सौर ऊर्जा योजनाओं से जोड़ना और उन्हें इसका लाभ दिलाना था।
सोलर मेले का शुभारंभ 21वीं वाहिनी एसएसबी के कमांडेंट तपेश्वर संवित राउत, डिप्टी कमांडेंट सुरेश शर्मा और विद्युत आपूर्ति प्रमंडल बगहा के विद्युत कार्यपालक अभियंता आलोक अमृतांशु ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इस अवसर पर कमांडेंट तपेश्वर संवित राउत ने एसएसबी परिसर में स्थापित 125 केवीए क्षमता के सोलर रूफटॉप संयंत्र का भी उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा का उपयोग बिजली की बचत के साथ पर्यावरण संरक्षण में भी सहायक है। उन्होंने आम लोगों, मीडिया प्रतिनिधियों, एसएसबी के अधिकारियों और जवानों से केंद्र एवं राज्य सरकार की ओर से दी जा रही सब्सिडी का लाभ उठाकर अपने घरों और संस्थानों में सोलर पैनल लगवाने की अपील की।

मेले में बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ विभिन्न सोलर कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। अधिकारियों ने सोलर रूफटॉप योजना, सब्सिडी और सोलर पैनल लगाने से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई।
कार्यक्रम में सहायक अभियंता अखिलेश कुमार, कनीय अभियंता शशिभूषण सहित संजय शर्मा, डब्लू महतो, आईटी प्रबंधक आशीष भारती, अजीत, सतीश और कृष्णा मौजूद रहे। वाल्मीकि सोलर, जीआरएम और राज सोलर के प्रतिनिधियों ने भी मेले में भाग लिया।



















