Skip to main content

Bagaha • Ramnagar • Bettiah • West Champaran

Live DeskBagaha Wire
बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश
बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश
बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल
बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल
रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा
रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा
डेढ़ साल के बच्चे की मां पर झाड़ियों से झपटा तेंदुआ, सिर-बांह और कमर पर किए वार; पटेसरा में दहशत
डेढ़ साल के बच्चे की मां पर झाड़ियों से झपटा तेंदुआ, सिर-बांह और कमर पर किए वार; पटेसरा में दहशत
बाघ हमले में मृत किसान के परिजनों को वन विभाग ने सौंपा 10 लाख की अनुग्रह राशि
बाघ हमले में मृत किसान के परिजनों को वन विभाग ने सौंपा 10 लाख की अनुग्रह राशि
सर्पदंश से महिला की मौत, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित
सर्पदंश से महिला की मौत, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित
धनहा थाना की पुलिस ने की army लिखा हुआ कार में छिपाकर लाई जा रही 112 लीटर शराब जब्त,तस्कर फरार
धनहा थाना की पुलिस ने की army लिखा हुआ कार में छिपाकर लाई जा रही 112 लीटर शराब जब्त,तस्कर फरार
संकीर्तन की मधुर ध्वनि से अहंकार का अंत होता है-पं०भरत उपाध्याय
संकीर्तन की मधुर ध्वनि से अहंकार का अंत होता है-पं०भरत उपाध्याय
SSB की शौर्य ऊर्जा पहल, 21वीं वाहिनी में लगा 125 KVA सोलर प्लांट व जवानों को मिलेगा पीएम सूर्य घर योजना लोन
SSB की शौर्य ऊर्जा पहल, 21वीं वाहिनी में लगा 125 KVA सोलर प्लांट व जवानों को मिलेगा पीएम सूर्य घर योजना लोन
मझौवा कंश मेले को लेकर प्रशासन सख्त, आम सहमति के बाद होगा आयोजन पर निर्णय
मझौवा कंश मेले को लेकर प्रशासन सख्त, आम सहमति के बाद होगा आयोजन पर निर्णय
योजनाओं में तेजी लाएं, रोजगार और विकास कार्यों को दें प्राथमिकता: जिला पदाधिकारी।
योजनाओं में तेजी लाएं, रोजगार और विकास कार्यों को दें प्राथमिकता: जिला पदाधिकारी।
एसएसबी परिसर में सोलर मेला आयोजित, जवानों को योजना का लाभ लेने की हुई अपील.
एसएसबी परिसर में सोलर मेला आयोजित, जवानों को योजना का लाभ लेने की हुई अपील.
न्यूज़ डेस्कखबरें
Bagaha10 जून 2026

बगीचे की रखवाली कर रहे वृद्ध की निर्मम हत्या, इलाके में सनसनी

Reporter avatar

रिपोर्टर

Shamshad AnsariREPORTER
लगभग 2 मिनट

मृतक के भतीजा खुशबीर कुमार

बगहा। नगर थाना क्षेत्र के चखनी रजवटिया गांव में बगीचे की रखवाली कर रहे एक 62 वर्षीय वृद्ध की अज्ञात व्यक्तियों ने बेहद बेरहमी से हत्या कर दी। बुधवार सुबह बगीचे में शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बगहा अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया।

जीर्जोधन साह के शव के पास पड़े तास के पत्ते
जीर्जोधन साह के शव के पास पड़े तास के पत्ते

मृतक की पहचान चखनी रजवटिया निवासी स्वर्गीय चन्नू शाह के 62 वर्षीय पुत्र जीर्जोधन साह उर्फ कसईली साह के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार जीर्जोधन साह पिछले सात वर्षों से पूर्व मुखिया अजय पांडे, आलोक मिश्रा एवं मदन मिश्रा के बगीचे की रखवाली करते थे। मंगलवार रात करीब नौ बजे वे घर पर भोजन करने के बाद रोज की तरह बगीचे की रखवाली के लिए निकले थे। बुधवार सुबह जब टहलने के लिए निकले ग्रामीणों की नजर बगीचे में पड़े शव पर पड़ी तो अफरा-तफरी मच गई।

मृतक कसइली साह (फाइल फोटो)
मृतक कसइली साह (फाइल फोटो)

प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों के अनुसार हत्या अत्यंत क्रूर तरीके से की गई है। मृतक के शरीर पर कई गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। उनका दाहिना हाथ कई जगह से तोड़ा गया था। सिर पर धारदार हथियार से वार किए जाने के स्पष्ट निशान पाए गए हैं। इतना ही नहीं, उनके कान भी कटे हुए थे तथा निजी अंगों को भी बुरी तरह क्षत-विक्षत किया गया था। शव की स्थिति देखकर लोगों में आक्रोश और भय का माहौल है।

घटना स्थल पर पहुंच नगर थाना की पुलिस
घटना स्थल पर पहुंच नगर थाना की पुलिस

परिजनों ने घटना को सुनियोजित हत्या बताते हुए पुरानी रंजिश की आशंका जताई है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि जीर्जोधन साह का किसी से कोई प्रत्यक्ष विवाद नहीं था। इसके बावजूद जिस तरह से हत्या को अंजाम दिया गया है, उससे प्रतीत होता है कि अपराधियों ने पूरी योजना बनाकर इस वारदात को अंजाम दिया है।

