Skip to main content

Bagaha • Ramnagar • Bettiah • West Champaran

Live DeskBagaha Wire
बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश
बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश
बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल
बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल
रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा
रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा
डेढ़ साल के बच्चे की मां पर झाड़ियों से झपटा तेंदुआ, सिर-बांह और कमर पर किए वार; पटेसरा में दहशत
डेढ़ साल के बच्चे की मां पर झाड़ियों से झपटा तेंदुआ, सिर-बांह और कमर पर किए वार; पटेसरा में दहशत
बाघ हमले में मृत किसान के परिजनों को वन विभाग ने सौंपा 10 लाख की अनुग्रह राशि
बाघ हमले में मृत किसान के परिजनों को वन विभाग ने सौंपा 10 लाख की अनुग्रह राशि
सर्पदंश से महिला की मौत, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित
सर्पदंश से महिला की मौत, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित
धनहा थाना की पुलिस ने की army लिखा हुआ कार में छिपाकर लाई जा रही 112 लीटर शराब जब्त,तस्कर फरार
धनहा थाना की पुलिस ने की army लिखा हुआ कार में छिपाकर लाई जा रही 112 लीटर शराब जब्त,तस्कर फरार
संकीर्तन की मधुर ध्वनि से अहंकार का अंत होता है-पं०भरत उपाध्याय
संकीर्तन की मधुर ध्वनि से अहंकार का अंत होता है-पं०भरत उपाध्याय
SSB की शौर्य ऊर्जा पहल, 21वीं वाहिनी में लगा 125 KVA सोलर प्लांट व जवानों को मिलेगा पीएम सूर्य घर योजना लोन
SSB की शौर्य ऊर्जा पहल, 21वीं वाहिनी में लगा 125 KVA सोलर प्लांट व जवानों को मिलेगा पीएम सूर्य घर योजना लोन
मझौवा कंश मेले को लेकर प्रशासन सख्त, आम सहमति के बाद होगा आयोजन पर निर्णय
मझौवा कंश मेले को लेकर प्रशासन सख्त, आम सहमति के बाद होगा आयोजन पर निर्णय
योजनाओं में तेजी लाएं, रोजगार और विकास कार्यों को दें प्राथमिकता: जिला पदाधिकारी।
योजनाओं में तेजी लाएं, रोजगार और विकास कार्यों को दें प्राथमिकता: जिला पदाधिकारी।
एसएसबी परिसर में सोलर मेला आयोजित, जवानों को योजना का लाभ लेने की हुई अपील.
एसएसबी परिसर में सोलर मेला आयोजित, जवानों को योजना का लाभ लेने की हुई अपील.
न्यूज़ डेस्कखबरें
Bagaha3 जून 2026

सीमावर्ती क्षेत्र की चुनौतियों, सुरक्षा व्यवस्था एवं वन संरक्षण से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करते जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, एसएसबी कमांडेंट तथा वन विभाग के अधिकारी

Reporter avatar

रिपोर्टर

Shamshad AnsariREPORTER
लगभग 2 मिनट
सीमावर्ती क्षेत्र की चुनौतियों, सुरक्षा व्यवस्था एवं वन संरक्षण से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करते जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, एसएसबी कमांडेंट तथा वन विभाग के अधिकारी

बगहा। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से जुड़े क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था, प्रशासनिक समन्वय और विकास कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बुधवार को एसएसबी 21वीं वाहिनी, बगहा मुख्यालय में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पश्चिमी चंपारण के जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने की। इस दौरान सीमा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में एसएसबी 21वीं वाहिनी के कमांडेंट तपेश्वर संबित राउत, बगहा पुलिस अधीक्षक रामानंद कुमार कौशल, वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (वीटीआर)-2 के डीएफओ विकास अहलावत सहित प्रशासन, पुलिस, एसएसबी एवं वन विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने सीमा क्षेत्र की वर्तमान स्थिति, सुरक्षा चुनौतियों, वन क्षेत्रों की निगरानी, अवैध गतिविधियों की रोकथाम तथा विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को लेकर अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए। समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने सीमा क्षेत्र में कार्यरत सभी विभागों के बीच बेहतर तालमेल और नियमित संवाद बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत-नेपाल सीमा से सटे क्षेत्रों में सुरक्षा के साथ-साथ स्थानीय लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान भी प्राथमिकता होनी चाहिए। इसके लिए प्रशासन, पुलिस, एसएसबी और वन विभाग को आपसी समन्वय के साथ कार्य करना होगा। बैठक में सीमा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति, सीमावर्ती इलाकों में निगरानी व्यवस्था, वन संपदाओं की सुरक्षा और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बनाए रखने जैसे विषयों पर चर्चा हुई। अधिकारियों ने सीमा क्षेत्र में होने वाली गतिविधियों की नियमित मॉनिटरिंग तथा सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान की आवश्यकता पर भी बल दिया।एसएसबी कमांडेंट तपेश्वर संबित राउत ने सीमा सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी देते हुए कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा बल पूरी तरह सतर्क हैं और स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सीमा क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है। वहीं पुलिस अधीक्षक रामानंद कुमार कौशल ने अपराध नियंत्रण, संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस गश्ती तथा विभिन्न एजेंसियों के बीच सूचना साझा करने की व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर दिया। डीएफओ विकास अहलावत ने वन क्षेत्रों की सुरक्षा और वन्यजीव संरक्षण से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार रखे।बैठक के अंत में जिलाधिकारी ने सभी विभागों को सीमा क्षेत्र में बेहतर समन्वय, सतर्कता और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने भी सीमा क्षेत्र में सुरक्षा एवं प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए मिलकर कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई। यह बैठक सीमावर्ती क्षेत्रों में सुशासन, सुरक्षा और समन्वित कार्यप्रणाली को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