अस्पताल में पहुंचे परिजन एवं ग्रामीण
अस्पताल में पहुंचे परिजन एवं ग्रामीण

मृतक के भतीजे खुशबीर कुमार ने बताया कि उनके चाचा रोज की तरह बगीचे की रखवाली के लिए गए थे। रात में किसी अज्ञात व्यक्ति या समूह ने उनकी हत्या कर शव को वहीं छोड़ दिया। उन्होंने बताया कि घटना स्थल से कुछ दूरी पर अन्य बगीचों की रखवाली करने वाले किशनदेव साह एवं बिकाऊ साह भी मौजूद थे, लेकिन उन्हें घटना की कोई जानकारी नहीं मिल सकी।

घटना की सूचना मिलते ही नगर थानाध्यक्ष शैलेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। बाद में बगहा के एसडीपीओ निहार भूषण भी अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने मृतक के परिजनों से बातचीत कर घटना की जानकारी ली। साथ ही फोरेंसिक टीम से भी आवश्यक जानकारी प्राप्त की।

अस्पताल में नगर थानाध्यक्ष शैलेश कुमार एवं जांच करने पहुंची फोरेंसिक टीम
अस्पताल में नगर थानाध्यक्ष शैलेश कुमार एवं जांच करने पहुंची फोरेंसिक टीम

एसडीपीओ निहार भूषण ने बताया कि जीर्जोधन साह बगीचे की रखवाली का कार्य करते थे। बुधवार सुबह उनका शव बरामद किया गया है। शरीर पर कई गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी तथा दोषियों की पहचान कर उन्हें शीघ्र गिरफ्तार करने का प्रयास किया जाएगा।

मामले की जानकारी लेते बगहा एसडीपीओ निहार भूषण
मामले की जानकारी लेते बगहा एसडीपीओ निहार भूषण

इस हृदयविदारक घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जीर्जोधन साह अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र, दो पुत्रियां तथा नाती-पोतों से भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

रिपोर्ट संदर्भ

खबर का संदर्भ और पारदर्शिता

Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.

कवरेज

Bagaha

लेख स्थिति

विस्तृत रिपोर्ट

सुधार या जानकारी भेजें

आगे पढ़ें

बगहा से और खबरें

इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

बगहा की सभी खबरें
धनहा थाना की पुलिस ने की army लिखा हुआ कार में छिपाकर लाई जा रही 112 लीटर शराब जब्त,तस्कर फरार
Bagaha8 सित॰ 2026

धनहा थाना की पुलिस ने की army लिखा हुआ कार में छिपाकर लाई जा रही 112 लीटर शराब जब्त,तस्कर फरार

धनहा।बगहा पुलिस जिला अंतर्गत धनहा थाना की पुलिस ने मंगलवार की दोपहर शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए यूपी से आर्मी लिखा हुआ कार में छिपाकर लाई जा रही 112 लीटर अंग्रेजी शरा...

संकीर्तन की मधुर ध्वनि से अहंकार का अंत होता है-पं०भरत उपाध्याय
Bagaha8 सित॰ 2026

संकीर्तन की मधुर ध्वनि से अहंकार का अंत होता है-पं०भरत उपाध्याय

बगहा।पूर्व प्राचार्य पं०भरत उपाध्याय ने बताया कि आज शुभाश्रम धाम मेंअंतर्राष्ट्रीय मानस वक्ता अखिलेश शांडिल्य की अध्यक्षता में हनुमान गढ़ी में आयोजित होने वाले नवाह् अनुष्ठान एव...

SSB की शौर्य ऊर्जा पहल, 21वीं वाहिनी में लगा 125 KVA सोलर प्लांट व जवानों को मिलेगा पीएम सूर्य घर योजना लोन
Bagaha8 सित॰ 2026

SSB की शौर्य ऊर्जा पहल, 21वीं वाहिनी में लगा 125 KVA सोलर प्लांट व जवानों को मिलेगा पीएम सूर्य घर योजना लोन

बगहा।SSB 21वीं वाहिनी, बगहा द्वारा कमांडेंट श्री तपेश्वर संबित राउत के प्रयास एवं विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, बगहा कार्यपालक अभियंता श्री आलोक अमृतांशु के सहयोग से आज दिनांक 08/09/...

ब्रेकिंग में भी देखें

अभी की ज़रूरी खबरें

आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

ब्रेकिंग फीड देखें
बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश
Bagaha2 सित॰ 2026

बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश

बगहा। नगर के गुप्ता मार्केट स्थित बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल एंड मेटरनिटी सेंटर के संचालन पर स्वास्थ्य विभाग ने दो माह के लिए रोक लगा दी है। विभाग ने अस्पताल को जारी प्रोविजनल...

बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल
Bagaha29 अग॰ 2026

बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल

बगहा। चौतरवा थाना क्षेत्र के बसवरिया के समीप शनिवार को तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक महिला की मौत हो गई। हादसे में महिला का पांच वर्षीय बेटा और 19...

रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा
Bettiah24 अग॰ 2026

रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा

शिकारपुर। संवाददाता।पश्चिम चंपारण जिले से बड़ी खबर सामने आई है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने शिकारपुर थाने में तैनात ASI उपेंद्र कुमार विद्यार्थी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ...

Bagaha Live logo
चम्पारण का अपना ऐप

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर

बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।

ऐप में क्या मिलेगा

खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.

लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.

बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.

ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.

Bagaha • शेयर करें

बगीचे की रखवाली कर रहे वृद्ध की निर्मम हत्या, इलाके में सनसनी