बोर्डर एरिया की चुनौतियों पर चर्चा करते जिलाधिकारी, एसपी, एसएसबी कमांडेंट और वन विभाग के अधिकारी
बोर्डर एरिया की चुनौतियों पर चर्चा करते जिलाधिकारी, एसपी, एसएसबी कमांडेंट और वन विभाग के अधिकारी

रिपोर्ट संदर्भ

खबर का संदर्भ और पारदर्शिता

Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.

कवरेज

Bagaha

लेख स्थिति

विस्तृत रिपोर्ट

सुधार या जानकारी भेजें

आगे पढ़ें

बगहा से और खबरें

इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

बगहा की सभी खबरें
धनहा थाना की पुलिस ने की army लिखा हुआ कार में छिपाकर लाई जा रही 112 लीटर शराब जब्त,तस्कर फरार
Bagaha8 सित॰ 2026

धनहा थाना की पुलिस ने की army लिखा हुआ कार में छिपाकर लाई जा रही 112 लीटर शराब जब्त,तस्कर फरार

धनहा।बगहा पुलिस जिला अंतर्गत धनहा थाना की पुलिस ने मंगलवार की दोपहर शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए यूपी से आर्मी लिखा हुआ कार में छिपाकर लाई जा रही 112 लीटर अंग्रेजी शरा...

संकीर्तन की मधुर ध्वनि से अहंकार का अंत होता है-पं०भरत उपाध्याय
Bagaha8 सित॰ 2026

संकीर्तन की मधुर ध्वनि से अहंकार का अंत होता है-पं०भरत उपाध्याय

बगहा।पूर्व प्राचार्य पं०भरत उपाध्याय ने बताया कि आज शुभाश्रम धाम मेंअंतर्राष्ट्रीय मानस वक्ता अखिलेश शांडिल्य की अध्यक्षता में हनुमान गढ़ी में आयोजित होने वाले नवाह् अनुष्ठान एव...

SSB की शौर्य ऊर्जा पहल, 21वीं वाहिनी में लगा 125 KVA सोलर प्लांट व जवानों को मिलेगा पीएम सूर्य घर योजना लोन
Bagaha8 सित॰ 2026

SSB की शौर्य ऊर्जा पहल, 21वीं वाहिनी में लगा 125 KVA सोलर प्लांट व जवानों को मिलेगा पीएम सूर्य घर योजना लोन

बगहा।SSB 21वीं वाहिनी, बगहा द्वारा कमांडेंट श्री तपेश्वर संबित राउत के प्रयास एवं विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, बगहा कार्यपालक अभियंता श्री आलोक अमृतांशु के सहयोग से आज दिनांक 08/09/...

ब्रेकिंग में भी देखें

अभी की ज़रूरी खबरें

आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

ब्रेकिंग फीड देखें
बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश
Bagaha2 सित॰ 2026

बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश

बगहा। नगर के गुप्ता मार्केट स्थित बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल एंड मेटरनिटी सेंटर के संचालन पर स्वास्थ्य विभाग ने दो माह के लिए रोक लगा दी है। विभाग ने अस्पताल को जारी प्रोविजनल...

बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल
Bagaha29 अग॰ 2026

बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल

बगहा। चौतरवा थाना क्षेत्र के बसवरिया के समीप शनिवार को तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक महिला की मौत हो गई। हादसे में महिला का पांच वर्षीय बेटा और 19...

रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा
Bettiah24 अग॰ 2026

रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा

शिकारपुर। संवाददाता।पश्चिम चंपारण जिले से बड़ी खबर सामने आई है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने शिकारपुर थाने में तैनात ASI उपेंद्र कुमार विद्यार्थी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ...

Bagaha Live logo
चम्पारण का अपना ऐप

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर

बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।

ऐप में क्या मिलेगा

खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.

लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.

बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.

ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.

Bagaha • शेयर करें

सीमावर्ती क्षेत्र की चुनौतियों, सुरक्षा व्यवस्था एवं वन संरक्षण से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करते जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, एसएसबी कमांडेंट तथा वन विभाग के अधिकारी